इंफाल।मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार शाम हिंसा भड़क गई। नए उपमुख्यमंत्रियों नेम्चा किप्गेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया।जिले के तुइबोंग मेन मार्केट इलाके में सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को वापस उनकी बैरक में धकेलने की कोशिश की। जब सुरक्षाबलों ने बात मानने से इनकार कर दिया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने सड़क के बीच में टायर जला दिए।आदिवासी संगठन जॉइंट फोरम ऑफ सेवन ने कुकी-बहुल चुराचांदपुर में शुक्रवार सुबह 6 से 12 घंटे का बंद बुलाया है। वहीं,…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
AAP नेता की गोली मारकर हत्या:जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हमला
जालंधर।जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 53 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी।लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है।परिजन गंभीर हालत में उन्हें…
Read Moreअमेरिकी नागरिकों को ईरान छोड़ने की चेतावनी:वर्चुअल एंबेसी बोली- परमाणु मुद्दे पर बातचीत शुरू
वॉशिंगटन डीसी/तेहरान।अमेरिका ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सख्त चेतावनी दी है। वर्चुअल अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि देश में सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब हो गई है। बढ़ती अशांति, पाबंदियां और यात्रा में रुकावटें लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं।एम्बेसी ने साफ कहा है कि जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें। अपने निकलने का प्लान खुद बनाएं और इसमें अमेरिकी सरकार की मदद पर भरोसा न करें। मौजूदा हालात में आधिकारिक सहायता बेहद सीमित है।ईरान में देशव्यापी विरोध…
Read Moreशिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 10 की मौत, इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
इस्लामाबाद।पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।पुलिस और बचाव सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और पॉलीक्लिनिक अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।धमाके के बाद इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी…
Read Moreशिव नवरात्रि आज से:12 ज्योतिर्लिंग में केवल महाकालेश्वर में दस दिनी शिव नवरात्रि महोत्सव
उज्जैन।12 ज्योतिर्लिंगों में केवल श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार से 10 दिवसीय शिवनवरात्रि महोत्सव शुरू होगा। 6 से 14 फरवरी तक गर्भगृह में भगवान को केसर-चंदन का उबटन लगाया जाएगा और संध्या आरती में प्रतिदिन अलग-अलग शृंगार के दर्शन होंगे। रोज चांदी की थाली में 125 किलो सूखे मेवे का भोग अर्पित किया जाएगा। 18 लाख रुपए मूल्य का राजघराना उट्टन, शुद्ध स्वर्ण-रजत भस्म व हीरक अर्पित होंगे। 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर चार प्रहर पूजन होगा। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार 16 फरवरी को सुबह 4 बजे फूलों का…
Read Moreमहाकालमें मुंबई की महिला श्रद्धालु से मारपीट:धक्का देकर बाहर निकाला; महिला पर मंदिर में हंगामा करने का आरोप
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में मुंबई से दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने महिला को धक्का देकर मंदिर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान महिला रोती और चिल्लाती रही।मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। सुरक्षा कर्मियों और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला के साथ खड़े दूसरे श्रद्धालुओं को भी बाहर निकाल कर गेट बंद कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।घटना के बाद मंदिर समिति ने महिला पर…
Read Moreनिगम के सफाईकर्मी ने किया सुसाइड:शादी समारोह से लौट कर आया था
इंदौर। गांधी नगर इलाके में रहने वाले नगर निगम के सफाईकर्मी प्रफुल्ल शिंदे (32) ने गुरूवार रात फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार, प्रफुल्ल दिन में एक परिचित की शादी समारोह में अपनी पत्नी के साथ गए थे और शाम तक घर लौट आए।रात में जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिवार ने उन्हें देखकर अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर पुलिस के अनुसार, प्रफुल्ल की मानसिक स्थिति पिछले कुछ महीनों से…
Read Moreनवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पति-सास पर केस दर्ज:दहेज प्रताड़ना के लिए उकसाने के आरोप, ACP की जांच में खुलासा
इंदौर। इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति और सास को आरोपी बनाया है। मामला कल्प कामधेनू नगर निवासी मोनिका पटेल (20) की मौत से जुड़ा है, जिन्होंने 2 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।एसीपी पराग सैनी की जांच में सामने आया कि मोनिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया। इसके आधार पर पुलिस ने…
Read Moreइंदौर में बुर्का पहने मिली लापता हुई बालिका
उज्जैन। आगर नाका क्षेत्र से लापता हुई बालिका को पुलिस ने इंदौर में मिली। बालिका ने बुर्का पहन रखा था। बालिका के साथ युवक को हिरासत में लिया गया है। जिसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले परिवार की 15 वर्षीय बालिका 2 फरवरी को लापता हो गई थी। परिजनों ने सभी जगह तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया और तलाश…
Read Moreबाइक सवार बदमाशों ने हमला कर लूटे चांदी के आभूषण -पुत्र के साथ शादी से लौट रही वृद्धा को मारे चाकू
उज्जैन। शादी में शामिल होकर लौट रहे पुत्र और मां को बुधवार-गुरूवार रात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर लूट लिया। बदमाश 4 लाख के लगभग चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए है। हमले में घायल पुत्र और मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला नागदा तहसील के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र से सामने आया है। ग्राम गिदवानिया में रहने वाली पन्नाबाई गुर्जर 50 साल अपने पुत्र राहुल गुर्जर 30 साल के साथ खाचरौद के ग्राम बरखेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। जहां से देर…
Read More