CJP का प्रदर्शन,सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद: CJP बोली- सरकार बात करने आए

नई दिल्ली।कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा उनसे बात करना चाहते हैं और उन्हें उनके आवास पर बुलाया था लेकिन पार्टी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।उधर, सुरक्षा के कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। यहां बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हैं। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी पहुंचे हैं।इधर दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर अलग-अलग थानों में 10 FIR दर्ज की हैं। प्रदर्शनकारियों पर RAF जवानों पर जानलेवा हमला, पथराव, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं।
                                                                       सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिले। वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता में भर्ती कराया गया है।सूत्रों के अनुसार दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में अस्पताल की आईसीयू 8 में भर्ती में वांगचुक के स्वास्थ्य का हालचाल लिया।वांगचुक को लाए जाने की सूचना के बाद मेदांता अस्पताल और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एंट्री गेट पर पुलिस कर्मी हर आने-जाने वाले से लगातार पूछताछ कर रहे हैं।बिना जांच और पहचान पत्र के किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा। अस्पताल परिसर में वज्र वाहन भी तैनात किया गया है ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment