उज्जैन। ढाबा रोड चौडीकरण में सोमवार देर शाम दो बहु मंजिला मकान आकस्मिक रूप से धराशाई हो गए थे। इनसे सडक के दुसरे छोर का मकान भी प्रभावित हुआ था। देर रात को ही नगर निगम इस मामले में सक्रिय हुआ और क्षेत्र से मलबा हटाने का काम किया गया। इसके साथ ही रात डेढ बजे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बहाल हो सकी। मंगलवार को दुसरे दिन भी नगर निगम ने दो गिराउ मकानों को धराशाई किया है। गेबी साहब की गली के नजदीक दो बहुमंजिला मकानों के धराशाई होने…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
केबिनेट ने जमीन अधिग्रहण के लिए 590 करोड की मंजूरी दी उडान योजना में आकार लेगा उज्जैन का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा – हवाई अड्डे का रनवे अंतर्राष्ट्रीय मापदंड अनुसार 4 किलोमीटर का रहेगा
उज्जैन। सिंहस्थ पूर्व उज्जैन के दताना स्थित वर्तमान हवाई पट्टी पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के आकार लेने का रास्ता साफ हो गया है। मध्यप्रदेश सरकार की केबिनेट ने जमीन अधिग्रहण के लिए 590 करोड की मंजूरी दे दी है। उडान योजना के तहत उज्जैन में हवाई अडृडा आकार लेगा। योजना में सभी हवाई अड्डे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ही बनाए जा रहे हैं। उज्जैन हवाई अड्डा का रन-वे करीब 4 किलोमीटर लंबा रहने वाला है। जिस पर बोईंग सी-20 जैसे विमान भी उतर सकेंगे। इसके लिए करीब 400…
Read Moreविश्वविद्यालय में छात्रा के साथ छेड़छाड़:छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय घेरा, पुलिस सुरक्षा की मांग
उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में फोरेंसिक विभाग के छात्रों ने परिसर में सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत के बाद छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन दिया। छात्रा ने मीडिया को बयान देने से किया इनकार-विश्वविद्यालय परिसर में हुई छेड़छाड़ की घटना से आहत होने के कारण पीड़ित छात्रा ने मीडिया के सामने आने और कोई बयान देने से इनकार कर दिया है। कुलसचिव ने पुलिस…
Read Moreबम हमले में 2 बच्चों की मौत:विरोध में प्रदर्शन ऑयल टैंकरों में आग लगाई;5जिलों में इंटरनेट बंद
इंफाल।मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में कुछ उग्रवादियों ने एक घर में बम फेंक दिया। जिसमें जिसमें 5 साल के एक लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जब घर में बम फटा, तब दो बच्चे और उनकी मां अपने बेडरूम में सो रहे थे। मां घायल है।स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में मंगलवार सुबह प्रोटेस्ट किया। इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास दो ऑयल टैंकर और एक ट्रक में आग लगा दी। उन्होंने मोइरांग पुलिस स्टेशन…
Read Moreफरार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार:लश्कर का मेंबर था; 1 साथी और 3 मददगार भी पकड़े गए
श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े कुल 5 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें से दो पाकिस्तानी आतंकी हैं, बाकी उनके मददगार हैं। एक आतंकी की पहचान अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरेरा के रूप में हुई है। अब्दुल्ला 16 साल से फरार था। वहीं, दूसरा पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब है।जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सेंट्रल एजेंसियां भी इस ऑपरेशन में शामिल थीं। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कुछ सामान भी बरामद किया। जांच में LeT के एक नेटवर्क का पता चला, जो…
Read Moreइजराइल की चेतावनी- रेल से सफर न करे:अगले 12 घंटे पटरियों से भी दूर रहें, जान के लिए खतरा
तेल अवीव/तेहरान।इजराइल ने ईरान में लोगों को ट्रेन से सफर न करने की चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अगले 12 घंटे तक ट्रेन का इस्तेमाल न करें और रेल की पटरियों से भी दूर रहें।इजराइली सेना (IDF) ने मंगलवार को एक्स पर जारी बयान में कहा, “प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा के लिए हम आपसे अपील करते हैं कि अभी से लेकर रात 9 बजे (ईरान समय) तक पूरे देश में ट्रेन से यात्रा न करें। ट्रेन और रेलवे लाइनों के पास आपकी मौजूदगी आपकी जान के…
Read Moreभैंसवामाता मंदिर की दान पेटी से निकला 10 लाख से अधिक का दान
भैंसवामाता। सारंगपुर नगर से लगभग 20 किमी दूर मालवा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बीजासन भैंसवा माता मंदिर की दान पेटी सोमवार को तहसीलदार आकाश शर्मा के निर्देश एवं नायब तहसीलदार गोपालसिंह चौहान के मार्गदर्शन में खोली गई जिसमें प्रभारी राजस्व निरीक्षक रामबाबू देशवाली, हल्का पटवारी केएल फूलेरिया, पटवारी आत्माराम वर्मा, अतुल सक्सेना, सुरेन्द्र भिलाला हेमराज राजपूत, गगन बोरिया एंव समस्त पटवारीगण व कोटवार तहसील सारंगपुर पुलिस बल थाना लीमाचौहान बैंक आफ इंडिया शाखा लीमाचौहान के प्रबंधक एंव स्टाफ मौजूद रहा। हल्का पटवारी सहित राजस्व कर्मचारियों के बीच खोली गई। दान…
Read Moreमाकड़ोन में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या,आक्रोशित समाजजनों ने बाजार कराया बंद
उज्जैन। माकड़ोन में रात को पुरानी रंजिश के चलते चाकू मार कर युवक की हत्या कर दी गई। आज सुबह मृतक के परिवार और समाजजनों ने आक्रोशित होकर बाजार बंद कर दिया। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों का पुलिस बल बुला लिया गया है।बताया जा रहा है की गंगा जालिया मोहल्ले में रहने वाला लखन पिता जगदीश सोलंकी जाति मोगिया 25 साल माकड़ोन के आगर रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास बने ढाबे पर रात में खाना खाने गया था, जहां पुरानी रंजिश के चलते पहले…
Read Moreशिक्षक संघ ने विधायक से टेट परीक्षा को करवाने की मांग की
खाचरोद। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के आह्वान पर आज दिनांक 06/04/2026 को माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा 1 सितम्बर 2025 को दिए गए ळएळ निर्णय पर पुनर्विचार याचिका लगाने एवं विधायी हस्तक्षेप हेतु नागदा और खाचरौद तहसील के शिक्षक संघ के कार्यकतार्ओं ने नागदा खाचरौद विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह डोड़िया के नेतृत्व में दिया गया। इस अवसर पर आयाम प्रमुख राजेंद्र रावल, संभागीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनावा, संभागीय कार्यकारिणी सदस्य, जिला सह सचिव धिरेन्द्र सिंह पंवार, जिला कार्यकारिणी सदस्य रूप सिंह सोलंकी, जिला सहसंगठन मंत्री…
Read Moreनरसिंगा एवं फतेहपुर में 1.6 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
बड़नगर। विधानसभा के ग्राम पंचायत नरसिंगा व ग्राम पंचायत फतेहपुर में विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या के आतिथ्य में 1 करोड़ 6 लाख 39 हजार की लागत के विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुआ। विकास योजना अन्तर्गत सामुदायिक भवन ,सीसी रोड़ एवं नाली निमार्ण सहित अनेक विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक पण्ड्या ने कहा कि जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध हूॅ। भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुकमाल जैन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि…
Read More