ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी, अनकैप्ड प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर सीएसके ने 28 करोड़ खर्च किए ब्रह्मास्त्र दुबई आईपीएल 2026 के लिए मिनी आॅक्शन मंगलवार को अबू धाबी में हुआ। इसमें 156 खिलाड़ियों पर बोली लगी। 10 टीमों ने 215.45 करोड़ रुपए खर्च कर 77 खिलाड़ी खरीदे। इनमें 29 विदेशी और 48 भारतीय शामिल रहे। आईपीएल 2026 की शुरूआत 26 मार्च से होगी। आॅस्ट्रेलिया के आॅलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
व्यापमं घोटाले में 10 आरोपियों को पांच साल का कारावास
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर की विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को व्यापमं घोटाले से जुड़े पटवारी भर्ती परीक्षा-2008 में फर्जीवाड़ा करने के दोषी पाए गए 10 आरोपियों को 5-5 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी पर 3 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। व्यापमं घोटाला मध्य प्रदेश के सबसे बड़े भर्ती और प्रवेश परीक्षा घोटालों में से एक रहा है। इसमें मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा कराई गई कई परीक्षाओं में व्यापक स्तर पर नकल, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग और अवैध चयन जैसे…
Read More5 राज्यों-यूटी में एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 1 करोड़ से ज्यादा नाम कटे
ये कुल मतदाताओं का 7.6%, सबसे ज्यादा 58 लाख बंगाल में ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली चुनाव आयोग के कराए गए स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (एसआईआर, सामान्य शब्दों में वोटर वेरिफिकेशन) के बाद मंगलवार को पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या में 7.6% की कमी दर्ज की गई है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 27 अक्टूबर को एसआईआर की घोषणा के समय जहां इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 13.35 करोड़ मतदाता थे, वहीं ड्राफ्ट सूची में यह संख्या घटकर 12.33 करोड़…
Read Moreआॅस्ट्रेलिया में आतंकी हमला करने वाला साजिद भारतीय था
सिडनी। आॅस्ट्रेलिया में 14 दिसंबर को सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी लोगों पर हमला करने वाला आतंकी साजिद अकरम भारत का था। 50 साल का साजिद मूल रूप से तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला था। उसने हैदराबाद से इ.उङ्मे किया और स्टूडेंट वीजा पर नौकरी की तलाश में नवंबर 1998 में आॅस्ट्रेलिया चला गया। बाद में उसने यूरोपीय मूल की महिला वेनेरा ग्रोसो से शादी की और वहीं स्थायी रूप से बस गया। साजिद के पास अब भी भारतीय पासपोर्ट था। साजिद के परिवार वालों ने 2 मीडिया…
Read Moreएपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल्स खुलने में 2 दिन बाकी, ट्रम्प का नाम आया
वॉशिंगटन। ट्रम्प प्रशासन 19 दिवंबर को कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दशकों पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक कर सकता है। इस दौरान एपस्टीन केस से जुड़े सभी ईमेल, तस्वीरें और डॉक्यूमेंट्स पब्लिक होंगे। इसका मकसद एपस्टीन के पूरे नेटवर्क की सच्चाई सामने लाना है। आरोप है कि इस नेटवर्क में नाबालिग लड़कियों का शोषण हुआ और दुनिया के कई बेहद ताकतवर लोग इससे जुड़े थे। इससे पहले इस केस से जुड़ीं 19 तस्वीरें 12 दिसंबर को पब्लिक हुई थीं। इसमें 3 तस्वीरें ट्रम्प की हैं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति…
Read Moreपीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान मिला
अदीस अबाबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया ने मंगलवार को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया। वे द ग्रेट आॅनर निशां आॅफ इथियोपिया पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं। इस मौके पर पीएम ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। उनके इथियोपिया दौरे का आज दूसरा दिन है। इससे पहले कल मोदी का इथियोपिया का नेशलन पैलेस में पीएम अबी अहमद अली ने औपचारिक स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस…
Read More-अंतत: भारतीय किसान संघ के साथ सिंहस्थ क्षेत्र के किसानों का संघर्ष रंगलाया, देर रात सिंहस्थ क्षेत्र लैंड पुलिंग योजना निरस्त
-किसान संघ ने कहा आदेश की प्रति भेजी,फोन पर जानकारी दी, प्रशासनिक स्तर पर पुष्टि नहीं उज्जैन। सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना के मामले में अंतत: भारतीय किसान संघ के साथ सिंहस्थ क्षेत्र के 17 गांवों के किसानों का संघर्ष रंग लाया है। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार रात नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा-52 (1) (ग) के तहत लोक हित में उज्जैन विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित नगर विकास स्कीम क्रमांक 8, 9, 10 एवं 11 को प्रतिसंहरित कर पूर्ण रूप से निरस्त करने के आदेश जारी किया है। इसकी प्रशासनिक…
Read Moreविहिप, बजरंगदल ने निकाली हिंदू शौर्य जागरण मशाल यात्रा
गुना। विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल द्वारा हिंदू शौर्य जागरण मशाल यात्रा गत देर शाम सीसीआई पार्क आंबेडकर भवन चौराहा से निकली गई। यहां से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, तेलघानी चौराहा, जयस्तंभ चौराहा से होकर लक्ष्मीगंज शास्त्री पार्क पर पर यात्रा का समापन हुआ। जिसमें दीपक भार्गव प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख, सुरेश शर्मा प्रांत सत्संग प्रमुख, विभाग संगठन मंत्री वीर सिंह, विभाग मंत्री दिलीप सिंह कुशवाह, जिला मंत्री राकेश शर्मा, जिला सहमति राजेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ओझा, जिला से मंत्री रामप्रसाद मार साहब, जिला संयोजक बृजेश प्रजापति, नगर…
Read Moreगौरवशाली क्षण श्री दादा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित
खाचरोद। मध्य प्रदेश मलखंब एसोसियन के द्वारा (प्रथम) राज्य स्तरीय ग्रामीण मलखंब खेल प्रतियोगिता श्री जय महावीर व्यायाम शाला माधवपुरा (रुणीजा) जिला उज्जैन द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई,इस अवसर पर श्री मध्य प्रदेश मलखंब एसोसियन के द्वारा गुरु श्री कल्याण प्रसाद जी शर्मा के शिष्य श्री लक्ष्मीनाथ व्यायाम शाला संचालक श्री प्रहलाद जी शर्मा दादा को 51000 रुपए एवं गुरु श्री रामलाल जी खामोरिया के शिष्य श्री सिद्धू पहलवान सागीत्रा जी 51000 रुपए की राशि लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं मध्य प्रदेश मलखंब एसोसियन…
Read Moreउन्हेल में संभागीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न
उन्हेल। उन्हेल प्रेस क्लब सोसायटी द्वारा संभागीय पत्रकार मिलन समारोह राज सज्जन मांगलिक परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष नंदलाल यादव थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक सतीश मालवीय ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार राठौर, विशाल सिंह हाड़ा , उदय सिंह चंदेल, भूपेंद्र दलाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, कैलाश सनोलिया, धर्मेंद्र भाटी ,भेरूलाल टांक, पंकज मारु ,शंकर पटेल, बालू खींची ,शांतिलाल हलकारा ,राजकुमार जैन राजेंद्र राठौड़ थे। प्रेस क्लब समिति उन्हेल…
Read More