उज्जैन। उन्हेल में गुरूवार शाम आटो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। आटो में 5 से 6 लोग सवार थे, सभी को गंभीर हालत में चरक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायलों में शामिल 8 साल की मासूम का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। 4 घायलों को उपचार के लिये भर्ती किया गया है। इंदौर के पंचवटी स्थित रविदास नगर में रहने वाला परिवार घर की आॅटो में सवार होकर रिश्तेदारी में आयोजित शादी में शामिल होने के लिये नागदा के लिये निकला था। परिवार के…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
माधवनगर अस्पताल में कम्प्यूटर आपरेटर का कारनामा नौकरी दिलाने के नाम पर 7 युवको से ठगे लाखों रूपये
उज्जैन। माधवनगर अस्पताल में ठेके पर काम करने वाला कम्प्यूटर आॅपरेटर 7 युवको से लाखों रूपये लेकर लापता हो गया। आॅपरेटर ने सभी को अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। ठगाये युवक गुरूवार को अस्पताल प्रभारी के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि माधवनगर अस्पताल में ठेके पर कम्प्यूटर आॅपरेटर का काम करने वाला अर्जुन पिता राजाराम रायकवार ग्राम तुमड़ावदा 8 दिनों से लापता है। जिसकी तलाश कुछ युवको द्वारा की जा रही थी। अर्जुन रायकवार के नहीं मिलने पर सभी युवक अस्पताल प्रभारी डॉ. विक्रम…
Read Moreक्षीरसागर उद्यान में बेसुध मिली नवविवाहिता,मारी टक्कर
उज्जैन। फाजलपुरा में रहने वाली रोशनी पति समीर 25 साल बुधवार शाम को घर से निकली और क्षीरसागर उद्यान आ गई। जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने भाई को मोबाइल पर कॉल किया। परिजन क्षीरसागर उद्यान पहुंचे और उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। पिता रहीम ने बताया कि 11 माह पहले फाजलपुरा में रहने वाले समीर से निकाह हुआ था। निकाह के बाद ही रोशनी को प्रताड़ित किया जाने लगा। मामला समाज के काजी तक पहुंचा और तलाक की बात रखी गई। लेकिन काजी…
Read Moreश्री महाकालेश्वर मंदिर में भी कर्मचारी परेशान 6 माह से एरियर की राशि का इंतजार -6 छुट्टी के नकदीकरण का मामला भी अटका पडा
उज्जैन। मजदुर दिवस पर मजदूरों की अपनी समस्या रही है तो कर्मचारियों की समस्याओं का निदान भी नहीं हो पा रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति कर्मचारियों की परेशानी का निदान करने से नजरअंदाजी कर रही है। मंदिर में करीब 500 कर्मचारी एरियर की राशि के इंतजार में परेशान हो रहे हैं। न तो उन्हें एरियर की राशि दी जा रही है और न हीं छुट्टी का नकदीकरण ही किया जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति ने करीब 6 माह पूर्व कर्मचारियों को एरियर देने के निर्णय का…
Read Moreखुसूर-फुसूर सीसी टीवी कैमरा बंद होने का राज किया है
खुसूर-फुसूर सीसी टीवी कैमरा बंद होने का राज किया है मंदिर में आने वाले आम श्रद्धालुओं को तो अब बेरिकेडस के इधर से ही दर्शन करने को मिल रहे हैं। अब जो मूल टंटा रहा है वो है वीआईपी और वीवीआईपी मसले का । अब वीआईपी को नंदी हाल तक साहब की परमीशन से जाने को मिल रहा है तो उससे पावर वाले वीआईपी चांदी द्वार तक पहुंचकर माथा टेक रहे हैं। वीवीआईपी के आगमन पर उनके साथ जो लोग अंदर घुसते हैं वे घूस ही रहे हैं उन पर…
Read Moreमहाकाल में महिला गार्ड ने श्रद्धालु पर कुर्सी फेंक कर हमला किया – गेट पर 4 पर मंदिर में प्रवेश को लेकर झगड़ा हुआ, समिति ने कार्रवाई कर हटाया
दैनिक अवंतिका उज्जैन। महाकाल मंदिर में निजी एजेंसी क्रिस्टल में काम करने वाली महिला सुरक्षा गार्ड ने फिर अपना आपा खोते हुए एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की। इस बार गार्ड ने श्रद्धालु के ऊपर कुर्सी फेंक कर हमला किया। महिला गार्ड द्वारा श्रद्धालु से की गई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जाता है कि मंदिर में बड़े गणेश के सामने घाटी पर बने गेट नंबर 4 से प्रवेश को लेकर उनमें विवाद हुआ था। समिति ने कार्रवाई कर गार्ड को ड्यूटी से हटा…
Read Moreअखिल भारतीय कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन 4 मई को कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहेंगे 600 से अधिक बायोडाटा प्राप्त हो चुके, 200 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया, सामाजिक पत्रिका परिणय सूत्र का विमोचन भी किया जायेगा
उज्जैन। अखिल भारतीय कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 4 मई 2025 को किया जाएगा। 4 मई को गंगा सप्तमी होने के साथ ही भगवान चित्रगुप्तजी का प्रकटोत्सव भी है इस उपलक्ष्य में 4 नदियों के जल से भगवान श्री चित्रगुप्तजी का अभिषेक किया जायेगा। सम्मेलन को लेकर गुरुवार दोपहर अंकपात स्थित चित्रगुप्त धाम पर एक पत्रकार वार्ता रखी गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चित्रगुप्त धाम के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इस परिचय महासम्मेलन के लिये हमें देशभर से 600 से अधिक बायोडाटा प्राप्त हो चुके…
Read Moreमहाकाल मंदिर में भक्त ने भेंट किया रजत मुकुट
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से आई श्रद्धालु श्रीमती सौम्या आदित्य गुप्ता ने भगवान महाकाल को एक रजत मुकुट भेंट किया है। पुजारी संदीप शर्मा की प्रेरणा से भेंट किए गए इस मुकुट का वजन लगभग 2783 ग्राम है। मंदिर प्रबंध समिति ने दानकर्ता का सम्मान कर उन्हें विधिवत रसीद प्रदान की। जानकारी कोठार शाखा के मनीष पांचाल ने दी।
Read Moreमहिला डांसर संग आपत्तिजनक हरकत करते दिखे BJP नेता कमल रघुवंशी, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल
सिवनी मालवा। एक शादी समारोह में भाजपा नेता कमल रघुवंशी का महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसने इलाके में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। यह घटना मंगलवार रात की है, जब रघुवंशी समाज के कार्यक्रम में वे डांस फ्लोर पर एक महिला डांसर के साथ अनुचित व्यवहार करते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम में कई स्थानीय नागरिक और समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद थे। कमल रघुवंशी की हरकतों से नाराज होकर कई लोग बीच कार्यक्रम से उठकर चले गए।…
Read Moreतेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, गिरते होर्डिंग से महिला की दर्दनाक मौत
तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, गिरते होर्डिंग से महिला की दर्दनाक मौत इंदौर। शहर में कल शाम अचानक आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई, जिसके चलते कई अप्रिय घटनाएं घटित हुईं। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसी दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनावदिया गांव की 58 वर्षीय गीता बाई यादव, अपने भतीजे वैध के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर इंदौर से रिश्तेदारों से…
Read More