NEET पेपर लीक की आरोपी फिजिक्स टीचर सस्पेंड:; मामले में अब तक 11 अरेस्ट

नई दिल्ली/ पिंपरी।महाराष्ट्र के स्कूल सेठ हीरालाल सरस्वती प्रशाला ने सीनियर फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को NEET पेपर लीक में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद तुरंत सस्पेंड कर दिया है।स्कूल सेक्रेटरी डॉ. सतीश गावड़े ने बताया कि मनीषा, 1992 से संस्थान में फिजिक्स की लेक्चरर हैं। उनके पास MSc, BEd की डिग्री है। वह 30 जून को रिटायर होने वाली हैं।गावड़े ने मनीषा के इस काम को छात्रों, संस्थान और देश के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल इंटरनल जांच कमेटी बनाई गई है।डॉ. गावड़े ने कहा- हमें इस NEET मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह क्या कर रही थीं, उन्हें कब नियुक्त किया गया था, या किसने नियुक्त किया था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment