चरक अस्पताल में ठेका लेने के लिए फर्जी दस्तावेज की आशंका: सीएस ने कोतवाली थाने में दिया आवेदन

चरक अस्पताल में ठेका लेने के लिए फर्जी दस्तावेज की आशंका: सीएस ने कोतवाली थाने में दिया आवेदन उज्जैन। चरक अस्पताल में ठेका प्राप्त करने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और वर्क ऑर्डर लगाए जाने की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय से कोतवाली थाना पुलिस को औपचारिक आवेदन सौंपा गया है। क्या है मामला?जानकारी के अनुसार, चरक हॉस्पिटल में विभिन्न सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसी बीच एक ठेका फर्म…

Read More

इंदौर रोड हरी फाटक क्षेत्र की कॉलोनी के सर्विस रोड पर जलभराव, रहवासी परेशान बारिश के दौरान हर बार बिगड़ते हैं यहां के हालात, ग्रीन पार्क कॉलोनी के लोग परेशान

उज्जैन। इंदौर रोड हरी फाटक क्षेत्र में स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में जाने के लिए यहां के रहवासी शिप्रा ढाबे के समीप जो सर्विस रोड बनाया गया है उसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन दिनों सर्विस रोड की दुर्दशा बिगड़ी हुई है। बारिश के पानी की वजह से पूरा सर्विस रोड पानी से लबालब भरा हुआ है। रहवासियों का कहना है कि पानी की निकासी नहीं है यहां के नाले नालियां चौंक पड़े हैं बारिश के दौरान हमेशा यह स्थिति बनी रहती है जब भी बारिश होती है तो सर्विस…

Read More

सर्व ब्राह्मण सामूहिक परिणयोत्सव एवं नानी बाई रो मायरो का होगा आयोजन

  उज्जैन सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह का आयोजन 24 मई शनिवार को खाक चौक मंगलनाथ रोड पर किया जाएगा। इसमें 13 ब्राह्मण वर वधू के विवाह संस्कार दोपहर 3 से रात 10 बजे तक संपन्न होंग। इसी कड़ी में 21  से 23 मई तक प्रतिदिन 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक नानी बाई रो मायरो का आयोजन हाटकेश्वर धाम हरसिद्धि पाल में किया जाएगा। कथावाचक अनिरुद्ध जी मुरारी रतलाम वाले के द्वारा नरसी मेहता जी की अमर कथा एवं नानी बाई रो मायरो के पावन भजन और कथा सुनाई…

Read More

खुसूर-फुसूर नि:शुल्क भोजन में मरीज को पेट दर्द मिला

खुसूर-फुसूर नि:शुल्क भोजन में मरीज को पेट दर्द मिला रूग्णालयों में  बीमारों को नि:शुल्क भोजन की परंपरा बहुत पुरानी है। समय के साथ इस व्यवस्था में विकृति सामने आती रही है। इसके पीछे अर्थपिपासु प्रवृत्ति का बढना है। यह व्यवस्था कभी शासकीय रूग्णालय ही चलाया करते थे बाद में इसे ठेका आधारित बना दिया गया। उसमें भी ठेकेदार को एक तय राशि प्रति मरीज के मान से दिए जाने का प्रावधान है। इस व्यवस्था में जिला रूग्णालय में जो हाल सामने आए हैं उसे जानकर तो यही कहा जाएगा कि…

Read More

जमीन विवाद में गोली चलाने वाला हिरासत में

उज्जैन। जमीन विवाद में 4 दिन पहले गोली चलाकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस सोमवार को हिरासत में ले लिया। उससे पिस्टल बरामद की गई है, जो अवैध होना सामने आई है। आज कोर्ट में पेश किया जायेगा। इंदौररोड ग्राम करोहन में मोड़सिंह राजपूत और सुरेन्द्रसिंह के बीच 7 बीसवा जमीन को लेकर 3 सालों से विवाद चला आ रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है। 15 मई को सुरेन्द्रसिंह ने मोड़सिंह के घर आकर उसके धमकाया और कोर्ट में चल रहे मामले का वापस लेकर जमीन का…

Read More

कोठी रोड पर रात 11 बजे स्टंटबाजी करते मिला युवक -दोस्त से मांगी थी बाइक, प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई

उज्जैन। खुद के साथ लोगों की जान जोखिम में डालकर रविवार-सोमवार रात 11 बजे स्टंटबाजी कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा। बाइक जप्त करने के साथ युवक और उसके दोस्त के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की गई है। माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि रविवार रात को कोठी रोड पर पुलिस का चैकिंग पाइंट लगा हुआ था। उसी दौरान एक युवक बिना नम्बर की बाइक से स्टंटबाजी करता दिखाई दिया। वह काफी तेज रफ्तार में एक पहिये पर गाड़ी दौड़ा रहा था। स्टंटबाजी से आसपास से…

Read More

केन्द्रीय जेल में वीडियो कांफ्रेसिंग कक्ष की संख्या होगी 22 -संभाग की 12 जेलों हो रहा 44 कक्षों का निर्माण

उज्जैन। संभाग की जेलों में बंद बंदियों को प्रतिदिन कोर्ट पेशी पर न्यायालय में पेश करना पड़ता है। लेकिन अब 12 जेलों में 44 ऐसे कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। जहां से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बंदियों की सुनवाई हो सकेगी। केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में 8 कक्ष थे अब 14 नये कक्ष बनाये जा रहे है। जिसके बाद कांफ्रेसिंग कक्ष की संख्या 22 हो जायेगी। केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग मंत्रालय ने प्रदेश की सभी जेलों में वीडियो…

Read More

दाल-चावल कारोबारी के मकान में लाखों की चोरी -गमी के कार्यक्रम में झाबुआ गया था परिवार, लौटने पर टूटे मिले ताले

उज्जैन। चोरों ने रविवार-सोमवार रात तिरूपति एक्सटेंशन कालोनी में सूना मकान पाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। सोमवार शाम परिवार वापस लौटा तो ताले टूटे मिले। पुलिस खबर मिलने पर जांच के लिये पहुंच गई थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये है। मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र के कानीपुरा मार्ग पर तिरूपति एक्सटेंशन का होना सामने आया है। जहां राजेश पिता मोहनलाल नागर का मकान बना हुआ है। राजेश नागर फव्वारा चौक पर दाल-चावल का कारोबार करते है। रविवार को झाबुआ में रहने वाले साडू भाई के…

Read More

दुर्घटना में चिंतामण थाने के एएसआई घायल

उज्जैन। पुलिस लाइन में रहने वाले एएसआई राजेन्द्र पिता जगमोहन पांडे 61 वर्ष सोमवार को देवासरोड विश्रामगृह के सामने सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। उनकी बाइक को तेजगति से आये बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी। बताया जा रहा है कि एएसआई पांडे अस्वस्थ चल रहे थे और दोपहर में डॉक्टरों को दिखाने के लिये अस्पताल जा रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्हे चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Read More

जहरीला पदार्थ खाने वाले 2 युवको की मौत

उज्जैन। जहरीला पदार्थ खाने के बाद 2 युवको को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की सोमवार को मौत हो गई। माकडोन के ग्राम नांदेड में रहने वाले जितेन्द्र पिता अभयसिंह 40 वर्ष को रविवार रात परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसने शराब के साथ जहरीला पदार्थ मिलाकर पीया था। वही नानाखेड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को दर्शन पिता जसपाल आंजना 20 वर्ष को जहरीला पदार्थ खाने के बाद भर्ती किया था। उसकी शाम को मौत हो गई। फिलहाल दोनों मामलों में युवको द्वारा की…

Read More