जॉनसंस आईस्क्रीम पर छापा- आइसक्रीम की हकीकत…फैक्ट्री में ड्रेनेज का पानी, क्रीम, दूध, फर्श पर पड़ी थी चॉकलेट

इंदौर। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आईस्क्रीम की फैक्ट्री में दबिश दी। विभाग को यहां बड़ी मात्रा में गंदगी देखने को मिली है। इसके बाद यहां से आईस्क्रीम के नमूने भी लिए। सुरक्षा अधिनियम के तहत पुलिस को साथ लेकर फैक्ट्री के संचालकों पर केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिग की है। इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
खाद्य अधिकारी धर्मेन्द्र सोनी अपनी टीम के साथ रविवार को भागीरथपुरा स्थित जॉनसंस आईस्क्रीम एंड फ्रोजन फूड कंपनी पर पहुंचे। यहां गंदगी के बीच आईस्क्रीम तैयार की जा रही थी। विभाग ने वनीला, डिलीशियस और स्ट्रॉबेरी आइस्क्रीम के नमूने लिए। यहां काम करने वाले कर्मचारियों और फैक्ट्री की हाइजिन की जानकारी भी ली। अफसरों को यहां अटेंडेंस रजिस्टर नहीं मिला। अनियमितताओं के चलते रोशन खटवानी और सेवाराम खटवानी निवासी सिंडीकेट कॉलोनी पलसीकर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कारवाई की गई है।

आइसक्रीम बनाने की सामग्री गंदगी में

पानी गंदा था, दूध, क्रीम मिले फर्श पर
खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यहां कई सालों से आईस्क्रीम बनाई जा रही है। यहां पर फर्श पर ड्रेनेज का पानी बह रहा था। आईस्कीम बनाने के लिये उपयोगकर्ता किया जाने वाला दूध, चॉकलेट और क्रीम फर्श पर पड़ा हुआ था।