इंदौर से पकड़ाए खरगोन दंगे के दरिंदे पर रासुका

छत से दंगाइयों को इशारे किए, रामनवमी के जुलूस पर पत्थर किधर फेंकने हैं…

ब्रह्मास्त्र खरगोन। रामनवमी के जुलूस में दंगे के पांचवें दरिंदे को पुलिस ने इंदौर से खोज निकाला है। इस आदतन अपराधी पर पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है। वह छत पर खड़ा होकर पत्थरबाजों काे बता रहा था कि पत्थरबाजी किस तरह करना है। वह दिशा-निर्देश दे रहा था। पत्थरबाज छतों से हमला कर रहे थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके पहले पुलिस ने चार लोगों को चिन्हित किया था, इनमें से दो लोग उपद्रवियों को भड़का रहे थे, जबकि दो तलवार और कट्टा लहरा रहे थे। एक ने तो एसपी पर ही गोली तक चला दी थी।

पुलिस रिकॉर्ड में कुख्यात सेजू के खिलाफ 6 केस

पत्थरबाजी और आगजनी के बाद पुलिस उपद्रवियों की धरपकड़ में जुटी है। अब पुलिस ने इंदौर के चंदन नगर से तवड़ी मोहल्ला निवासी आरोपी सेजू उर्फ फिरोज को गिरफ्तार किया है। एसपी रोहित केशवानी और आईपीएस अंकित जायसवाल ने बताया कि सेजू आदतन अपराधी है। उस पर बलवा, मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ करने के साथ ही छेड़छाड़ के छह केस दर्ज हैं। आदतन अपराधी सेजू छत पर खड़ा होकर पत्थरबाजों को दिशा-निर्देश दे रहा था। उसने दूसरी छतों से पत्थर फेंक रहे लोगों को भी भड़काया। सेजू पान की दुकान चलाता है।