उज्जैन। खाकचौक मैरिज गार्डन में हुई चाकूबाजी में घायल ने शनिवार सुबह अस्पताल में अपने दोस्त के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। जबकि पुलिस रात में ही उसके दोस्त के बयान दर्ज कर आपसी विवाद का मामला दर्ज कर लिया था। गणेश टेकरी पटेल नगर में रहने वाला संदीप पिता राजेन्द्रसिंह मकवाना शुक्रवार-शनिवार रात चाकूबाजी में घायल हो गया था। उसे दोस्तों ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह मीडिया ने घायल से जानकारी प्राप्त की तो उसने बताया कि वह संत शिरोमणि गार्डन खाक चौक पर…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
रात में प्रेमी के घर पहुंची, दोनों ने खाया जहरीला पदार्थ -हालत बिगड़ने पर बुलाई एम्बुलेंस, प्रेमिका की मौत
उज्जैन। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही युवती शुक्रवार-शनिवार रात प्रेमी के घर पहुंची। दोनों ने 3 बजे के लगभग जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर प्रेमी ने एम्बुलेंस का कॉल किया। तड़के दोनों को चरक अस्पताल लाया गया। जहां युवती की मौत हो गई। प्रेमी का उपचार चल रहा है। लेकिन वह कुछ भी बोलने से बच रहा था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। घटनास्थल का मकान सील कर दिया गया है। नागझिरी थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि देवासरोड कल्पतरू कालोनी में रहने वाले…
Read Moreगयाकोटा मंदिर के पास चरस ठिकाने लगाने आये थे 2 भाई – घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, 3 दिनों की रिमांड पर पूछताछ
उज्जैन। चरस बेचने के लिये गयाकोटा मंदिर के पास पहुंचे 2 भाईयों की खबर मिलने पर शुक्रवार-शनिवार रात पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों को हिरासत में लिया। उनके पास से 497 ग्राम चरस बरामद हो गई। दोनों को कोर्ट में पेश कर 3 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि रात में मंगलनाथ मंदिर मार्ग गया कोटा के पास 2 संदिग्ध युवकों के मादक पदार्थ बेचने की खबर मिलने पर एसआई लक्ष्मण उईके, जितेन्द्र सोलंकी, आरक्षक योगेश और…
Read Moreससुराल पहुंचे निगमकर्मी से साले ने की मारपीट,पकड़ाया युवक
उज्जैन। पंवासा शीतल पब्लिक स्कूल के पास रहने वाला यशवंत पिता नाथूलाल सोलंकी नगर निगम कंट्रोलरूम में कर्मचारी है। उसकी पत्नी उमा ेटे दिव्यांश के साथ कुछ दिनों से मायके नीमनवासा गई हुई थी। शुक्रवार रात यशवंत पत्नी और बेटे को लेने के लिये पहुंचा था। जहां ससुराल वालों ने कुछ दिन बाद भेजने की बात कहीं। जिस पर यशवंत का विवाद पत्नी के भाई महेश से हो गया। साले ने उसके साथ मारपीट कर दी। घायल होने पर निगमकर्मी यशवंत को चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलने…
Read Moreपांच सौ रूपये नहीं देने पर पति-पत्नी को मारा
उज्जैन। ग्राम गुराडिया दासा में रहने वाले राहुल पिता रोडूलाल ने पानी के लिये पाइप लगा रखा था। पडोसी रामचंद्र पिता मांगीलाल ने पाइप को जगह-जगह से काट दिया। पानी नहीं आने पर राहुल ने बाहर आकर देखा तो पाइप जगह-जगह से कटा हुआ होना सामने आया। रामचंद्र पाइप काटा दिखाई दिया। राहुल ने पाइप काटने का कारण पूछा तो पड़ोसी रामचंद्र ने कहा कि पाइप डालने के लिये 500 रूपये देना होगें। नहीं तो पाइप यहां डालने नहीं दूंगा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। रामचंद्र…
Read Moreहार्ट अटैक से महाकाल थाना प्रधान आरक्षक का निधन -एसपी पहुंचे अस्पताल, गुना में होगा अंतिम संस्कार
उज्जैन। महाकाल थाना प्रधान आरक्षक का शनिवार दोपहर को अचानक निधन हो गया। घबराहट होने पर उन्हे अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी सांसे थम गई थी। खबर मिलने पर एसपी चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष पहुंच गये थे। पुलिस लाइन में रहने वाला देवेन्द्र पिता प्रतापसिंह रघुवंशी महाकाल थाने पर प्रधान आरक्षक के पद पर था। शनिवार दोपहर उसे ड्युटी पर आना था, लेकिन उससे पहले 12 बजे के लगभग अचानक घबराहट हुई और बेसुध हो गया। परिजनों ने आसपास रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को बुलाया। देवेन्द्र…
Read Moreजून के प्रथम सप्ताह के बाद 5 महीने शादी से जुडे व्यवसाय ठंडे पडेंगे कुछ मुहूर्त शेष,8 जून से विवाह रूकेंगे -5 माह के इंतजार के बाद ही बजेंगी विवाह शहनाईयां आठ जून से डेढ़ सौ दिन के लिए शादियों पर विराम लगेगा, अब कुछ मुहूर्त ही शेष
उज्जैन। एक बार फिर से विवाह व्यवसाय से जुडे व्यापारियों के लिए मंदी का दौर शुरू होने वाला है। जून के प्रथम सप्ताह के बाद यह मंदी 150 दिनों तक रहेगी। इसमें तमाम व्यापारी प्रभावित होंगे। 8 जून से विवाहों पर विराम लगेगा ऐसा गुरू ग्रह के अस्त होने के कारण होगा। इसके बाद सीधे करीब 5 माह बाद विवाह से जुडे व्यवसाय में मंदी का दौर दूर होगा। वर्तमान में विवाहों से जमकर व्यवसाय चलते हैं। विवाह होने पर सोना चांदी,कपडे,बर्तन,होटल,मैरिज गार्डन,केटरिंग,सहित धर्मशाला,इवेंट मैनेजमेंट सहित अन्यानेक व्यवसाय सीधे तौर…
Read Moreआनलाईन तबादला आवेदन के विभागों में बढी तारीख आनलाईन के तीन विभागों में हो सकेंगे 21 तक तबादला आवेदन -आफ लाईन वाले विभागों के आवेदन की निकली तारीख
उज्जैन । प्रदेश सरकार की तबादला निती के तहत आनलाईन तबादला आवेदन के तीन विभागों में तारीख बढा दी गई है। अब 21 मई तक इन विभागों में आवेदन हो सकेंगे। आफ लाईन वाले विभागों में आवेदन की अंतिम तारीख 16 मई निकल चुकी है। ऐसी स्थिति में आनलाईन वाले विभागों में तबादलों के आदेश भी अब 25 मई से ही जारी होंगे। इसके लिए विभागीय आयुक्तों की और से सूचना जारी की गई है। तबादलों के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग में आनलाईन आवेदनों का आमंत्रण किया गया था।…
Read Moreकांग्रेस में गुजरात सम्मेलन के निर्णय अमल का इंतजार गाईड लाईन के अनुसार होगा जिलाध्यक्षों में फेरबदल -स्थानीय नेताओं,कार्यकर्ताओें की एकमत राय पर बनेंगे जिलाध्यक्ष
उज्जैन। कांग्रेस में गुजरात समेलन के निर्णयों पर अमल का इंतजार किया जा रहा है। इसमें स्थानीय नेताओं , कार्यकर्ताओं की अहम राय एवं सबकी पसंद से जिलाध्यक्ष नियुक्ति एवं उसे पावरफूल बनाने को लेकर गाईडलाईन तय हुई थी। कांग्रेस के फर्श से लेकर अर्श तक के नेताओं,कार्यकर्ताओं को निर्णय के अमल का इंतजार हैं। जिलाध्यक्ष अब ऊपर से नहीं थोपे जाएंगे। इनकी नियुक्ति में स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं की राय अहम होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में वर्तमान में गुजरात सम्मेलन के निर्णय पर अमल को लेकर गहन चर्चा है। संगठन को…
Read Moreमहाकाल मंदिर के बाहर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हटाया अतिक्रमण – गेट नंबर एक से लेकर चार तक दुकानदारों ने जगह-जगह जमा रखी थी सामग्री
दैनिक अवंतिका उज्जैन। महाकाल मंदिर के बाहर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। मंदिर के गेट नंबर एक से चार तक दुकानदारों ने अपने हिसाब से जगह-जगह सामग्री फैलाकर अतिक्रमण कर रखा था जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी आ रही थी। मंदिर प्रशासन के अधिकारी परिसर के बाहर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो दुकानदारों ने विरोध भी किया लेकिन बाद में सख्ती कर उन्हें हटाया दिया गया। उल्लेखनीय है कि मंदिर के आसपास सैकड़ों लोगों ने अपनी दुकानें…
Read More