उज्जैन। रविवार शाम चाइना डोर से एक हादसा हो गया। इंद्रानगर चौराहे पर 45 वर्षीय मैकेनिक सुरेंद्र जायसवाल का गला चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह कट गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कमल कॉलोनी निवासी सुरेंद्र जायसवाल शाम करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी की बहन के यहां एक कार्यक्रम में जा रहे थे।इसी दौरान इंद्रा नगर चौराहे पर उनके गले में चाइना डोर फंस गई, जिससे उनका गला कट गया। घायल अवस्था में वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां से उनके दीदी के…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
कारोबारी की ₹11.50 लाख की कार फूंकी:सफेद कपड़ा लपेटकर बाइक से आए थे बदमाश; CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना
उज्जैन। गारमेंट और रियल एस्टेट कारोबारी नरेश धनवानी की कार में रविवार देर रात बदमाशों ने आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो बदमाश कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाते नजर आ रहे हैं।घटना एलपी भार्गव नगर की है। नरेश धनवानी की कार (MP 13 P 1313) घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच दो बदमाश सफेद कपड़े लपेटे हुए बाइक पर पहुंचे।पहले उन्होंने कार का कांच…
Read Moreमानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़:मौका पाकर घर में घुसा आरोपी,एफआईआर दर्ज
इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी गणेश पुत्र धन्नालाल कहार निवासी आस्था पैलेस ने युवती से रेप करने की कोशिश की। पीड़िता के माता-पिता रविवार को निजी काम से खंडवा गए हुए थे, जबकि उसका भाई भी काम के सिलसिले में बाहर गया…
Read Moreमास्टर प्लान की सड़कों पर गंदगी देख भड़के इंदौर निगमायुक्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
इंदौर। स्वच्छतामें आठ बार देश में नंबर वन रह चुके इंदौर में सफाई में लापरवाही का मामला सामने आने पर नगर निगम आयुक्त सख्त नजर आए। सोमवार को नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल अधिकारियों के साथ मास्टर प्लान की सड़कों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सड़क पर कचरा और गंदगी फैली मिली, जिसे देखकर निगमायुक्त नाराज हो गए और कड़ा रुख अपनाते हुए दो सफाई दरोगाओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।सोमवार को निगमायुक्त जोन क्रमांक 2 और जोन क्रमांक 12 में सफाई…
Read Moreविराट कोहली के नंबर-3 पर हाईएस्ट रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए ब्रह्मास्त्र इंदौर न्यूजीलैंड ने भारत में इतिहास रचते हुए पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में कीवी टीम ने भारत को 41 रन से हराया। इसके साथ ही यह भारत की इस मैदान पर पहली वनडे हार भी रही। रविवार को रिकार्ड्स का दिन विराट कोहली के नाम रहा। वे वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी…
Read Moreधनुष-मृणाल जल्द लेंगे सात फेरे
दावा-14 फरवरी को प्राइवेट सेरेमनी में होगी शादी, पिछले साल से रिश्ते में हैं दोनों साउथ सुपरस्टार धनुष और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृणाल और धनुष अगले महीने की 14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी करेंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये शादी के एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें दोनों की फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स मौजूद रहेंगे। हालांकि धनुष या मृणाल में से किसी ने कोई आॅफिशियल…
Read Moreइंदौर में दूषित पानी से 50 से अधिक मौतों का दाव, कार्यकर्ता बोला- श्मशान से रिकॉर्ड गायब
राहुल गांधी ने पीड़ितों से बातचीत का वीडियो शेयर किया ब्रह्मास्त्र इंदौर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से पीड़ित परिवारों से बातचीत का वीडियो रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। इसमें एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि दूषित पानी से 50 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। वहीं, पीड़ित परिजन ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मौतों की सही संख्या छिपार्ही। कई शव रातों-रात गांव भेज दिए गए और श्मशान के रिकॉर्ड तक गायब कर दिए गए। दरअसल, इंदौर के…
Read Moreजम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ के सोनार में आॅपरेशन त्राशी-1 जारी, आतंकी मुठभेड़ में 8 जवान घायल, 3 एयरलिफ्ट किए
ब्रह्मास्त्र किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार दोपहर आतंकी मुठभेड़ में सेना के 8 जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक 3 जवानों को एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए उधमपुर आर्मी बेस अस्पताल पहुंचाया गया। घटना किश्तवाड़ के ऊपरी जंगली इलाके सोनार की है। यहां सेना की व्हाइट नाइट कोर का आतंकियों के खिलाफ आॅपरेशन त्राशी-1 जारी है। इसी दौरान आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से फायरिंग की गई। 2-3 आतंकियों को जवानों ने घेर लिया था। तभी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। अधिकारियों ने कहा…
Read Moreस्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर 21 लोगों की मौत, 73 घायल
ब्रह्मास्त्र मैड्रिड स्पेन के कॉडोर्बा प्रांत में रविवार रात एक ट्रेन पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकरा गई। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 73 यात्री घायल हैं। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, दोनों ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक, मलागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन पटरी से उतरकर पास की लाइन पर चली गई और वहां मैड्रिड-हुएलवा रूट पर चल रही अश्ए ट्रेन से टकरा गई। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्री एंटोनियो सैंज ने बताया कि मृतकों की संख्या और…
Read Moreटीम इंडिया के खिलाड़ी रेड्डी ने महाकाल दर्शन किए
ब्रह्मास्त्र उज्जैन भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए इंदौर आए भारतीय टीम के खिलाड़ी नितेश कुमार रेड्डी सोमवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सुबह करीब चार बजे वे मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को हुए मुकाबले के बाद सोमवार सुबह नितेश कुमार रेड्डी ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान वे पूरे मनोयोग से भगवान महाकाल की आराधना में लीन नजर आए। भस्म आरती के बाद रेड्डी ने देहरी से…
Read More