ट्रम्प बोले-मिडटर्म चुनाव जीता तो हर वोटर को ₹5 लाख:, यह पाकिस्तान की इकोनॉमी का 3.3 गुना

  वॉशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि नवंबर के मिडटर्म चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत बरकरार रखती है, तो हर बालिग अमेरिकी को 5000 डॉलर (करीब 4.76 लाख रुपए) दिए जाएंगे।ट्रम्प ने यह बयान डलास में रिपब्लिकन कन्वेंशन को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने इसे ‘ट्रम्प डिविडेंड’ नाम दिया और कहा कि यह अमेरिका की ‘आर्थिक ताकत और सफलता’ की वजह से दिया जाएगा।                                    …

Read More

झिरन्या में चल समारोह के बीच बंदूकों से हर्ष फायर -वीडियो सामने आने पर 2 हिरासत में, 1 की तलाश

उज्जैन। नागदा के ग्राम झिरन्या में स्वागत चल समारोह के बीच बंदूकों से हवाई फायर होने का वीडियो समाने आने पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया। 2 को हिरासत में ले लिया गया है, 1 की तलाश जारी है। वीडियो 20 दिन पुराना होना बताया गया है। बिरलाग्राम थाना प्रभारी एसआई जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि 3 सितंबर को भ्रमण के दौरान ग्राम झिरन्या में मुखबीर द्वारा एक वीडियो दिखाया गया। जिसमें  3 लोग बंदूकों से भीड़ के बीच हवा में हर्ष फायर…

Read More

एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान बनारस की टीम ने खोजा क्षिप्रा में डूबे युवक का शव

उज्जैन। क्षिप्रा नदी में डूबे युवक का शव बनारस की एनडीआरएफ टीम ने एसडीआरएफ के साथ संयुक्त सर्चिंग अभियान में बुधवार को खोज निकाला। मंगलवार को मिर्गी का दौरा पड़ने पर दिव्यांग युवक त्रिवेणी पुलिया से नदी में गिरा था। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर को त्रिवेणी पुलिया से क्षिप्रा नदी में ग्राम शक्करवासा का रहने वाला राहुल पिता ओमप्रकाश प्रजापत 19 वर्ष गिर गया था। उसे डूबता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। युवक के परिजन भी मौके पर आ गये…

Read More

सागर जहरीली शराब कांड के बाद उज्जैन में धरपकड़

उज्जैन। सागर में जहरीली शराबकांड सामने आने के बाद उज्जैन पुलिस ने पूरे जिले में अवैध शराब की धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया है। 24 घंटे में पुलिस ने जिले में 405 अवैध शराब क्वार्टर के साथ 9 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुये हिरासत में लिया। कुल 37 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई कर आबकारी अधिनियम के प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस कार्रवाई में पंवासा पुलिस ने पंकज राजपूत से 67 क्वार्टर 2 बीयर केन कीमत 7 हजार 250 रूपये जप्त की। थाना चिंतामण पुलिस…

Read More

प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंची हनुमान अंश की प्रोड्यूसर:फिल्म हिट होने पर लिया आशीर्वाद, बोलीं-शूटिंग के दौरान कई चमत्कार देखे

मथुरा/ बाबा नीम करौरी महाराज के शुरुआती जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बुधवार दोपहर वृंदावन पहुंचीं। उनके साथ उनके माता-पिता भी थे।उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनके दर्शन किए। उनका आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद महाराज ने उनसे कहा कि वह सच्चाई के साथ धर्म के रास्ते पर चल रही हैं, इसलिए उन्हें जो चाहिए, वह अवश्य मिलेगा।इसके बाद वह रामायण रिसर्च कॉन्सिल की ओर से हो रहे रामायणी सम्मान प्रोग्राम में पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई।वहां मौजूद लोगों ने…

Read More

टावर की छत काटकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोर, सोना-चांदी के जेवरात ले गए मक्सी में केशव ज्वेलर्स को बदमाशों ने बनाया निशाना

मक्सी/ नगर में चोरों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान के ऊपर स्थित तीसरी मंजिल पर बने टावर की छत का चद्दर काटकर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार फरियादी आशुतोष सोनी (54) पिता राधेश्याम सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 5, स्टेट बैंक के पास, मक्सी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशुतोष सोनी ने बताया वह एबी रोड स्थित जैन मंदिर रोड पर पिछले 20-22 वर्षों से केशव ज्वेलर्स नाम…

Read More

खडे हनुमान जी की दक्षिण मुखी प्रतिमा विस्थापन में उत्तरमुखी होने की स्थिति अब कहीं नहीं जाना है, वो मेरा निर्णय था, अब समग्र सनातन समाज निर्णय करेगा- खडे हनुमान पुजारी -मानक संचालन प्रक्रिया ( एस ओ पी ) के तहत तकनीकी रूप से कार्य करेगा नगर निगम

उज्जैन। शहर के बडा सराफा में अडिग खडे हनुमान जी के यहां श्रद्धालुओं की कतार बढती चली जा रही है। बुधवार को भी यहां बडी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे। यहां तक की बाहर से श्री महाकालेश्वर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भी यहां जुटने लगे हैं। इधर खडे हनुमान मंदिर के पुजारी महेश बैरागी ने विस्थापन के स्थल को लेकर कहा कि अब वहां नहीं जाना है वो मेरा निर्णय था। अब समग्र सनातन समाज निर्णय करेगा। कंठाल से गोपाल मंदिर के बीच छत्री चौक के…

Read More

गुणवत्ता में कमी रखी तो ठेकेदारों पर 2 – 5 लाख की पेनल्टी लगेगी

  उज्जैन। सिंहस्थ के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्ती की स्थिति बन गई है। संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी अशीषसिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री को सीधे –सीधे कह दिया है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी रखी तो 2-5 लाख की पेनल्टी लगेगी। इस सख्त संदेश के बाद अधिकारियों के साथ ठेकेदारों में गुणवत्ता के साथ ही टेस्टिंग रिपोर्ट एवं आडिट को लेकर कमी को लेकर स्थिति साफ हो गई है। संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी आशीष सिंह ने बुधवार को सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा बैठक…

Read More

सरकारी लापरवाही से छला गया छापरी! जहरीली शराब से प्रभावित परिवारों से मिले जीतू पटवारी, सरकार पर साधा निशाना

सागर। सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र के छापरी गांव में जहरीली शराब की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारों की पीड़ा पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पटवारी ने कहा कि “सरकारी लापरवाही से छापरी छला गया।” उन्होंने कहा कि जहरीली शराब के कारण जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके बीच पहुंचकर स्थिति देखकर मन असहनीय पीड़ा और गहरे दुख से भर गया। उन्होंने…

Read More

देशभर में पहुंची खड़े हनुमान की गूंज: समय बीतने के साथ बदल रहा जनमत, अब भक्त चाहते हैं—दक्षिणमुखी स्वरूप में यहीं विराजे रहें हनुमानजी

उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर और हनुमानजी की प्रतिमा के विस्थापन का मामला अब केवल स्थानीय मुद्दा नहीं रह गया है। प्रतिमा को स्थानांतरित करने के लगातार प्रयासों और उसमें बरती जा रही प्रशासनिक सावधानी की खबर देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। राष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित हो रहे वीडियो, समाचार और तस्वीरों ने इस मामले को देश के कोने-कोने तक पहुंचा दिया है। शुरुआत में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों को देखते हुए प्रतिमा के विस्थापन को लेकर अलग-अलग मत…

Read More