बिना सूचना कार्यक्रम स्थल के बदलने पर नाराज हुई छात्राएं मुख्य सड़क मार्ग पर किया धरना प्रदर्शन

तराना।शनिवार को नगर के पीएम श्री स्कूल की छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर के बाहर मुख्य सड़क मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया गया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया।छात्राओं के प्रदर्शन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का भी साथ मिला परिषद के जिला संयोजक उज्जैन ग्रामीण राजदीप सिंह चावड़ा ने बताया कि शनिवार को विद्यालय में बालरंग प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना था।इस कार्यक्रम के लिए छात्राएं प्रस्तुति देने के लिए विद्यालय परिसर में पहुंची थी लेकिन यहां पर कार्यक्रम पीएम श्री स्कूल परिसर…

Read More

नलखेड़ा में मंदिर के पास उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत: लोगों ने किया चक्काजाम

 आगर मालवा। आगर-मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में कार बहने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं। 7 मृतक ओडिशा के हैं, जबकि कार ड्राइवर अरुण गोयल आगर-मालवा के बड़ौद का रहने वाला था। सभी श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने उज्जैन से कार किराए पर ली थी।एसपी दिलीप कुमार सोनी के मुताबिक, हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। शुरुआती जांच में मौत का कारण डूबना सामने आया है। पुलिस मंदिर और आसपास…

Read More

मौसम बदलने से वायरल के मरीज बढे: सिविल अस्पताल में 700 से ज्यादा मरीज पहुंचे

 सारंगपुर।सारंगपुर में मौसम बदलने का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। सिविल अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ गई है। अस्पताल की ओपीडी में 700 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों और बुखार से पीडित थे। मरीजों की संख्या बढने से ओपीडी में भीड दिख रही है। इन दिनों कभी गर्मी, कभी ठंडक और बारिश के कारण तापमान में उतार-चढाव हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे मौसम में वायरल संक्रमण…

Read More

पुतिन की जीत तय, फिर भी चुनाव:यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों में भी वोटिंग; युद्ध का विरोध करने वाली पार्टी बाहर

मॉस्को।रूस में शुक्रवार यानी 18 सितंबर से तीन दिन का संसदीय चुनाव शुरू हो गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया का संसद में दबदबा बरकरार रहने की उम्मीद है। वहीं, यूक्रेन युद्ध का खुलकर विरोध करने वाली याब्लोको पार्टी को चुनाव से बाहर कर दिया गया है।यह 2022 में यूक्रेन पर रूस के पूर्ण सैन्य हमले के बाद पहला संसदीय चुनाव है। रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के इलाकों में भी वोटिंग हो रही है। यूक्रेन और यूरोपीय संघ ने वहां हो रहे मतदान को अवैध बताया है।

Read More

ट्रम्प ने CNN को व्हाइट हाउस से बैन किया:कहा- फेक न्यूज फैलाते हैं; ऐलान के वक्त पत्रकार वहीं मौजूद थे

वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 सितंबर को CNN, MS NOW और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया। ट्रम्प ने कहा कि ये संस्थान लगातार फेक न्यूज फैला रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी ऐसा एक्शन हो सकता है।जिस समय ट्रम्प यह ऐलान कर रहे थे, उस समय CNN, MS NOW और पॉलिटिको के पत्रकार व्हाइट हाउस प्रेस क्षेत्र में मौजूद थे और अपनी रिपोर्टिंग कर रहे थे।पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए ट्रम्प ने कहा कि फेक…

Read More

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की उड़ानें प्रभावित:यात्री परेशान; पहले दुबई जाने वाली फ्लाइट 30 घंटे लेट हुई थी

नई दिल्ली।दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर शनिवार को ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि कुछ रद्द भी की गईं। इसके कारण सैकड़ों यात्री परेशान हुए।दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट में यात्रियों से माफी मांगी। एयरपोर्ट के मुताबिक, ग्राउंड स्टाफ प्रभावित यात्रियों को जरूरी मदद दे रहा है और स्पाइसजेट के साथ मिलकर काम कर रहा है। ऑपरेशनल दिक्कतों क्या हैं, इस पर स्पाइसजेट की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।स्पाइसजेट की उड़ानों में पिछले कुछ दिनों में…

Read More

उपचुनाव में रेजीनगर से ममता के प्रत्याशी फिर पलटे:; नंदीग्राम कैंडिडेट कल ही हट चुकीं

रेजीनगर।पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर उपचुनाव में ममता बनर्जी के TMC गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार दोपहर फिर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। सुबह उन्होंने नामांकन वापस लेने की बात कही थी। इसकी वजह उन्होंने TMC का पुराना चुनाव चिह्न ट्विन फ्लावर्स यानी जोड़ा घास फूल नहीं मिलना बताया था।इससे एक दिन पहले शुक्रवार को नंदीग्राम में भी ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने…

Read More

पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की जमकर तोड़फोड़ : CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र में देर रात बदमाशों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। तिरुपति नगर स्थित पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।यह पेट्रोल पंप अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश बंसल का है। घटना के बाद पंप संचालक ने एरोड्रम थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।कैमरों में कैद हुए बदमाश, नगदी चोरी की आशंका-देर रात अचानक पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचे बदमाशों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के…

Read More

*लोकतंत्र में भाजपा ने निचला स्तर बनाया-:कांग्रेसअध्यक्ष चौकसे शहर में लगाए झूठ की गूंज के पोस्टर

इंदौर। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि लोकतंत्र में भाजपा ने निचला स्तर बना लिया है। हमेशा झूठ बोलने वाली पार्टी ने सारे शहर में झूठ की गूंज के पोस्टर लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को अपनी बात कहने और जनता के बीच जाने का अधिकार होता है। भाजपा के कारण देश के लोकतंत्र को खतरा है यह बात कांग्रेस हमेशा कहती रही है।  भाजपा अपने कार्यों से यह साबित करती रही है कि उसका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। यही कारण…

Read More

वाहनों को रौंदती दुकान में घुसी नगर निगम की गाड़ी

उज्जैन। अंकपात मार्ग पर शुक्रवार तड़के नगर निगम की गाड़ी बेकाबू हो गई। दोपहिया वाहनों को रौंदती हुई गाड़ी एक दुकान में जा घुसी, गनीमत रही कि सुबह का समय होने पर बड़ी जनहानि नहीं हुई। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि अंकपात मार्ग पर सुबह 5 बजे तेजगति  से दौड़ती नगर निगम की गाड़ी ने सड़क किनारे खडी एक्टिवा और बाइक को रौंदते हुये हाथ ठेले को टक्कर मारी और एक दुकान में जा घुसी। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। गाड़ी में 2 व्यक्ति सवार थे, जो…

Read More