ब्रेकथू्र साइंस सोसाइटी ने किया दो दिवसीय साइंस विंटर कैंप का उद््घाटन

आरोन। गुना जिले की आरोन तहसील में 2 जनवरी को स्थानीय माधव विद्या मंदिर में ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के द्वारा लगाए जा रहे विंटर कैंप का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन आरोन शहर के जाने माने शिक्षक शहरिराम कुशवाह एवं धर्मवीर सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया। कैंप में एक विज्ञान प्रदर्शनी का भी उद्घाटन विकास बंसल एवं प्रतीक सर ने किया। इस मौके पर मुख्य वक्तव्य रखते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के द्वारा किया जा रहा यह प्रयास बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों में विज्ञान…

Read More

मंडी में किसान के साथ मारपीट, दो पर एफआईआर

शुजालपुर । सिटी स्थित फल सब्जी मंडी में लहसुन बेचने आए एक किसान के साथ मारपीट की घटना हुई, जिससे किसान बेहोस हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान के साथ हुई मारपीट के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने एक व्यापारी और उसके पुत्र के विरूद्ध मामला दर्ज किया। मिली जानकारी अनुसार यह घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे हुई, इस विवाद के बाद बडी संख्या में किसान एकत्रित हो गए और निलामी प्रक्रिया को रोक दिया गया। साथ ही मंडी…

Read More

विधायक पण्ड्या ने किया फिल्ट प्लांट का निरीक्षण किया

बड़नगर। विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या द्वारा 2 जनवरी शुक्रवार को निकाय के जलयंत्रालय विभाग अंतर्गत पंपिग स्टेशन, इनटेकवेल, फिल्टर प्लांट, निमार्णाधीन टंकी, स्वीमिंग पूल एवं इन्डोर स्टेडियम का निरीक्षण किया गया । निमार्णाधीन स्वीमिंग पूल एवं इनडोर स्टेडियम समयावधी में गुणवत्ता पूर्वक शीघ्र ही पूर्ण किए जाने एवं पाले पर स्थित पंपिग स्टेशन, इनटेकवेल बिल्डींग जो लगभग 75 वर्ष पुरानी होने से नवीन बिल्डिंग कर्मचारी आवास सहित बनाए जाने का डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, पार्षद प्रतिनिधि शांतिलाल गोखरू, दिलीप राठोड,…

Read More

कार नहीं संस्कार दे अपने बेटे बेटियों को-पंडित राजेश शर्मा

तराना। तराना नगर में महिदपुर नाका स्थित आॅफीसर कॉलोनी में श्री मनकामनेश्वर महादेव के प्रांगण में हो रही शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस में कथा व्यास पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि गुणनिधि के चरित्र से हमें शिक्षा लेना चाहिए की शिव के लिए किया गया कार्य जाने अनजाने में किया गया कार्य छोटा हो या बड़ा हो उसका परिणाम हमेशा शिव प्रसाद के रूप में बड़ा ही देते हैं साथ ही सभी माता पिताओं से अनुरोध किया कि वर्तमान समय में अपने बच्चों को कार नहीं संस्कार दे…

Read More

खुद के फिल्टर प्लांट के पानी पर भरोसा नहीं, कैंपर का पानी पीते नपा में अधिकारी-कर्मचारी

सारंगपुर। इंदौर में दूषित पानी से 14 लोगों की मौत के बाद सारंगपुर में भी पेयजल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि कालीसिंध नदी में भी शहर से निकलने वाले गंदे नालों का पानी जीवन दायिनी कालीसिंध में छोडा जा रहा है। जो इस तरफ इशारा करता हैं कि पेयजल में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है। हजारों घरों में जल सप्लाई करने वाली नपा खुद भी इस पानी पर भरोसा नहीं करती। नगर पालिका कार्यालय सहित सभी सरकारी विभागों में आरओ या कैंपर का पानी ही पीने…

Read More

रहमान बैग का मुस्लिम समाज सम्मेलन समिति सदर बनने पर स्वागत

भौरासा। भौरासा नगर में मुस्लिम समाज का 22 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है जो आगामी 5 अप्रैल को आयोजित होगा जिसमें प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सम्मेलन में एक बगैर मां-बाप की एक जरूरत मन्द बेटी का निकाह निशुल्क मुस्लिम समाज के द्वारा कराया जावेगा सम्मेलन की तैयारी को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व समिति से रहमान बैग को सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति का सदर बनाया गया सदर बनाए जाने पर नगर में साफा,बांधकर, पुष्पमाला पहनकर स्वागत सम्मान किया…

Read More

ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, लोग घरों में रहे कैद

सुसनेर। जनवरी माह की शुरूआत साल के पहले घने कोहरे के साथ हुई। शुक्रवार को नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। हालांकि 1 जनवरी को मौसम पूरी तरह साफ रहा, लेकिन 2 जनवरी शुक्रवार को तड़के से ही घना कोहरा छा गया, जिससे ठंड में इजाफा हो गया। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही और सड़कें, बाजार व सार्वजनिक स्थान कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। सुबह से लेकर दोपहर करीब 1 बजे तक कोहरा लगातार बना रहा।…

Read More

खेतों में करंट लगने से 2 युवको की हुई मौत

उज्जैन। भैरवगढ़ और माकडोन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने से 2 युवको की मौत हो गई। दोनों को चरक अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पुलिस चौकी ने बताया कि माकडोन के ग्राम पाट से मयंक पिता जीवन आजना 21 साल का परिजन मृत अवस्था में लेकर आये थे। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मयंक को खेत में करंट लगना बताया गया है। मामले की जांच के लिये मर्ग डायरी माकडोन थाना पुलिस को भेजी जायेगी। वहीं भैरवगढ़ थाना एएसआई जितेन्द्र गौसर ने बताया कि…

Read More

सारंगपु के प्रमुख मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सारंगपुर। सारंगपुर में गुरुवार को नए साल के पहला दिन सुबह शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड पड़ी। शहरवासियों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरूआत की। शहर के प्रसिद्ध कपिलेश्वर मंदिर, सारंगपुर स्थित तिलभांडेश्वर, सिद्धेश्वर, मां अंबे मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरो में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था और देवी-देवताओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। मंदिरों में लोगों की लगी भीड़ श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल और अन्य देवी-देवताओं…

Read More

पंचायत उपचुनाव मतगणना को लेकर एसपी ने किया आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण

सुसनेर। जिला पंचायत उपचुनाव अंतर्गत 2 जनवरी 2026 को प्रस्तावित मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आगर मालवा विनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को मतगणना स्थल आईटीआई कॉलेज, डग रोड सुसनेर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना से पूर्व की गई सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों का सूक्ष्मता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल की भौतिक सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की निगरानी, सीसीटीवी कवरेज, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, ड्यूटी…

Read More