मंदसौर। सिटी कोतवाली पुलिस ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी वर्ष 2024 से फरार था और मजदूरी की आड़ में सूरत में छिपा हुआ था। उस पर कोरियर, नकली दवाइयों और मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर ठगी करने का आरोप है।थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान लक्ष्मण उर्फ शिव (उम्र 22 वर्ष) पुत्र…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
2 एक्टिवा टकराने पर थाने के अंदर भिड़े दो पक्षके पास भागा, रोड रेज में क्रॉस केस दर्ज
रतलाम।रतलाम के स्टेशन रोड थाने के सामने दो बत्ती चौपाटी पर शुक्रवार दोपहर दो एक्टिवा की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक आ गई और एक युवक जान बचाने के लिए थाने में घुस गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने में ही भिड़ गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को बाहर निकाला और दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।एक पक्ष के योगेंद्र सिंह (निवासी त्रिलोक…
Read Moreट्रम्प की धमकी पर ईरान बोला- हमारे 1000 ड्रोन तैयार:जमीन और समुद्र से हमला करने में सक्षम;
तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के बीच ईरान ने दावा किया है उसने जमीन और समुद्र से हमला करने वाले 1000 ड्रोन तैयार कर लिए हैं।ईरान की सेना ने दावा किया है अगर अमेरिका हमला करता है तो उसके ड्रोन और मिसाइलों को नेटवर्क इन हमलों को नाकाम कर सकता है।ट्रम्प ने 28 जनवरी को ईरान से परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने को कहा था। ऐसा न करने पर उन्होंने चेतावनी दी थी कि ईरान पर अगला…
Read Moreपाकिस्तानी PM बोले- कर्ज मांगने में शर्म आती है:दूसरे देशों के सामने हमारा सिर झुका रहता है, उनकी शर्तें मानना हमारी मजबूरी
इस्लामाबाद।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ने विदेशी कर्ज पर देश की बढ़ती निर्भरता को लेकर खुलकर नाराजगी जताई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक शहबाज ने राजधानी इस्लामाबाद में कारोबारी नेताओं को संबोधित करते हुए माना कि देश की बदहाल आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें बार‑बार विदेशी दौरों पर जाकर कर्ज मांगना पड़ा।उन्होंने कहा, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि जब फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और मैं दुनियाभर में पैसे मांगने जाते हैं तो हमें शर्म आती है। कर्ज लेना हमारे आत्मसम्मान पर बहुत बड़ा बोझ है। कई बार हमें कॉम्प्रोमाइज…
Read Moreकॉन्फिडेंट-ग्रुप चेयरमैन ने IT-रेड के दौरान गोली मारकर खुदकुशी की:9000 करोड़ की संपत्ति,
बेंगलुरु।कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के ऑफिस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स (IT) विभाग की तलाशी चल रही थी। रॉय की सुसाइड के बाद आयकर अधिकारी रेड की प्रोसेस बीच में छोड़कर चले गए।रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए थी। उनके पास प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा लग्जरी कारें थीं। इनमें से 12 रोल्स रॉयस भी…
Read Moreअजित पवार की पत्नी महाराष्ट्र की डिप्टी CM होंगी:NCP विधायक दल की नेता चुनी गईं
मुंबई/बारामती।अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम होंगी। शनिवार दोपहर 2 बजे उन्हें NCP विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर वे शाम 5 बजे शपथ लेंगी।सुनेत्रा को पार्टी नेता चुने जाने के लिए NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी। वहां दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम प्रस्ताव रखा। डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अजित पवार की 28 जनवरी…
Read Moreमहाकाल मंदिर में 10 दिन मनेगी शिव नवरात्रि:6 से 15 फरवरी तक रोजाना होगा दिव्य श्रृंगार
उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि पर्व मनाने की परंपरा है। इस बार यह आयोजन 6 से 15 फरवरी तक चलेगा। खास बात यह है कि 10 दिन तक शिव नवरात्रि महा उत्सव मनाया जाएगा।शिवनवरात्रि महापर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।पर्व की तैयारियों के अंतर्गत मंदिर के मुख्य शिखर की धुलाई, मंदिर परिसर की रंग-रोगन (पुताई), कोटितीर्थ कुंड की सफाई तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई कार्य सतत रूप से…
Read Moreब्रिज निर्माण के दौरान मजदूर की मौत:पिलर पर काम के दौरान संतुलन बिगड़ा; गैस कटर से सरिए काटकर बाहर निकाला
उज्जैन। शांति पैलेस चौराहे पर पुल निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे सरियों के बीच दबने से हुआ है।इंदौर-उज्जैन फोरलेन को सिक्सलेन में बदलने का काम चल रहा है। यहां रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।काम के दौरान झारखंड निवासी मजदूर अशोक पिलर पर लोहे का जाल (सरिया) बिछा रहा था, तभी वह सरियों के बीच दब गया।उस वक्त पिलर पर चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे। अशोक के सहकर्मी विष्णु ने…
Read Moreरिहाइशी इलाके में तेंदुआ, पिंजरे में फंसा:महू आर्मी वॉर कॉलेज में 3 दिन से मूवमेंट;
इंदौर।इंदौर के रिहाइशी इलाकों में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही हैं। महू से लेकर देवगुराड़िया तक इस खतरे ने स्थानीय लोगों को खौफजदा कर रखा है। देवगुराड़िया के पास सनावदिया गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर रेस्क्यू किया और चिड़ियाघर भिजवा दिया।वहीं, महू के आर्मी वॉर कॉलेज परिसर में तेंदुए की गतिविधियां अब भी जारी हैं। हफ्ते भर में तेंदुओं ने कई बकरे-बकरियों को अपना शिकार बनाया। देवगुराड़िया और सनावदिया के आसपास तेंदुओं की मौजूदगी की खबरें मिल रही थीं।वन विभाग ने मूवमेंट पर…
Read Moreबच्चे का गला घोंटा…ईंट से चेहरा कुचला:हत्या छिपाने के लिए पलंग के अंदर बॉडी रख दी, ऊपर बीमार दादी को सुला दिया
इंदौर।इंदौर में 13 साल के बच्चे का पहले नॉयलॉन की रस्सी से गला घोंटा गया। फिर ईंट से चेहरा कुचल दिया गया। आरोपियों ने हत्या छिपाने के लिए बच्चे की बॉडी पलंग के अंदर रख कर उसके ऊपर बीमार दादी को सुला दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि दूसरा फरार है।वारदात शनिवार को बच्चे के घर से 30 मीटर दूर एक छह मंजिल बिल्डिंग की छत पर की गई। शव को चौथी मंजिल के फ्लैट में छिपा दिया गया।एमआईजी टीआई सीबी सिंह के मुताबिक, बच्चे…
Read More