तेल अवीव/तेहरान।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के बाद अब ओमान की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता है और यहां किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता। दुनिया के सभी जहाजों को यहां से गुजरने की आजादी होगी। ट्रम्प ने कहा कि हम इस पर नजर रखेंगे, लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं करेगा। ईरान इसे कंट्रोल करना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है। ओमान को भी बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो उसे उड़ा…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
ट्रम्प के जन्मदिन पर होगा:व्हाइट हाउस मेंUFC फाइटिंग मुकाबला : 85 हजार फ्री टिकट देने की तैयारी
वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 14 जून को 80 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर व्हाइट हाउस में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के मुकाबले करााए जाएंगे। UFC दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) संस्था है। इसमें अलग-अलग फाइटिंग खेलों के खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करते हैं।UFC चीफ डाना व्हाइट ने बताया कि व्हाइट हाउस में फाइट कराने का विचार खुद ट्रम्प ने दिया था। उनके मुताबिक इसके लिए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में खास फाइटिंग एरिया बनाया जा रहा है। व्हाइट ने बताया कि…
Read Moreकाकोली घोष का आरोप- कल्याण बनर्जी ने गालियां दीं:लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा
कोलकाता।बंगाल के बारासात से TMC सांसद काकोली घोष ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा। इसमें उन्होंने TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर संसद के अंदर बदतमीजी और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई है। काकोली घोष ने लिखा-मैं आपसे औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति चाहती हूं। कल्याण बनर्जी ने कई बार लोकसभा के अंदर मुझे मौखिक रूप से अपमानित किया है। उनका यह व्यवहार कई अन्य महिला सांसदों के खिलाफ रहा है। इसके लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।”काकोली घोष ने लेटर में लिखा- कल्याण बनर्जी ने…
Read Moreसिद्धारमैया इस्तीफा देंगे:शिवकुमार नए CM होंगे; मीटिंग में डीके शिवकुमार ने सीएम के पैर छुए
बेंगलुरु।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा देंगे। उन्होंने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी।डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मीटिंग में पहुंचे। शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, इसके बाद सीएम ने उन्हें गले लगा लिया। कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि मीटिंग में डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लगी। वह अगले सीएम होंगे।सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। हालांकि, राज्यपाल पारिवारिक कारणों…
Read Moreपड़ोसियों से विवादकेबाद पूर्व सांसद महाजन के माली पर FIR: दूसरे पक्ष पर भी मामला दर्ज
इंदौर।पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन के यहां माली का काम करने वाले व्यक्ति का घर के सामने रास्ते में खड़े होने की बात पर पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।बाणगंगा पुलिस ने माली अरविंद यादव की शिकायत पर राजेश चौहान, संगीता चौहान, विवेक चौहान, अमन चौहान, विक्की चौहान, मिथुन चौहान और अर्जुन चौहान के खिलाफ मारपीट और विवाद का मामला दर्ज किया है।दूसरे पक्ष की शिकायत पर अरविंद यादव और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज…
Read Moreकिश्तें नहीं भर पाने से परेशानऑटो ड्राइवर ने किया सुसाइड:
इंदौर।इंदौर के विजयनगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल वर्मा (28) निवासी अंबिका नगर के रूप में हुई है।विजयनगर पुलिस के अनुसार विशाल ने घर में फांसी लगाई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।ऑटो की किश्तें नहीं भर पाने से था परेशान-मृतक के भाई शुभम ने बताया कि विशाल ऑटो रिक्शा चलाता था। उसने बजाज फाइनेंस से पांच साल के लिए लोन लिया था और तीन साल से किश्तें भर रहा था।…
Read Moreअतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर लाल मिर्च फेंकी:भागकर बचानी पड़ी जान, कार्रवाई के लिए पत्र लिखा
उज्जैन। खाचरौद में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर महिला और उसके पति ने लाल मिर्च फेंककर हमला कर दिया। घटना 19 मई की बताई जा रही है।घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला आरआई, पटवारी, पुलिस और अन्य कर्मचारियों पर छत से लाल मिर्च फेंकती नजर आ रही है। मिर्ची के हमले के बाद टीम को वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। ग्राम पंचायत घिनोदा के सचिव चंद्रभान सिंह ने बताया कि घिनोदा आबादी क्षेत्र में मांगीलाल पाटीदार का मकान है।…
Read Moreशिप्रा परिक्रमा पर मिले 1000 साल पुराने अवशेष: परमारकालीन मंदिर के भग्नावशेष खोजे गए
उज्जैन।उज्जैन में शिप्रा परिक्रमा मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज सामने आई है। 25 और 26 तारीख को आयोजित दो दिवसीय शिप्रा परिक्रमा के दौरान, पुरातत्वविदों और शोधकर्ताओं को लगभग एक हजार वर्ष पुराने परमारकालीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इस परिक्रमा का समापन किया था।यह खोज शिप्रा तट पर स्थित बड़े पुल के पास रणजीत हनुमान मंदिर के सामने कामाख्या माता मंदिर क्षेत्र में हुई। यहां खुदाई और निर्माण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में प्राचीन स्थापत्य खंड, स्तंभों के अवशेष और नक्काशीदार पत्थर प्राप्त हुए हैं।…
Read Moreयुवकों ने की घर में घुसकर मारपीट:बहन, पिता और भाई को पीटा, वारदात का वीडियो सामने आया
उज्जैन।उज्जैन के शहीद नगर में रविवार को हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक घर में घुसकर ईंट और कुर्सी से हमला करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने वीडियो जांच अधिकारी को सौंपते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में पहले पुलिस पर एक पक्ष से मारपीट के आरोप लगे थे, जिसके बाद एसपी ने दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया था। अब दूसरे पक्ष ने वीडियो जारी कर मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।…
Read Moreवंदे भारत ट्रेन पर पथराव…5 कोचों के कांच टूटे, CCTV में नजर आए संदिग्ध; केस दर्ज कर जांच शुरू की
उज्जैन।उज्जैन रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर गदा पुलिया के पास सोमवार शाम सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। घटना में ट्रेन के कई कोचों की खिड़कियों के कांच टूट गए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है। वंदे भारत ट्रेन गदा पुलिया और नीलगंगा रेलवे ट्रैक के बीच से गुजर रही थी, तभी ट्रैक किनारे मौजूद कुछ युवकों ने ट्रेन पर अचानक पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।…
Read More