उज्जैन-नागदा में रेस्क्यू कर 26 नाबालिग छुड़ाए, रात 3 बजे तक चला सर्च अभियान

ट्रेन में अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का शक ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना पर बड़ा रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया। अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन को उज्जैन और फिर नागदा स्टेशन पर रोककर पुलिस, बाल कल्याण समिति और अन्य विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, बाल कल्याण समिति को सूचना मिली थी कि करीब 100 बच्चों को मजदूरी के लिए मुजफ्फरनगर से अहमदाबाद ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही उज्जैन में चार थानों…

Read More

गोरखपुर में सुबह से हो रही बारिश, 62 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी में 36 घंटे में 17 मौतें

सबसे गर्म बांदा का पारा 11 डिग्री गिरा ब्रह्मास्त्र लखनऊ यूपी में पिछले तीन दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से गोरखपुर-देवरिया में बारिश हो रही है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। गुरुवार देर रात लखनऊ, सीतापुर, फरुर्खाबाद, पीलीभीत और गोंडा में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 62 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का यह अलर्ट सुबह 8 बजे…

Read More

ईरान बोला- होर्मुज से भारतीय जहाजों के गुजरने पर रोक नहीं

तेहरान/वॉशिंगटन। भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहाली ने कहा है कि संघर्ष के बावजूद ईरान होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सहित सभी दोस्त देशों के जहाजों पर किसी तरह की रोक नहीं है। एक इंटरव्यू में फतहाली ने कहा कि जो देश ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल की कार्रवाई में शामिल नहीं हैं, उनके जहाज सामान्य तरीके से होर्मुज से गुजर सकते हैं। कई भारतीय जहाज इस रास्ते से गुजर भी चुके हैं। उन्होंने चाबहार पोर्ट को रीजनल कनेक्टिविटी…

Read More

एअर इंडिया अब हर दिन 100 फ्लाइट्स कम करेगी

नई दिल्ली। एअर इंडिया अपनी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ानों में करीब 10% की कटौती करने जा रही है। टाटा ग्रुप की यह एयरलाइन अक्टूबर के अंत से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल से रोजाना लगभग 100 उड़ानें बंद करेगी। वर्तमान में एयरलाइन हर दिन करीब 900 उड़ानों का संचालन करती है। एयरलाइन ने यह बड़ा कदम जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों और अपने पुराने बेड़े के लिए स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण उठाया है। एअर इंडिया के पास वर्तमान में लगभग 30 वाइड-बॉडी विमान स्पेयर पार्ट्स और इंजन की…

Read More

किसी भी हाल में ईवीएम लूटने नहीं देंगे, भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। ममता ने सभी उम्मीदवारों से कहा था कि वे अपने विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचें। ममता ने भवानीपुर से चुनाव लड़ा है। इसलिए वे सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में अपने चुनाव एजेंट के साथ परिसर में दाखिल हुईं। रात 12.07 बजे वे बाहर आईं। जहां टीएमसी-बीजेपी कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। बाहर आकर ममता ने मीडिया को बताया- केंद्रीय बलों ने…

Read More

दुर्लभ संयोग के कारण 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ महीना

उज्जैन। वर्ष 2026 का ज्येष्ठ महीना (2 मई – 29 जून) अधिक मास (मलमास) के दुर्लभ संयोग के कारण 59 दिनों का होगा, जो सामान्य से लगभग दोगुना है। 19 साल बाद बन रहे इस विशेष योग में 4 की बजाय 8 बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) पड़ेंगे, जिससे हनुमान जी की उपासना का यह सबसे लंबा और उत्तम समय माना जा रहा है। ज्येष्ठ मास में 8 बड़े मंगल का यह दुर्लभ संयोग लगभग 19 साल बाद बन रहा है। इससे पहले ऐसा विशेष योग वर्ष 2007 में देखने को…

Read More

अक्षय कुमार का हील्स पहनकर ‘लाल परी’ गाने पर डांस

महिलाओं को किया सलाम, बोले- इसे कैसे पहन लेती हो आप, मुझे तो बहुत डर लगा अक्षय कुमार के गेम शो ‘व्हील आॅफ फॉर्च्यून’ का सोमवार रात ग्रैंड फिनाले हुआ। इस आखिरी एपिसोड में अक्षय कुमार ने हाई हील्स पहनकर डांस किया। शो में जैकलीन के साथ भूमि पेडनेकर और फराह खान भी मौजूद थीं। शो की मेहमान जैकलीन फर्नांडिस के कहने पर अक्षय ने लाल पारी गाने पर डांस करते दिखाई दिए। टास्क में दी हील्स पहनने की चुनौती शो के दौरान जैकलीन और भूमि ने शिकायत की कि…

Read More

इंदौर में ईडी ने रुचि अक्रोनी इंडस्ट्रीज पर की कार्रवाई, 7.76 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से किया अटैच

  ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही ईडी ने मेसर्स रुचि अक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (वर्तमान नाम स्टीलटेक रिसोर्सेज लिमिटेड) की 7.76 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच (कुर्क) कर लिया है। कुर्क की गई इन संपत्तियों में कंपनी के नाम पर दर्ज विभिन्न औद्योगिक और आवासीय भूखंड शामिल हैं। ईडी की यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है। इस पूरे मामले की…

Read More

टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो से टकराया, धार में पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत

मृतकों में 6 बच्चे, 7 घायल इंदौर रेफर ब्रह्मास्त्र धार मध्य प्रदेश के धार में टायर फटने से अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से भी टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। एक्सीडेंट इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। जयस के सदस्य विजय सिंह चोपड़ा ने बताया…

Read More

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, एमपी के 5 लोग जिंदा जले

ब्रह्मास्त्र अलवर अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। कार सवार परिवार श्योपुर (मध्य प्रदेश) के चैनपुरा के रहने वाला था। बेटे क नौकरी की मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट…

Read More