स्टालिन बोले- तमिलनाडु में हिंदी के लिए कोई जगह नहीं:इसे थोपने का हमेशा विरोध करेंगे,

चेन्नई।तमिलनाडु मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने तमिल भाषा शहीद दिवस पर मूलकोथलम में तमिल भाषा संघर्ष के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीएम ने X पर वीडियो भी शेयर किया।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम के स्टालिन ने तमिल भाषा शहीद दिवस पर रविवार को राज्य के भाषा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यहां हिंदी के लिए कभी भी कोई जगह नहीं होगी।उन्होंने आगे कहा कि हम इसे थोपने का हमेशा विरोध करेंगे। तमिल के तमिल भाषा के लिए हमारा प्यार कभी नहीं मरेगा। स्टालिन ने कहा कि…

Read More

तेजस्वी यादव RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने:रोहिणी बोलीं- जिम्मेदारी संभालने वाले अपने गिरेबान में झांकें

पटना।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी (कार्यवाहक) अध्यक्ष बनाया गया है। पटना के होटल मौर्य में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भोला यादव ने प्रस्ताव रखा, जिसपर सभी नेताओं ने सहमति जताई।बैठक में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती, संजय यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में बिहार चुनाव में मिली हार पर भी चर्चा हुई, जिसपर तेजस्वी ने कहा कि हमें सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना है।उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि या तो नरेंद्र मोदी के चरण में…

Read More

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्डकप छोड़ा तो PSL की NOC छिनेगी:ICC ने चेतावनी दी

लाहौर।इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC बोर्ड पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरी तरह अलग-थलग करने की तैयारी में है। उसे भविष्य की सभी द्विपक्षीय (Bilateral) सीरीज और एशिया कप से बाहर कर सकता है। ICC बोर्ड के सदस्यों के बीच ऐसी पॉलिसी लाने पर विचार हो रहा है, जिससे विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा न ले सकें।…

Read More

महाकाल लोक में 488 होमगार्ड जवान होंगे तैनात: मंदिर की सुरक्षा के लिए ESB करेगा भर्ती;

उज्जैन।महाकाल लोक और महाकाल महाराज के दर्शन के लिए उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी अब होमगार्ड के जवानों को मिलेगी। मुख्यमंत्री  की घोषणा के बाद महाकाल मंदिर के लिए होमगार्ड की 4 विशेष कंपनियों के गठन के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है।होमगार्ड मुख्यालय भोपाल से इनकी भर्ती के लिए आधिकारिक मंजूरी का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा जा चुका है। यह भर्ती राज्य स्तर पर कर्मचारी चयन मंडल के जरिए की जाएगी।गृह विभाग इन पदों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी…

Read More

MPPSC के खिलाफ आंदोलन:इंटरव्यू अंकों में कटौती की मांग, 13 महीने बाद फिर शुरू हुआ धरना प्रदर्शन

इंदौर।इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के सामने अभ्यर्थियों ने एक बार फिर शनिवार देर रात से आंदोलन शुरू कर दिया है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) के नेतृत्व में आयोग कार्यालय के बाहर धरना दिया जा रहा है। 10 सूत्री मांगों को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अगले चार दिन तक जारी रहेगा।धरने में कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग परिसर के बाहर ही बिस्तर बिछा लिए हैं। अलाव…

Read More

दूषित पानी से कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की मौत:इंदौर में मृतकों का आंकड़ा 28 पर पहुंचा;

इंदौर। इंदौर में दूषित पानी से 28वीं मौत हुई है। भागीरथपुरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजाराम बौरासी (75) ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बौरासी कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष भी थे।परिजन ने बताया कि राजाराम बौरासी को शुक्रवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।उधर, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- 2018-19 की एंजियोग्राफी रिपोर्ट…

Read More

मैहर से पकड़ा गया मंदसौर टैक्स फ्रॉड का मास्टरमाइंड:टैक्स अकाउंट हाईजैक कर 7 साल में लाखों की हेराफेरी

मंदसौर। कोतवाली थाना पुलिस ने टैक्स धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में शुक्रवार को मैहर जिले के थाना रामनगर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जीएसटी और इनकम टैक्स रिटर्न भरने के नाम पर व्यापारी के साथ सुनियोजित तरीके से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की, वहीं शासन को भी भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया।दरअसल, 11 जनवरी 2026 को फरियादी प्रभुलाल माली, निवासी रामटेकरी, मंदसौर ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया कि आरोपी नीलेश सिंह वर्ष 2017 से उसके जीएसटी और इनकम टैक्स का कार्य देख…

Read More

मेडिकल कॉलेज में अटेंडरों का हंगामा, हाथापाई तक बात पहुंची: देख लेने धमकाया

रतलाम।रतलाम के शासकीय डॉ. लक्ष्मीनारायण मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात मरीज के साथ आए अटेंडरों द्वारा हंगामा और डॉक्टरों से अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना के बाद डॉक्टरों में आक्रोश है और उन्होंने काम बंद कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के अनुसार, मरीज नीलम (35) पति कृष्णा को लेकर परिजन और कुछ अटेंडर रात 12:21 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे।आकस्मिक चिकित्सा विभाग में उस समय सीएमओ डॉ. भावना मसीह सहित अन्य जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद थे।किसी…

Read More

ईरानी राजदूत ने परमाणु हथियार को हराम बताया, कहा- न्यूक्लियर एनर्जी का इस्तेमाल मानवीय जरूरत के लिए करेंगे

नई दिल्ली-भारत में ईरान के राजदूत अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने परमाणु हथियारों को हराम बताया है। न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में इलाही ने कहा कि ईरान कभी भी ये हथियार नहीं बनाएगा। उनका देश परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल मानवीय जरूरतों के लिए करना चाहता है।इलाही ने कहा कि ईरान पर दोहरे मानदंड अपनाए जा रहे हैं। कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठन ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़ी निगरानी रखते हैं और उस पर प्रतिबंध लगाते हैं। जबकि कुछ देश ऐसे हैं, जिनके पास परमाणु हथियार हैं, वे उनका इस्तेमाल…

Read More

ट्रम्प बोले- चीन 1 साल में कनाडा को खा जाएगा:, गोल्डन डोम प्रोजेक्ट का विरोध करने पर हुए नाराज

वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि चीन, कनाडा को एक साल के अंदर ही खा जाएगा। दरअसल, कनाडा के PM मार्क कार्नी ट्रम्प के ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। ट्रम्प इससे नाराज हो गए हैं।उन्होंने कहा कि कनाडा हमारे बजाए चीन से दोस्ती बढ़ा रहा, जो उन्हें पहले ही साल में बर्बाद कर देगा। कनाडा पर आरोप लगाते हुए ट्रम्प ने कहा कि वह उत्तर अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा है।कनाडा-चीन के व्यापार समझौते पर ट्रम्प नाराज-कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने…

Read More