श्रीनगर।अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बर्फ से बने शिवलिंग (बाबा बर्फानी) की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि 6 से 7 फीट का शिवलिंग अपना आकार ले चुका है।इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने सबसे पहले शिवलिंग के दर्शन भी किए। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी।
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
– ईरान पर फिर हमले की तैयारी मेंअमेरिका: ट्रम्प वीकेंड कैंसिल कर लौटे, ईरान बोला- जवाब देंगे
तेल अवीव/तेहरान।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने वीकेंड गोल्फ कार्यक्रम रद्द कर अचानक व्हाइट हाउस लौट आए हैं। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की तैयारी कर सकता है। CBS न्यूज ने दावा किया है कि ट्रम्प प्रशासन संभावित नए हमलों की प्लानिंग पर विचार कर रहा है, हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन और सेना के कई सीनियर अधिकारियों ने भी अपने छुट्टी और हॉलिडे…
Read Moreचर्चित हनी ट्रैप मामले में नेता और अफसरों के 100 आपत्तिजनक वीडियो: बेचने की थी तैयारी
इंदौर-इंदौर एक बार फिर चर्चित हनी ट्रैप मामले के केंद्र में है, जिसने 2019 के हनी ट्रैप कांड की यादें ताजा कर दी हैं। हनी ट्रैप-2 की गूंज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात के साथ ही दिल्ली के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों तक पहुंच गई है। मामले में गिरफ्तार श्वेता विजय जैन, रेशू चौधरी और अलका दीक्षित से पूछताछ में लगातार ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिनसे कई रसूखदारों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस को रेशू के मोबाइल और डिजिटल डिवाइस में 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। ये…
Read Moreपटाखा फैक्ट्री हादसे में2 और मौत:मृतकों की संख्या 8 पहुंची; MYH में भर्ती मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर।देवास के टोंककला में 14 मई को हुए पटाखा फैक्टरी हादसे में झुलसे अजय और निरंजन ने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार रात इलाज के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। फैक्ट्री विस्फोट के बाद से दोनों का उपचार MYH में चल रहा था। बर्न यूनिट में दोनों मरीजों की हालत अभी बेहद गंभीर बनी हुई थी। दोनों बिहार के रहने वाले थे।वहीं इंदौर के एमवाय अस्पताल में एडमिट एक मरीज की सोमवार रात मौत हो…
Read Moreयुवक की बेरहमी से पिटाई.. लेनदेन में विवाद के बाद हमला, 4आरोपियों को हिरासत में लिया
उज्जैन।उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।जानकारी के मुताबिक पिपलियाहाना गांव में रुपए के लेनदेन को लेकर संदीप कुमावत के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। घटना करीब छह दिन पुरानी बताई जा रही है। शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में आधा दर्जन से अधिक युवक संदीप की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। फरियादी संदीप शादी…
Read Moreनाबालिग छात्रा से दुष्कर्म:आरोपी ने स्टेशन पर की मारपीट, पॉक्सो में केस दर्ज; तलाश रही पुलिस
इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक साजन उर्फ दानिश खान के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी छात्रा को अपने साथ छत्तीसगढ़ से इंदौर लेकर आया था। यहां खुले मैदान में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में रेलवे स्टेशन पर मारपीट की गई।एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक बलरामपुर निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा को आरोपी 20 मई को इंदौर लेकर पहुंचा था। दोनों दिनभर…
Read MoreMP में कॉकरोच पार्टी की एंट्री, प्रेस कॉन्फ्रेंसमें कहा- यह आंदोलन शिथिल सिस्टम के खिलाफ;
भोपाल।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की मध्य प्रदेश में एंट्री हो गई है। भोपाल में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कार्यकर्ता मयंक ने शुक्रवार को पार्टी के बैनर तले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नीट पेपर लीक प्रभावित युवा, नर्सिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से प्रभावित छात्राएं भी मौजूद रहीं।प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा कार्यकर्ता ने कहा कि CJP केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘Gen-Z’ की प्राथमिकताओं पर आधारित युवा आंदोलन है। यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के विरोध का मंच नहीं, बल्कि उस शिथिल…
Read Moreझूठे केस में फंसाने की धमकी देकर व्यापारी से 95 हजार वसूले, थाना प्रभारी समेत 4 पर FIR:
पन्ना।पन्ना में सर्राफा व्यापारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपए वसूलने वाले 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 लोगों पर FIR की गई है। मामले में मड़ला थाना प्रभारी रचना पटेल, हेड कॉन्स्टेबल रज्जाक खान, कॉन्स्टेबल रामशरण और उनके साथी बृजेश यादव के खिलाफ साजिश रचने और जबरन वसूली की धाराएं लगाई गई हैं। इससे पहले मंगलवार को तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया था।चारों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापे मार रही हैं।फरियादी मोहनलाल सोनी (40 वर्ष) रीवा…
Read Moreएसी बसों काविशेष जांच अभियान:इमरजेंसी गेट पर स्लीपर सीट लगाई, 50 बसों पर कार्यवाही
उज्जैन।शाजापुर में पिछले सप्ताह एसी स्लीपर बस में आग लगने और एक मासूम की जिंदा जलने से मौत के बाद उज्जैन पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। शहर से संचालित होने वाली एसी बसों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस इमरजेंसी गेट, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर सेफ्टी उपकरण और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। दो दिनों में अब तक करीब 50 बसों पर कार्रवाई की जा चुकी है।जांच के दौरान एक बस में इमरजेंसी गेट के स्थान पर…
Read Moreरेसलर विनेश मामले में WFI को फटकार:खेल संघ को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए
चंडीगढ़।दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने से रोकने पर कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि मशहूर खिलाड़ियों को पहले ऐसी छूट दी जाती रही है, फिर अब विनेश के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है।चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने केंद्र सरकार से कहा कि विनेश फोगाट मामले में एक्सपर्ट पैनल बनाया जाए। कोर्ट ने कहा कि मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रही विनेश को आगामी एशियाई खेलों के…
Read More