इंदौर में लगे विजय शाह की गुमशुदगी के पोस्टर, कांग्रेस ने लिखा मंत्री की ढूंढ कर लाने वाले को देंगे उचित इनाम

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर कांग्रेस ने एमपी के मंत्री विजय शाह के गुमशुदगी के पोस्टर शहर में लगाए हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करने के बाद गायब हुए मंत्री को ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने की बात इन पोस्टर्स में लिखी गई है। कांग्रेस ने कहा है की जब तक विजय शाह का इस्तीफा नहीं होगा तब तक कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी। कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने बताया कि प्रदेश के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान देने…

Read More

भारत में फिर लौटा कोरोना, अहमदाबाद में 20 मरीज मिले, गाजियाबाद में 4 केस, दिल्ली में एडवाइजरी जारी, देश में अब तक 312 मामले

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में 20, यूपी में 4, हरियाणा में 5 और बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के 312 एक्टिव केस हैं। 2 मौतें हो चुकी हैं।   उधर, दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सभी अस्पतालों को कहा है कि वे बेड, आॅक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पूरी व्यवस्था रखें। दिल्ली के सभी अस्पतालों को…

Read More

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का बड़ा हमला, ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

कीव यूक्रेन की राजधानी कीव पर शनिवार तड़के रूस ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया। इस दौरान शहरभर में विस्फोटों और मशीनगनों की आवाजें सुनी गईं, जिससे कीव के कई नागरिकों को भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में शरण लेनी पड़ी। कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर त्काचेंको ने टेलीग्राम पर बताया कि शनिवार तड़के यूक्रेनी राजधानी के कम से कम चार इलाकों में रूसी मिसाइलों और ड्रोन का मलबा गिरा। त्काचेंको के मुताबिक, इस हमले के बाद कीव के सोलोमिन्स्की जिले में दो जगह आग लग गई। हमले…

Read More

स्लीपर बस पलटी, 3 की मौत

15 पैसेंजर्स घायल, अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही थी, ड्राइवर को झपकी आई ब्रह्मास्त्र राजसमंद राजसमंद में तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। 15 से ज्यादा सवारी घायल हुई हैं। हादसा शनिवार सुबह भावा बस स्टैंड के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आर के हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। इससे पहले बस को क्रेन की मदद से सीधा किया गया। बस एक निजी ट्रैवल कंपनी की है और अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही थी। कांकरोली थाना के सीआई हंसाराम…

Read More

कर्नाटक: गैंगरेप आरोपियों को मिली जमानत, शान से निकाली विक्ट्री परेड

ब्रह्मास्त्र हावेरी क्या आपने कभी सामूहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के आरोपियों को जमानत मिलने पर जश्न मनाते और विक्ट्री परेड निकालते देखा है। कर्नाटक के हावेरी से सामने आया एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां गैंगरेप के सात आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने जेल से बाहर आते ही एक विजय जुलूस निकाला, जिसमें बाइकों और कारों का काफिला शामिल था। इस परेड के दौरान आरोपियों ने जमकर हुड़दंग मचाया, जिससे स्थानीय लोगों में…

Read More

चावल पर मजाक से गया जापान के मंत्री का पद

टोक्यो। जापान के पूर्व कृषि मंत्री ताकु ईटो को चावल की बढ़ी कीमत पर मजाकिया बयान देना काफी महंगा पड़ गया। यहां तक कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया। उन्होंने कहा था कि वो कभी चावल नहीं खरीदते हैं, बल्कि उन्हें मुफ्त में मिलता है। इस बयान के बाद महंगाई से जूझ रही जनता का गुस्सा भड़क गया। ईटो ने बुधवार को प्रधानमंत्री आॅफिस जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। इस इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा पर भी महंगाई कम करने का दबाव और ज्यादा बढ़ गया। उनकी सरकार को चावल…

Read More

राहुल पुंछ पहुंचे, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से मिलेंगे

  नई दिल्ली। राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंच गए हैं। यहां वे पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलेंगे। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह राहुल का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 25 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने उट उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और घायलों से मुलाकात की थी। पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हुए थे।

Read More

शशि थरूर बोले- आतंकवाद पर चुप नहीं बैठ सकते

नई दिल्ली/श्रीनगर। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलीगेशन शनिवार सुबह दिल्ली से रवाना हुआ। ये डेलीगेशन संयुक्त राज्य अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया सहित पांच देशों का दौरा करेगा। रवाना होने से पहले थरूर ने कहा, हम नहीं चाहते कि दुनिया हमारी ओर से आंखें फेर ले। झूठ सच्चाई पर हावी हो जाए। यह शांति का मिशन है। दुनिया को यह संदेश देने की जरूरत है कि हम आतंकवाद पर चुप नहीं रह सकते। उधर सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले डेलीगेशन में शामिल कांग्रेस सांसद मनीष…

Read More

पूर्व पीएम इमरान का आर्मी चीफ पर तंज, कहा- उन्हें खुद को राजा की उपाधि देना चाहिए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर के फील्ड मार्शल बनने पर तंज कसा है। इमरान ने कहा है कि मुनीर को खुद को राजा की उपाधि देनी चाहिए। जेल में बंद इमरान का यह बयान उनके एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें इमरान ने लिखा, माशाअल्लाह, जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया है। हालांकि, उन्हें राजा की उपाधि देना ज्यादा अच्छा होता- क्योंकि अभी देश में जंगल का कानून चलता है और जंगल में केवल एक ही राजा होता है। जनरल मुनीर…

Read More

मई के आखिरी सप्ताह में भी मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी: भोपाल-इंदौर समेत 47 जिलों में अलर्ट, नौतपा भी रहेगा ठंडा-गर्म

मई के आखिरी सप्ताह में भी मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी: भोपाल-इंदौर समेत 47 जिलों में अलर्ट, नौतपा भी रहेगा ठंडा-गर्म 📍 भोपाल, मध्यप्रदेशतारीख: 22 मई 2025 मई का आखिरी सप्ताह आमतौर पर तेज गर्मी और तपते सूरज के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने करवट ले ली है। मध्यप्रदेश में अचानक मौसम बिगड़ने लगा है और आंधी-बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 47 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक तेज…

Read More