उज्जैन।भैरवगढ़ सेंट्रल जेल परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला ने जेल प्रहरी के बेटे पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में भैरवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में पदस्थ एक प्रहरी अपने परिवार के साथ जेल क्वार्टर में रहता है। उसके सामने अन्य प्रहरी सत्यनारायण सक्सेना का परिवार रहता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रहरी का बेटा आयुष सक्सेना पिछले तीन वर्षों से…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर:, पिकअप पलटी, ड्राइवर घायल, डंपर चालक भागा
इंदौर।विजयनगर चौराहा पर मंगलवार अलसुबह तेज रफ्तार डंपर और पिकअप वाहन की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। डंपर ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप काफी दूर तक घसीटाती चली गई और बाद में पलट गई।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों…
Read Moreऑटो में बैठाकरव्यापारी से 1.70 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी
इंदौर।परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बड़नगर से खरीदारी करने आए एक स्टोर्स कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हो गई। बदमाश ऑटो में बैठाकर उसे सुनसान इलाके में ले गए और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 1 लाख 70 हजार रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक फरियादी गणेश सिंह सोलंकी रविवार शाम बड़नगर से ट्रेन के जरिए इंदौर पहुंचे थे। वे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर उतरे और सियागंज जाने…
Read MoreAIADMK में बागी गुट का TVK को समर्थन:षणमुगम बोले- , DMK से जुड़ते तो खत्म हो जाते
चेन्नई।तमिलनाडु में AIADMK पार्टी में दो हिस्सों में टूट गई है। पार्टी के नेता सीवी षणमुगम ने CM विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। कहा जा रहा है कि उनके साथ 30 विधायकों ने भी विजय को समर्थन देना स्वीकार किया है।मंगलवार सुबह षणमुगम ने बयान दिया, ‘हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। यह जनादेश TVK के लिए नहीं, विजय के लिए है। इसलिए हम TVK सरकार को अपना समर्थन देते हैं। अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते…
Read MoreNEET UG 2026 परीक्षा रद्द:पेपर लीक के आरोप के चलते फैसला, CBI जांच करेगी
नालंदा।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला पेपर लीक होने के आरोप के चलते लिया गया है। करीब 23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।परीक्षा की नई डेट्स जल्द जारी की जाएंगी।NTA ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा।NTA ने जानकारी दी है कि स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। पिछले एग्जाम सेंटर्स में भी कोई बदलाव नहीं होगा।…
Read Moreनोरा फतेही फीफा की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी
टी20 वर्ल्ड कप में भी परफॉर्म किया था, फुटबॉल-क्रिकेट में परफॉर्म करने वाली इकलौती एक्ट्रेस नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेंगी। यह सेरेमनी 12 जून को कनाडा के टोरंटो में इटड फील्ड में होगी। इससे पहले नोरा ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी और आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था। अब वे पहली और एकमात्र बॉलीवुड कलाकार बनेंगी, जिन्होंने फुटबॉल और क्रिकेट के वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म…
Read Moreजींस पहनने पर सास ने डांटा, बहू ने लगाई फांसी
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर जिले में सोमवार दोपहर सास ने जींस पहनने पर डांटा तो बहू ने सुसाइड कर लिया। कमरे के अंदर फंदे से लटकी लाश मिली है। मायके पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना, दहेज के ताने और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गौरी (22) पत्नी राहुल के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर घर में मौजूद उनकी छोटी बेटी रो रही थी। इस दौरान पति राहुल ने पत्नी गौरी को आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं…
Read Moreइंदौर के नवलखा से बसें नहीं हटी तो होगा आंदोलन, एमआईसी मेंबर का अल्टीमेटम, कहा- सड़क पर उतरेंगे
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के नवलखा इलाके में बसों में सोमवार को आग लग गई। इस घटना के बाद अब नगर निगम के एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने 12 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है। उनका कहना है कि यदि बसों को यहां से नहीं हटाया गया, तो वे रहवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। आग लगने की घटना के बाद बसों को हटवाने की मांग को लेकर वे धरने पर भी बैठ गए थे। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक वे धरने पर बैठे रहे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन…
Read Moreपीएम मोदी की अपील का बीजेपी नेताओं पर ही असर नहीं,200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष
ब्रह्मास्त्र भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल-ईरान युद्ध के कारण वैश्चिक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से डीजल-पेट्रोल का संयमित उपयोग करने की अपील की है। पीएम ने एक साल तक सोना न खरीदने, गैरजरूरी विदेश यात्रा टालने की अपील भी पीएम ने नागरिकों से की है। पीएम मोदी की अपील का बीजेपी के ही नेताओं पर असर नहीं हो रहा है। पाठ्यपुस्तक निगम के नए अध्यक्ष बनाए गए सौभाग्य सिंह ठाकुर उज्जैन से दो सौ से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में…
Read Moreएक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंचीं
ब्रह्मास्त्र उज्जैन साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया नंदी हाल में बैठकर भक्ति भाव से भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान वे मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। करीब दो घंटे तक उन्होंने भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा। आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के…
Read More