CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी: पास:देशभर में 85.20% रहे नतीजे

भोपाल।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। भोपाल के 9,399 समेत मध्य प्रदेश के 80,454 छात्रों के साथ देशभर के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है।इस बार भोपाल रीजन का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कमजोर रहा। इस वर्ष भोपाल रीजन में 79.43 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए, जबकि देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस तरह भोपाल रीजन राष्ट्रीय औसत से 5.77 प्रतिशत पीछे रहा।रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, भोपाल रीजन का प्रदर्शन रायपुर, लखनऊ और रांची जैसे कई रीजन से भी कमजोर रहा। इससे मध्य प्रदेश के छात्रों के प्रदर्शन को लेकर शिक्षा क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है।वहीं, देशभर में इस वर्ष CBSE 12वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 85.20 दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के 88.39 प्रतिशत की तुलना में 3.19 प्रतिशत कम है। यानी इस बार राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम में गिरावट दर्ज की गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment