सफेद पाउडर मिलाकर बन रहा था घटिया गेहूं का आटा, 20 लाख का माल जब्त, फैक्ट्री सील और मालिक भागा

ब्रह्मास्त्र फिरोजाबाद घटिया गेहूं के आटे में सफेद पाउडर की मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार शाम जलेसर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में संचालित ब्रह्मलाल ट्रेडर्स आटा फैक्ट्री सील कर दी। टीम को वहां छापेमारी के दौरान सात बोरी सफेद पाउडर रखा मिला है, जो सेलखड़ी (कैल्शियम) हो सकता है। टीम ने 20 लाख का माल जब्त करने के साथ ही फैक्ट्री स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह कार्रवाई के दौरान मौके से भाग गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन को कुछ दिन पहले शिकायत…

Read More

संसद का शीतकालीन सत्र आज से 19 दिसंबर तक चलेगा

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली संसद में सोमवार से शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) की शुरूआत हो रही है। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन में सत्र में 15 बैठकें होंगी। इस दौरान एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश हो सकते हैं। सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सरकार केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 और सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सेस विधेयक, 2025 पेश करेंगी। वहीं, दोनों सदनों में 7 राज्यों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर हंगामा हो…

Read More

मप्र में दिसंबर में और बढ़ेगी ठंड

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, इसके कारण फिलहाल उत्तरी हवाएं कमजोर हैं। लेकिन 2-3 दिसंबर के बाद, जब यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा तब फिर से बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी। इसके असर से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सर्दी तेज होगी। इस दौरान कई शहरों में शीतलहर चलेगी। इधर राजस्थान में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग…

Read More

इंदौर में एक साल में 187 मामले सामने आए, 14 से 17 साल में ही गर्भवती

गर्भपात व प्रसव के मामले छुपा रहे अस्पताल ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के अस्पतालों में इन दिनों 18 साल से कम उम्र की गर्भवतियां बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। ये नाबालिग आसपास के जिलों धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर से यहां गर्भपात और प्रसव के लिए आ रही हैं। सालभर में ही शहर के अस्पतालों में 435 सोनोग्राफी फॉर्म एफ की रिपोर्ट हुई, जिनमें उनकी उम्र 18 साल से कम थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 187 गर्भवती निकलीं।। इनकी उम्र मात्र 14 से 17 वर्ष…

Read More

चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, 8वीं के छात्र की मौत

इंदौर में भाई-दोस्तों के हाथ में आई चोट, 4 दिन पहले ही बैन किया था ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में चाइनीज मांझे ने 16 साल के छात्र की जान ले ली। हादसा रविवार को कनाड़िया थाना इलाके में तेजाजी नगर बायपास पर हुआ। मृतक की पहचान ओमेक्स सिटी निवासी गुलशन पिता रामकिशन के रूप में हुई है। वह अपने भाई अरुण, दोस्त विशाल और कृष्णा के साथ बाइक से रालामंडल घूमने गया था। लौटते वक्त रास्ते में अचानक पतंग का मांझा गुलशन की गर्दन में फंस गया। इससे उसे गहरा कट…

Read More

शादी के दो साल बाद पापा बनेंगे रणदीप हुड्डा

एनिवर्सरी पर फोटो शेयर कर अनाउंस की गुड न्यूज, लिखा- नन्हा मेहमान आने वाला है एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्टर ने अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। रणदीप ने लिन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों जंगल में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- प्यार और एडवेंचर के दो साल और अब…एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस गुड न्यूज पर एक्टर…

Read More

विमेंस प्रीमियर लीग की शुरूआत 9 जनवरी से होगी

ब्रह्मास्त्र मुंबई विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरूआत 9 जनवरी से होगी। फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने शनिवार को लीग का शेड्यूल जारी किया। इस बार दो डबल हेडर मैच होंगे, दोनों शनिवार को खेले जाएंगे। लीग का फाइनल पहली बार शनिवार या रविवार को नहीं खेला जाएगा, बल्कि सोमवार को खेला जाएगा। 28 दिनों तक खेली जाने वाली लीग के मुकाबले दो शहरों (नवी मुंबई और वडोदरा) में होंगे। शुरूआती 11 मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों डबल हेडर…

Read More

आधार में घर बैठे मोबाइल नंबर बदल सकेंगे

एप पर ओटीपी और फेस आॅथेंटिकेशन से अपडेट होगा, किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली जल्द ही आप घर बैठे आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकेंगे। आधार को रेगुलेट करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने नई डिजिटल सर्विस की घोषणा की है। इसके जरिए यूजर्स आधार एप पर ओटीपी वेरिफिकेशन और फेस आॅथेंटिकेशन से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे। इस सर्विस से दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोग और सीनियर सिटिजन को आसानी होगी। नई सर्विस कैसे काम करेगी? यूआइडीएआई के मुताबिक…

Read More

कैलिफोर्निया ​​​​​​​में बच्चे की बर्थडे पार्टी में गोलीबारी:4 लोगों की मौत, 10 घायल;

वॉशिंगटन डीसी   कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर में बैंक्वेट हॉल में गोलीबारी हुई। हमले की वजह और हमलावर के बारे में पता लगाया जा रहा है। कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर के ल्यूसिल एवेन्यू इलाके में शनिवार रात को एक बैंक्वेट हॉल में अचानक गोलीबारी हो गई। इस हॉल में बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी की वजह और हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों के अनुसार,…

Read More

सीएम के बेटे की शादी, बाबा रामदेव ने पढ़े मंत्र:धीरेंद्र शास्त्री से बोले- आपका भी सामूहिक सम्मेलन में ही विवाह कराएंगे महाराज

 उज्जैन   उज्जैन । मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु और डॉ. इशिता की शादी की रस्में सामूहिक सम्मेलन में संपन्न हुईं। उज्जैन के सांवराखेड़ी में कार्यक्रम हुआ। वरमाला के दौरान बाबा रामदेव ने मंत्र पढ़े। सभी रस्मों के बाद सीएम वर-वधू से मिले और उन्हें आशीर्वाद दिया।शादी की रस्मों के दौरान बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री से कहा, आपका भी सामूहिक सम्मेलन में ही विवाह कराएंगे महाराज।सामूहिक सम्मेलन में शामिल होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मंत्री तुलसी सिलावट और अखाड़ा परिषद के…

Read More