जुआकांड में FIR बदलने से इनकार पड़ा भारी: याचिका लगाई, कहा- सच लिखा इसलिए सस्पेंड किया गया, छुट्टी पर रही ASI भी सस्पेंड

इंदौर।मानपुर फार्महाउस जुआकांड अब पुलिस कार्रवाई से निकलकर सीधे हाईकोर्ट की चौखट तक पहुंच गया है। आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआ पकड़े जाने के मामले में सस्पेंड किए गए टीआई लोकेंद्र सिंह हिहोरे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि उन्हें सिर्फ इसलिए निलंबित किया गया क्योंकि उन्होंने एफआईआर में सही जगह और सही नाम लिखने से इनकार नहीं किया।टीआई ने अपनी याचिका में साफ कहा है कि घटना के बाद उन पर लगातार दबाव बनाया गया कि फार्महाउस का नाम एफआईआर से हटाया जाए और स्थान बदल दिया जाए, लेकिन उन्होंने नियम के अनुसार कार्रवाई की और सही तथ्य दर्ज किए। इसके बाद ही उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।गुरुवार को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें शासन की तरफ से जवाब पेश किया गया। कोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह विभाग, डीजीपी, आईजी ग्रामीण, एसपी ग्रामीण, एडिशनल एसपी और एसडीओपी को पक्षकार बनाते हुए जवाब तलब किया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। याचिका में टीआई हिहोरे ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह से प्रभाव में आकर की गई है और यह प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment