बड़नगर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 28 फरवरी 2026 से किया जा रहा है। शिविर की थीम मेरे भारत का युवा और डिजिटल भारत पर केंद्रित है ।यह शिविर 6 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा । जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण की भूमिका का विकास करना है। शिविर का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच नंदकिशोर जी यादव के करकमलों से किया गया । सरपंच महोदय ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरार्थियों को…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
बाजारों में लौटी रौनक, इफ्तार की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़
शाजापुर। मुकद्दस रमजान माह के चलते शहर के बाजारों में एक बार फिर से विशेष रौनक नजर आ रही है। पवित्र महीने में रोजेदारों की चहल-पहल और इबादत के उत्साह से बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गए हैं। विशेषकर शाम के समय, जैसे-जैसे इफ्तार का वक्त करीब आता है, बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। शहर की प्रमुख दुकानों और अस्थायी बाजारों में रोजेदार इफ्तारी की खरीदारी करते नजर आते हैं। दिन भर रोजा रखने के बाद शाम को मगरिब की अजान के साथ रोजा खोला…
Read Moreहोली पर्व से पहले एसडीएम व एसडीओपी की मौजूदगी में निकला फ्लैग मार्च
सुसनेर। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना द्वारा रविवार को देर शाम को उपलब्ध पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च महाराणा प्रताप चौराहे से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य एवं संवेदनशील मार्गों का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च में एसडीएम सर्वेश यादव एवं एसडीओपी देवनारायण यादव, थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैंस सहित पुलिस अधिकारी व जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह मार्च आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा असामाजिक…
Read Moreदेवास में इलेक्ट्रॉनिक पिचकारियों से सजे बाजार
देवास। देवास में रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बच्चों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शहर के एमजी रोड पर गुलाल, रंग और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं, जहां बच्चे और बड़े खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इस वर्ष बाजार में इलेक्ट्रॉनिक पिचकारियों का क्रेज अधिक है, जो 50 से 60 फीट तक पानी की बौछार कर सकती हैं। शहर में रंगपंचमी तक होली का उत्साह बना रहेगा। 10 रुपए से 2000 तक पिचकारियां बाजार में आईं…
Read Moreश्रीचित्रगुप्त सम्मान कार्यक्रमो की जिला संयोजक बनी ज्योति खरे
राजगढ़-ब्यावरा। कायस्थ समाज को माँसाहार खान-पान के साथ साथ दहेज मुक्त बनाने को लेकर पिछले पांच साल से महा अभियान चलाया जा रहा। अभियान का तेजी से विस्तार हो इसके लिए कायस्थ बंधु समिति मध्य प्रदेश के जिलो मे महिला संयोजक नियुक्त करने की योजना बना रही है।इसी उद्देश्य को लेकर रविवार को होशंगाबाद रोड समरधा ड्रीम सिटी कालोनी से वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमति ज्योति-आशीष खरे को एक साल के लिए भोपाल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।अभियान के प्रमुख गिरीश श्रीवास्तव ने आपको सह सम्मान नियुक्त पत्र प्रदान…
Read Moreगैस गीजर में हुए विस्फोट के धमाके से दो मंजिला मकान की छत गिरी, बड़ा हादसा टला
कानड़। सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच कानड़ के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक डबल मंजिला मकान में संभवत: गैस गीजर में हुए विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना डॉक्टर जयप्रकाश सोनी के निजी मकान में हुई। धमाके की तेज आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके से घबराकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान की अंदरूनी व बाहरी दीवारों में दरारें पड़ गईं तथा छत…
Read Moreयूएस-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता
कहा- मैं सुरक्षित हूं, समय बहुत कठिन है, एक्ट्रेस ने जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई फिल्म जन्नत 2 फेम और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने रविवार को बताया कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद बढ़े यूएस-ईरान संघर्ष के बीच वह इस समय संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय डरावना है और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही भारत लौटेंगी। ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जो भी लोग हालचाल पूछ रहे हैं और मैसेज कर रहे…
Read Moreसंजू सैमसन ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, सेमीफाइनल में जगह पक्की
संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, टारगेट का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेली ब्रह्मास्त्र कोलकाता भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा रनचेज करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। आखिरी सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने 196 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेलकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे टारगेट का पीछा करते हुए भारत की ओर से…
Read Moreइंदौर में मांस से भरी गाड़ी पकड़ी, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का हंगामा
पुलिस ने वाहन जब्त किया, ड्राइवर पर एफआईआर ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के राऊ इलाके में अइ रोड पर रविवार को पुलिस ने मवेशी के मांस से भरी एक गाड़ी पकड़ी है। सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में बजरंग दल के लोग जमा हो गए और उन्होंने हंगामा किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर थाने भिजवा दिया। राऊ पुलिस के मुताबिक पकड़े गए ड्राइवर जमील मांस को चंदन नगर से बंबई बाजार ले जा रहा था। जांच के दौरान उसके पास से केटोमेंट (परिवहन/काटने…
Read Moreअमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा
80000 पर आया, रियल्टी और आॅटो शेयर्स टूटे, जापानी बाजार 1.5% नीचे ब्रह्मास्त्र मुंबई अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1,000 अंक (1.14%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों (1.14%) की गिरावट है, ये 24,900 के स्तर पर है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर…
Read More