मक्सी शाजापुर के बीच बड़ा हादसा : बस में लगी आग,  जिंदा जला 4 साल का मासूम

– नेशनल हाईवे पर हुई घटना, 35 यात्री थे सवार उज्जैन। रात में नेशनल हाईवे 52 मक्सी शाजापुर के बीच बड़ा हादसा हो गया एसी बस में लगी आग में 4 साल का मासूम जल कर मौत की आगोश में समा गया। यात्रियों को कांच खोलकर बाहर निकाल लिया गया था। तराना थाना उपनिरीक्षक हरिराम अंगोरिया ने बताया कि रात में इंदौर से ग्वालियर के लिए एसी वोल्वो बस रवाना हुई थी जो शाजापुर- मक्सी के बीच नेशनल हाईवे पर होटल जैन पथ के सामने पहुंची थी। बस का स्टॉपेज…

Read More

मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा म.प्र. में 10 से 16 जून के बीच दस्तक दे सकता है दस्तक

नई दिल्ली।मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि मानसून केरलम में 26 मई को दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, फिर देश के दूसरे हिस्सों को कवर करने के लिए उत्तर की ओर बढ़ता है। पिछले साल मानसून 24 मई को आया था।2025 में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई थी। 30 सितंबर 2025 को मौसम विभाग (IMD) ने बताया था कि पूरे देश में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश (937.2 मिमी) दर्ज की गई। IMD चीफ मृत्युंजय महापात्रा ने इसे…

Read More

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को हिंदू मंदिर माना:अयोध्या केस को फैसले का आधार बनाया

इंदौर/धार।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। शुक्रवार को दिए फैसले में हाईकोर्ट ने कहा- हमने पुरातात्विक और ऐतिहासिक तथ्यों, एएसआई की सर्वे रिपोर्ट पर विचार किया है। ASI एक्ट के प्रावधानों के साथ-साथ अयोध्या मामले को भी आधार माना। न्यूज वेबसाइट बार एंड बेंच के मुताबिक, हाईकोर्ट ने कहा-ऐतिहासिक और संरक्षित जगह देवी सरस्वती का मंदिर है। केंद्र सरकार और ASI यह फैसला लें कि भोजशाला मंदिर का मैनेजमेंट कैसा रहेगा। 1958 एक्ट के तहत इस प्रॉपर्टी का पूरा मैनेजमेंट ASI के हाथ में…

Read More

:आयुर्वेदिक डॉक्टर कर रहा था एलोपैथिक इलाज : क्लिनिक सील, :, 3 दिन पहले दी थी चेतावनी

उज्जैन।लक्ष्मी नगर स्थित आदिनाथ क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सील कर दिया। विभागीय जांच में क्लिनिक में एलोपैथिक उपचार किए जाने की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई।दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लिनिक पहुंची और वहां से निकल रहे मरीजों को रोककर उनके पर्चों की जांच की। साथ ही आसपास की मेडिकल दुकानों से दवाओं की जानकारी भी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि मरीजों को “आदिनाथ क्लिनिक, लक्ष्मी नगर” नाम के पर्चे दिए जा रहे थे और उन्हें एलोपैथिक दवाएं तथा बोतलें चढ़ाई…

Read More

अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग:देर रात मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक

उज्जैन।उज्जैन के मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा सामान जलने लगा।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है।जानकारी के मुताबिक मक्सी रोड उद्योगपुरी स्थित अगरबत्ती निर्माण की एचपी ग्राइंडर…

Read More

:बहू की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप, रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर FIR दर्ज

भोपाल।भोपाल के ट्विशा सुसाइड मामले में उनकी सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि मां-बेटे के खिलाफ हत्या, दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य धाराओं में केस बनाया गया है।पुलिस की दो टीमें आरोपियों के घर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।दरअसल, 12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के…

Read More

ट्रम्प बोले- चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई:दोनों को फायदा होगा: बीजिंग से रवाना हुए

बीजिंग।ट्रम्प के चीन दौरे के आखिरी दिन उन्होंने राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ अंतिम दौर की बैठक की।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तीन दिन का चीन दौरा पूरा कर वापस रवाना हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अंतिम दौर की बातचीत की। दोनों नेताओं की यह बैठक बीजिंग के झोंगनानहाई परिसर में हुई। इसे चीन के शीर्ष नेतृत्व का सबसे सुरक्षित और गोपनीय सत्ता केंद्र माना जाता है।बैठक के बाद ट्रम्प ने बताया कि चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों…

Read More

NEET अगले साल से ऑनलाइन होगी: रद्द हुई परीक्षा 21 जून को, सरकार ने माना- पेपर लीक हुए

नई दिल्ली।अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे।उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया।’शिक्षा मंत्री ने कहा,…

Read More

भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई को लेकर समझौता:,मोदी और राष्ट्रपति अल नाहयान के बीच बैठक की

दुबई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे हैं। अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया।प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में…

Read More

बेटे -पत्नी पर चाकू से हमला:घरेलू विवाद में पिता बना हमलावर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इंदौर।खजराना  में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय साजिद खान पर उसके पिता जाहिद ने चाकू से हमला किया। बीच-बचाव करने आई पत्नी शमा को भी आरोपी ने घायल कर दिया।परिचितों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से साजिद और उसके पिता…

Read More