उज्जैन । प्रदेश सरकार की तबादला निती के तहत आनलाईन तबादला आवेदन के तीन विभागों में तारीख बढा दी गई है। अब 21 मई तक इन विभागों में आवेदन हो सकेंगे। आफ लाईन वाले विभागों में आवेदन की अंतिम तारीख 16 मई निकल चुकी है। ऐसी स्थिति में आनलाईन वाले विभागों में तबादलों के आदेश भी अब 25 मई से ही जारी होंगे। इसके लिए विभागीय आयुक्तों की और से सूचना जारी की गई है। तबादलों के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग में आनलाईन आवेदनों का आमंत्रण किया गया था।…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
कांग्रेस में गुजरात सम्मेलन के निर्णय अमल का इंतजार गाईड लाईन के अनुसार होगा जिलाध्यक्षों में फेरबदल -स्थानीय नेताओं,कार्यकर्ताओें की एकमत राय पर बनेंगे जिलाध्यक्ष
उज्जैन। कांग्रेस में गुजरात समेलन के निर्णयों पर अमल का इंतजार किया जा रहा है। इसमें स्थानीय नेताओं , कार्यकर्ताओं की अहम राय एवं सबकी पसंद से जिलाध्यक्ष नियुक्ति एवं उसे पावरफूल बनाने को लेकर गाईडलाईन तय हुई थी। कांग्रेस के फर्श से लेकर अर्श तक के नेताओं,कार्यकर्ताओं को निर्णय के अमल का इंतजार हैं। जिलाध्यक्ष अब ऊपर से नहीं थोपे जाएंगे। इनकी नियुक्ति में स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं की राय अहम होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में वर्तमान में गुजरात सम्मेलन के निर्णय पर अमल को लेकर गहन चर्चा है। संगठन को…
Read Moreमहाकाल मंदिर के बाहर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हटाया अतिक्रमण – गेट नंबर एक से लेकर चार तक दुकानदारों ने जगह-जगह जमा रखी थी सामग्री
दैनिक अवंतिका उज्जैन। महाकाल मंदिर के बाहर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। मंदिर के गेट नंबर एक से चार तक दुकानदारों ने अपने हिसाब से जगह-जगह सामग्री फैलाकर अतिक्रमण कर रखा था जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी आ रही थी। मंदिर प्रशासन के अधिकारी परिसर के बाहर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो दुकानदारों ने विरोध भी किया लेकिन बाद में सख्ती कर उन्हें हटाया दिया गया। उल्लेखनीय है कि मंदिर के आसपास सैकड़ों लोगों ने अपनी दुकानें…
Read Moreमहाकाल की साल में दो बार शाही सवारियां भी निकलती है कंठाल से गोपाल मंदिर होकर – 12 साल बाद फिर चौड़ीकरण को लेकर चर्चा में, मार्ग सकरा होने साल भर ही आती है दिक्कत
दैनिक अवंतिका उज्जैन। उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ महापर्व के लिए मार्ग चौड़ीकरण का कार्य शासन-प्रशासन ने शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत कंठाल से गोपाल मंदिर वाला मार्ग भी प्रमुख रूप से चौड़ीकरण में शामिल है। क्योंकि मार्ग पुराने शहर में सबसे व्यस्ततम है तथा भगवान महाकाल की साल में दो बार शाही सवारियां भी इसी मार्ग से होकर निकलती है। इसलिए प्रशासन को इस मार्ग का चौड़ीकरण करना सबसे जरूरी है। कंठाल चौराहे से सतीगेट, सराफा, गोपाल मंदिर, छत्री चौक तक का यह मार्ग व्यवसायिक होने के बावजूद काफी…
Read Moreइंदौर में ‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर का खुलासा: बहन के अफेयर से नाराज़ युवक की गोली मारकर हत्या, शव दफनाया गया
📍इंदौर | 17 मई 2025 — मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दृश्यम फिल्म जैसी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है। एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई की हत्या कर न केवल शव को छुपाया, बल्कि पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइल फोन बस में छोड़ दिया। हालांकि, इंदौर पुलिस की सतर्कता से यह खौफनाक साज़िश उजागर हो गई और दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 🔍 क्या है पूरा मामला? घटना 2 मई 2025 की है। खुड़ैल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस…
Read Moreसिवनी: दो युवकों की निर्मम हत्या से भड़का जनआक्रोश, शराब दुकान और वाहनों में आगजनी, तनावपूर्ण हालात
सिवनी: दो युवकों की निर्मम हत्या से भड़का जनआक्रोश, शराब दुकान और वाहनों में आगजनी, तनावपूर्ण हालात केवलारी, सिवनी | 17 मई 2025 — सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई दो युवकों की बेरहम हत्या के बाद शनिवार को इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान और कई वाहनों में आग लगा दी, साथ ही थाना परिसर का घेराव कर चक्काजाम किया। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्या है पूरा मामला? शुक्रवार देर…
Read Moreरतलाम: पोल पर चढ़े बिजलीकर्मी को करंट लगा, नीचे गिरा; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रतलाम: पोल पर चढ़े बिजलीकर्मी को करंट लगा, नीचे गिरा; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम रतलाम, 17 मई 2025 — रतलाम जिले के ग्राम धानासुता में शनिवार सुबह बिजली पोल पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी राकेश माली (36 वर्ष) को करंट लग गया, जिससे वह पोल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। काम करते समय हुआ हादसा प्राप्त…
Read Moreवीरों के सम्मान में आगर जिला मुख्यालय पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर व एसपी हुए शामिल
वीरों के सम्मान में आगर जिला मुख्यालय पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर व एसपी हुए शामिल। आगर-मालवा: देश भक्ति व वीरों के सम्मान में शनिवार को आगर जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा झंडा चौक छावनी आगर से प्रारंभ हुई, जो रातडिया तालाब, नाना बाजार, सराफा बाजार, अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तम्भ पहुंची, जहां शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तिरंगा यात्रा में आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल…
Read More₹10 लाख का नॉमिनी एक दिन भी साथ नहीं रख सका: बुजुर्ग मीसाबंदी फिर लौटे सेवाधाम, बोले- अब यहीं रहूंगा, देहदान की जताई इच्छा
₹10 लाख का नॉमिनी एक दिन भी साथ नहीं रख सका: बुजुर्ग मीसाबंदी फिर लौटे सेवाधाम, बोले- अब यहीं रहूंगा, देहदान की जताई इच्छा उज्जैन, 16 मई 2025 – “जिस बेटे के नाम जीवनभर की कमाई की, उसने एक दिन भी साथ नहीं रखा।”ऐसा दर्द भरा बयान दिया मीसाबंदी बुजुर्ग शिवनारायण शर्मा ने, जिन्हें ₹10 लाख का नॉमिनी बनाने के बाद उनके परिजन उन्हें एक ही दिन में सेवाधाम आश्रम वापस छोड़ गए। शिवनारायण शर्मा, जो आपातकाल के दौरान मीसा एक्ट में जेल जा चुके हैं, ने अपने बुढ़ापे में…
Read Moreउज्जैन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, दो मंत्रियों के इस्तीफे की मांग
उज्जैन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, दो मंत्रियों के इस्तीफे की मांग उज्जैन, 16 मई 2025 – मध्यप्रदेश सरकार के दो मंत्रियों विजय शाह और जगदीश देवड़ा के बयानों को लेकर कांग्रेस ने आज उज्जैन में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी ने भारतीय सेवाओं के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी को मुद्दा बनाते हुए धरना प्रदर्शन और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दोनों मंत्रियों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और अन्य सेवाओं का अपमान किया है, जो देश के लोकतांत्रिक ढांचे और संविधान…
Read More