यह चुनाव भाजपा के नेतृत्व में देश को विश्व गुरु एवं विश्व में तीसरी महाशक्ति बनाने का चुनाव

बड़नगर। राजयसभा के नव निर्वाचित सांसद राष्ट्रीय संत बाल योगी उमेश नाथ महाराज का शुक्रवार को बड़नगर मे प्रथम आगमन हुवा। सर्वप्रथम बाल योगी उमेश नाथ महाराज ने संगम चौराहा स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात ठक्कर बाबा कॉलोनी स्थित मंदिर पर दर्शन किये। रास्ते पर बाबा बाल योगी का पुष्पों से स्थानीय लोगों ने स्वागत सत्कार किया। स्वागत मंच पर पहुंचकर सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि श्री राम के अनन्य भक्त थे वैसे ही आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राम की भक्ति मे लीन होकर भगवान राम की अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा करते है। एक सफल प्रधानमंत्री के नाते नरेन्द्र मोदी ने सभी वर्गों का ध्यान रखकर उन्हें घर, गैस, राशन आदि जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने का काम किया। इस चुनाव मे आप वोट डालने जाए तो भगवान राम का ध्यान करके, उन्हें कमल पुष्प अर्पित करते,हुये राष्ट्रहित मे नरेंद्र मोदी जी को वोट करें साथ ही विधायक जितेंद्र सिंह पंड्या ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि यह चुनाव इस देश को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है, देश को विश्व में तीसरी महाशक्ति बनाने का चुनाव है, मेरा आप सभी से आग्रह है कि हमारा मत प्रतिशत बड़े इसलिए सूरज की पहली किरण से साथ ही हमारा मतदान हो और एक राष्ट्र चिंतक सरकार का हम चयन करें।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उमरावसिंह राठौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनीता सतीश वर्मा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष श्याम शर्मा, इंगोरिया मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद पंड्या, खरसोद मण्डल अध्यक्ष विजयराजसिंह बना, भाजपा जिला महामंत्री गणपत डाबी, जिला मंत्री रेखा राठौर, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह राजावत ,जितेंद्र यादव, विजयंत गोसर, गुलशन खटोड़ ,राहुल राठौर, सतीश वर्मा, राजेश परमार ,राम प्रसाद राठौड़, राजकुमार निंबोला आदि उपस्थित थे। संचालन नगर महामंत्री पार्षद अजय दौराया आभार नगर मंत्री नवीन राठौड़ ने माना।