विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

खिलचीपुर । विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें एथलेटिक्स ,गुल्ली डंडा,वालीबाल ,क्रिकेट आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्षेत्र के समस्त हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों से खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ विकासखंड शिक्षा अधिकारी चुन्नीलाल दांगी ,उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर के प्राचार्य बालकृष्ण दांगी ,क्रीड़ा अधिकारी शाहिद खान ,जिला खेल प्रतिनिधि श्री तिवारी तथा अन्य कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Read More

गौशरण भक्त मण्डल पिछले 10 वर्षों से जनकल्याण कार्य में अग्रणी

ब्यावरा। नर सेवा ही नारायण सेवा को सार्थक कर रहे नगर की सामाजिक धार्मिक पंजीकृत संस्था गौशरण भक्त मण्डल ने वर्तमान में कम्बल वितरण अभियान चला रखा है जो कि समाज के जरुरतमंदो को गर्म वस्त्र वितरित कर रहे। नगर की सामाजिक धार्मिक पंजीकृत संस्था गौ शरण भक्त मण्डल के कथा प्रवक्ता पंडित सतीश नागर के सानिध्य में पिछले 10 वर्षों से सेवा कार्य में अग्रणी समय समय पर समाज के बीच जाकर नशा मुक्ति अभियान, पौधारोपण अभियान, गौसेवा, राष्ट्रसेवा जैसे कार्यो के प्रति समर्पित है, गर्म वस्त्र वितरण अभियान…

Read More

लोकसभा स्तरीय स्पर्धा में विजेता अब राजगढ़ में दिखाएंगे हुनर

सुसनेर। विधानसभा स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर में किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी सहित विभिन्न खेल स्पधार्ओं का सफल आयोजन हुआ। इसमें सोयत, नलखेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह चंद्रावत, मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन, सोयत मंडल अध्यक्ष…

Read More

कायस्थसमाज के उत्थान के लिए एकजुट होना जरूरी

तराना। कायस्थ समाज तराना द्वारा सामाजिक मिलन एवं स्नेह भोज समारोह का आयोजन निगम धर्मशाला में किया गया। इस एस डी एम बृजेश सक्सेना,ज्योति श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे साथ ही आभा निगम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का विकास परिषद विशेष अतिथि दीपक श्रीवास्तव देवास अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित में रहे। इस उपलक्ष पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर महा आरती की गई। साथ पूर्व अध्यक्ष विपुल निगम के 2 वर्ष के कार्यकाल को पूर्ण होने पर वर्तमान में अध्यक्ष पद पर ्कमल निगम को कायस्थ विकास परिषद के…

Read More

अक्षय खन्ना ने घर में कराया वास्तु शांति हवन, धुरंधर की सफलता के बीच एक्टर के अलीबाग वाले बंगले में हुई पूजा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह रहमान डकैत के किरदार में नजर आए। फिल्म में उनके डायलॉग्स, अंदाज और डांस स्टेप्स को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म धुरंधर ने दुनिया भर में करीब 600 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी बीच अक्षय खन्ना ने अपने अलीबाग वाले घर में वास्तु शांति हवन कराया। बता दें कि फिल्म की शानदार सफलता के बाद भी अक्षय सोशल मीडिया और मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। इन दिनों…

Read More

शनैल शो ओपन करने वाली पहली भारतीय मॉडल बनीं भाविता मंडवा

माता-पिता का भावुक रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल भारत की 25 वर्षीय मॉडल भाविता मंडवा ने वैश्विक फैशन जगत में इतिहास रच दिया है। न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित लग्जरी फैशन हाउस शनैल के प्रतिष्ठित मेट्रिस डी आर्ट 2025-26 शो को ओपन कर वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय मॉडल बन गईं। हैदराबाद की रहने वाली भाविता की इस उपलब्धि ने न सिर्फ भारतीय फैशन इंडस्ट्री को गौरवान्वित किया है, बल्कि दुनिया भर के फैशन सर्कल्स में भी हलचल मचा दी है। शो के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर…

Read More

राम सेतु से टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर लॉन्च, पैरामोटर से ब्रिज के ऊपर घुमाया गया, टूर्नामेंट की शुरूआत 7 फरवरी से

  ब्रह्मास्त्र दुबई टी-20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी टूर की शुरूआत राम सेतु के ऊपर की गई। इस मौके पर दो-सीटर पैरामोटर के जरिए ट्रॉफी को आसमान में ले जाया गया, जिसने इस लॉन्च को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया। भारत में एडम्स ब्रिज को राम सेतु के नाम से जाना जाता है। यह स्थल धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अहम होने के साथ-साथ टूर्नामेंट के दो मेजबान देशों भारत और श्रीलंका को जोड़ता भी है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले 29 दिनों तक…

Read More

हातोद में अवैध रूप से रखा 100 किलो बारूद जब्त

ब्रह्मास्त्र इंदौर जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को हातोद में एक अवैध फैक्ट्री पर दबिश देकर दो लोडिंग रिक्शा सहित 100 किलो बारूद, रस्सी और कलर बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा संचालक राहुल अग्रवाल सहित तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। एडीएम रोशन राय ने बताया कि मौके पर बिना लाइसेंस के पटाखे का निर्माण होना पाया गया है। इसके बाद पूरे माल को जब्त करने के साथ ही अवैध फैक्ट्री को भी तोड़ने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की नजरों से बचने के लिए यहां…

Read More

प्रस्तावित उज्जैन-इंदौर ग्रीन फिल्ड मार्ग को लेकर किसानों ने वाहन रैली निकाली

दो पहिया वाहन रैली में आए किसान एमपीआरडीसी गो बैक के नारे लगाए रोड नीचा, मुआवजा ऊंचा का ज्ञापन सौंपा, एनएच के पंजीयन की मांग भी रखी ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन कस्बा एवं उज्जैन तहसील के 8 गांव के किसानों ने एमपीआरडीसी गो बैक के नारों एवं झंडे बैनरों के साथ दो पहिया वाहन रैली निकाली। करीब ढाई घंटे में रैली 8 गांव का भ्रमण करने के साथ कोठी पैलेस होते हुए सड़क विकास निगम के कार्यालय पहुंची। यहां इंदौर क्षेत्र के एमडी गगन भाभर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान…

Read More

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना दिल्ली में पेट्रोल बंद

सिर्फ बीएस-6 इंजन वाली गाड़ियों को एंट्री, 12 लाख वाहन प्रभावित होंगे ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए गुरुवार से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का चौथा फेज लागू हो गया है। इसके तहत दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 इंजन वाली गाड़ियों को एंट्री मिलेगी। इससे कम मानक वाले दूसरे राज्यों के निजी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले से गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा से दिल्ली में रोजाना आने-जाने वाली 12 लाख गाड़ियो पर असर पड़ने की आशंका है। आज से नोएडा…

Read More