नेशनल लोक अदालत में जज ने पौधा भेंट कर कराया समझौता, दोनों खुशी-खुशी गये

खातेगांव। खातेगांव न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से त्वरित निराकरण करना था। इसमें आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस (निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट) और कुटुम्ब न्यायालय से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इस लोक अदालत में एक महत्वपूर्ण मामला डेढ़ साल से…

Read More

तनु ने सीनियर महिला कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज, अहमदाबाद में म.प्र. का किया प्रतिनिधित्व

खातेगाँव। खातेगांव के ग्राम बोरदा की तनु जाट ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता में यह पदक जीता है। उन्होंने 68 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। स्पोर्ट्स कोच योगेश जाणी ने बताया कि तनु ने अपने खेल सफर की शुरूआत मॉडल स्कूल खातेगांव में कक्षा दसवीं से की थी। शुरूआत में उन्होंने वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण लिया और संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लगभग छह…

Read More

किसानों के खेतों में पहुंच मोहनपुरा परियोजना सिंचाई का पानी किसान खुश

  सारंगपुर। मोहनपुरा सिंचाई परियोजना देश की ऐसी पहली ऐसी परियोजना है जिससे प्रेशर से खेतों में सिंचाई की जाएगी। भ्याना क्षेत्र में मोहनपुरा परियोजना से सिंचाई का पानी छोडने के कारण किसान खुश हैं, क्योंकि यह परियोजना उनके खेतों तक पानी पहुंचाकर उनकी समृद्धि और खुशहाली का आधार बन रही है। इस परियोजना के तहत किसानों को अब अपने खेतों में पानी मिलेगा, जिससे वे खेती-किसानी कर सकेंगे और पलायन की मजबूरी से बचेंगे। मोहनपुरा परियोजना देश की पहली ऐसी परियोजना है जो प्रेशरयुक्त पाइपलाइन से खेतों की सिंचाई…

Read More

रामलीला मैदान की महारैली में शामिल होनेकांग्रेस कार्यकर्ता रवाना

सुसनेर। विधायक भैरो सिंह बापू के नेतृत्व में शनिवार को करीब 5 बसों के माध्यम से लगभग 500 कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह जत्था नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ महारैली में सहभागिता के लिए प्रस्थान किया। रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी के साथ बसों को विदा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read More

शासकीय भूमि पर सख्ती अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाईं अवैध गुमटियां

सुसनेर। नगर परिषद एवं प्रशासन द्वारा शनिवार को शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगर रोड स्थित तहसील परिसर के समीप रखी गई अवैध गुमटियों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। यह कार्रवाई नगर को व्यवस्थित करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रित बनी रही। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आगर रोड स्थित तहसील परिसर के आसपास लंबे समय से कुछ…

Read More

पूरा शहर जिन आवाजों से कभी कांप उठता था, वे अब फिर गूंजने लगी  पुलिस की सख्ती गई छुट्टी पर… पटाखा बुलेटें फिर निकलीं ड्यूटी पर.. सड़कों पर टशन दिखाते नजर आते हैं

उज्जैन। शहर की सड़कों पर एक बार फिर पटाखा साइलेंसर वाली बुलेटों का आतंक लौट आया है। जिन आवाजों से कभी पूरा शहर कांप उठता था, वे अब फिर गूंजने लगी हैं। रात ढलते ही हर गली-मोहल्ले और मुख्य मार्गों पर धड़-धड़, पट-पट की आवाजें सुनाई देती हैं। , जिनमें युवा तेज रफ्तार में बुलेट दौड़ाते और धमाके जैसी आवाजें निकालते दिख रहे हैं। फ्रीगंज, सांवेर रोड, देवास रोड नानाखेड़ा, इंदौर रोड सहित आरटीओ की तरफ अधिकतर यह पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही है।…

Read More

खबर का असर  नानाखेड़ा c20 मॉल के समीप चौराहे की यातायात व्यवस्था में हुआ सुधार ट्रैफिक सिग्नल लगें दैनिक अवंतिका समाचार पत्र ने यहां फैली अव्यवस्था के बारे में लगातार समाचार प्रकाशित किया था 

उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में सी-21 माल के समीप सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से पिछले कई दिनों से यहां की यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई थी तथा इस चोराहे पर आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही थी पिछले दिनों दैनिक अवंतिका समाचार पत्र ने भी इस चौराहे पर फैली अव्यवस्था के बारे में लगातार समाचार प्रकाशित किया था। जिसका परिणाम यह रहा कि इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था में सुधार करते हुए ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। इस चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगने से क्षेत्र के लोगों ने…

Read More

अटल जी की 100 वीं जन्म जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम 21 को चार विद्वानों को अटल अलंकरण,डा.जटिया भी होंगे सम्मानित -उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री लेंगे भाग,अटल जी पर केंद्रित लघु फिल्म का होगा प्रदर्शन

  इंदौर/उज्जैन। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं राजनीति में सुचिता के प्रतीक स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के 100 वें जयंती वर्ष के मौके पर इंदौर में 21 दिसंबर को शून्य से शतक कार्यक्रम का आयोजन होगा।इस आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.सत्यनारायण जटिया सहित चार विद्वानों को अटल अलंकरण प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति, प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भाग लेंगे। अटल फाउंडेशन की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद शंकर लालवानी एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष माला वाजपेयी तिवारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय…

Read More

आंदोलन की रणनीति के लिए आज जुटेंगे 18 जिलों के किसान नेता आरपार का मंथन आज, खेतों पर लहराया भाकिसं का ध्वज -पीपलीनाका पर बैठक में 17 गांव के किसान जुटे,ध्वज लगना शुरू

उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र लैंड पुलिंग योजना के विरोध में किसान -सरकार से आरपार के मुड में आ गया है। इसके लिए मोर्चा संभाल रहे भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत के 18 जिलों के प्रतिनिधियों की रणनीति रविवार को तय होने वाली है। इसके पहले सिंहस्थ लैंड पुलिंग के दायरे में आ रहे किसानों ने बैठक की है और उनकी जमीनों एवं खेतों पर शनिवार से ही भाकिसं का ध्वज लहराने लगा है। सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना को लेकर सरकार एवं भारतीय किसान संघ के बीच भोपाल में समझौता हुआ…

Read More

श्री शनि शरणम गौशाला ग्राम मकला शेड निर्माण हेतु 5 लाख की राशि स्वीकृत

महिदपुर। जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य द्वारा जिला पंचायत निधि से 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई जिसका भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री पूणार्नंद जी भारती महंत श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर झारड़ा द्वारा किया गया जिसने गोशाला समिति के सदस्य एवं जनता पार्टी जिला मंत्री निरंजन जी मेहता ,जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह चौहान, जनपद सदस्य किशोर माली ,श्रीराम शर्मा ,मनोहर आंजना ,शंभू सिंह तंवर,कमल सिंह सरावत,विष्णु मालवीय,कुलदीप पंजाबी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अमला के पंचायत भवन में आयोजित…

Read More