उज्जैन। अवैध शराब कारोबार में शामिल 2 युवको की सूचना मिलने पर शुक्रवार-शनिवार रात नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने घेराबंदी के लिये प्रधान आरक्षक ्रदिग्विजयसिंह, नितिन चौहान, आरक्षक दीपक दिनकर, महेन्द्र यादव, अंकित चौहान और प्रशांत को अलर्ट किया। टीम ने वाकणकर ब्रिज के पास घेराबंदी की। दोनों युवक बाइक से सावराखेड़ी की ओर से आते दिखाई दिये, जिनके पास 3 बोरियां थी। पुलिस टीम ने रोका और हिरासत में लेकर बोरियों की तलाशी ली। जिसमें अवैध शराब के क्वार्टर भरे हुए थे। पूछताछ करने पर दोनों युवको के…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
डाक्टरों से लेकर पूरा स्टाफ मास्क लगाकर उपचार करने की स्थिति में आया अस्पताल में मास्क फिर लौटा, इंदौर तक कोरोना की फिर दस्तक -माधवनगर में 20 बेड,चरक में 10 बेड का वार्ड तैयार,गाईड लाईन एवं सुरक्षात्मक मापदंड का पालन करने के निर्देश
उज्जैन। एक बार फिर से कोविड ने नए वेरियंट के साथ अपनी दस्तक दे दी है। पास के शहर इंदौर में इसके मरीज मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में उज्जैन जिला अस्पताल के साथ ही सिविल अस्पताल में भी गाईड लाईन एवं सुरक्षात्मक मापदंड का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा स्टाफ को मास्क के साथ ही काम करने के निर्देश दिए गए हैं। माधवनगर अस्पताल में 20 बेड एवं चरक में 10 बेड का वार्ड पूर्व से ही तैयार है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…
Read Moreविक्रम सरोवर के पास लडकों से मिले पुलिस गश्ती दल को कछुए थाना पुलिस ने 4 कछुए वन विभाग को सौंपे -वन विभाग ने जांच में लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया,आज छोडेंगे
उज्जैन। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता सामने आ रही है। माधवनगर पुलिस के गश्ती दल ने विक्रम तीर्थ सरोवर के पास से कुछ लडकों के पास से 4 कछुए मिले थे। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में लडकों के सामान्य होने और पास के सरोवर से बाहर आने की स्थिति में कछुए जब्त कर शनिवार को वन विभाग को सौंपे थे। वन विभाग ने इनका चिकित्सकीय परीक्षण करवाया है। स्वस्थ कछुए में दो नर दो मादा शामिल हैं।रविवार को इन्हें प्राकृतिक आवास में छोडा जाएगा। शुक्रवार –शनिवार दरमियानी रात…
Read Moreखुसूर-फुसूर कडकी में राहत मिली…
खुसूर-फुसूर कडकी में राहत मिली… सबकों मालूम है और सबको खबर है कि जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ निभाने वाली संस्था के दिन बडे खराब चल रहे हैं। आर्थिक स्थितियां बिगडी हुई है। जैसे तैसे काम चलाया जा रहा है। काबिलियत यह है कि प्रति माह वेतन बांटा जा रहा है । प्रदेश के अन्य शहरों में तो वेतन 3-4 माह पीछे चल रहा है। कडकी के हाल में संस्था को एक उपलब्धि मिली है या यूं कहें की पितृ पुरूषों की उधारी वसूलने में कामयाबी मिली है तो…
Read Moreनगर निगम के स्विमिंग पूल में हुक्का कांड, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
उज्जैन: नगर निगम के स्विमिंग पूल में हुक्का कांड, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप उज्जैन नगर निगम द्वारा हाल ही में आम जनता के लिए खोले गए नए स्विमिंग पूल में हुक्का पीने का वीडियो वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का संचालन रामा कृष्णा इंटरप्राइजेस नामक निजी कंपनी के जिम्मे है। पूल को 31 मार्च 2025 को जनता के लिए खोला गया था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक पूल…
Read Moreदिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम ने शो के लॉन्च से पहले लिया महाकाल का आशीर्वाद ओर शो की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद महाकाल की शरण में ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम, शो की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद!
उज्जैन। सन नियो के आने वाले शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम के मुख्य कलाकार मेघा रे और सूरज प्रताप सिंह शनिवार को उज्जैन पहुंचे और उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकाल दर्शन के साथ-साथ राम घाट का भी दौरा किया। उन्होंने भगवान महाकाल से इस प्रेम और रहस्य से भरी कहानी की सफलता के लिए प्रार्थना की। यह कहानी दिव्या नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उज्जैन में रहती है। उसकी जिंदगी में एक जादुई…
Read Moreशनि प्रदोष पर महाकाल का उपवास, शाम को लगा भोग – गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों ने किया अनुष्ठान
दैनिक अवंतिका उज्जैन। शनि प्रदोष पर्व के अवसर पर शनिवार को ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल ने भी उपवास रखा। प्रदोष पर भगवान महाकाल को पुजारियों ने शाम को आरती में भोग लगाया। इसके पूर्व गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों ने शनि प्रदोष का अनुष्ठान किया। महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने बताया कि शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में यह अनुष्ठान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया। शनिवार के दिन प्रदोष होने पर यह शनि प्रदोष का महापर्व का संयोग होने पर महाकाल मंदिर में अनुष्ठान किए जाने की परंपरा…
Read Moreउज्जैन में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की घटना पर सख्त कार्रवाई, IG ऑफिस में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
उज्जैन में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की घटना पर सख्त कार्रवाई, IG ऑफिस में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित उज्जैन, 24 मई 2025 – उज्जैन जिले के एक क्षेत्र में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए आज पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई। इस मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक (IG ऑफिस), उज्जैन में एक उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की…
Read Moreमहाकाल की शरण में ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम, शो की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद!
महाकाल की शरण में ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम, शो की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद! उज्जैन, मध्य प्रदेश – कहते हैं, हर शुभ कार्य की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करनी चाहिए। इसी परंपरा का पालन करते हुए सन नियो के आगामी टीवी शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की टीम ने उज्जैन के विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन कर, शो की सफलता के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। शो के मुख्य कलाकार मेघा रे और सूरज प्रताप सिंह इस…
Read Moreकलेक्टर ने किया श्री महाकालेश्वर मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर ने किया श्री महाकालेश्वर मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश उज्जैन, 24 मई 2025 – उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रोशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक श्री प्रथम कौशिक द्वारा मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। शनिवार-रविवार की भीड़ को लेकर…
Read More