तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।ट्रम्प ने सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात करते हुए लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने गुस्से में नेतन्याहू को ‘पागल’ कह दिया और उन पर एहसान न मानने का आरोप लगाया।रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान पर हमले के बाद ईरान ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि अगर इजराइली कार्रवाई जारी रही तो वह अमेरिका के साथ चल रही बातचीत छोड़ सकता है। इससे नाराज ट्रम्प ने नेतन्याहू को फोन किया। सूत्रों के…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
‘बोमा’ तकनीक से पकड़ी जाएंगी 100 नीलगाय:गांधी सागरअभयारण्य में करेंगे पुनर्वास
उज्जैन।उज्जैन में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली नीलगायों की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए वन विभाग बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान की तैयारी कर रहा है। जिले में पहली बार ‘बोमा (Boma) तकनीक’ का उपयोग कर करीब 100 नीलगायों को पकड़ा जाएगा और उन्हें सुरक्षित रूप से गांधी सागर अभयारण्य में पुनर्वासित किया जाएगा।वन विभाग के डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि पिछले एक महीने से नीलगायों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इस दौरान 13 से 14 संभावित स्थानों का सर्वे किया गया। झुंड के…
Read Moreपत्नी -बेटे ने की सिर कुचलकर पिता की हत्या: ; आमडी की खाल में फेंकी लाश, दोनों गिरफ्तार
उज्जैन।तराना क्षेत्र के ग्राम कनासिया स्थित आमडी में पानी से भरी खाल में मिली लहूलुहान लाश के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पत्थर से सिर कुचलकर वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस के मुताबिक, सोमवार को आमडी की खाल में एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिला था। सूचना पर थाना तराना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर…
Read Moreयुवतियों के विवाद के बाद कैब ड्राइवर का चाकू-ब्लेड से पैर फाड़ा;सीसीटीवी आया, पुलिस जांच में जुटी
इंदौर।बाणगंगा इलाके में कैब ड्राइवर पर हुए हमले का सीसीटीवी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस रात एक युवती ने अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर एमआईजी स्थित सरपंच कैफे में एक अन्य युवती पर चाकू से हमला किया था, उसी रात बाद में अरविदो के पास भी चाकूबाजी की घटना हुई। पीड़ित युवक थाने पहुंचा था, लेकिन थाना प्रभारी के मौजूद नहीं होने पर पुलिस ने आवेदन लेकर उसे रवाना कर दिया। मंगलवार को युवक दोबारा थाने पहुंचा और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं।देर रात…
Read Moreजैन मंदिर से मूर्तियां चुराने वाले तेलंगाना से 3 चोर गिरफ्तार:; जमीन में गाड़कर रखी थीं मूर्तियां
इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात में पुलिस को सफलता मिली है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुछ मूर्तियां भी बरामद की गई हैं।तेलंगाना से दबोचे गए आरोपी-डीसीपी जोन-1 नरेन्द्र रावत के निर्देशन में गठित टीम ने इस मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के नांदेड़ क्षेत्र से लखन, दीपक चौहान और रामबाबू को…
Read Moreथरूर बोले- वंदे मातरम बोझिल:हर कार्यक्रम में गाना मुश्किल; समाधान सहमति से निकाला जाए
तिरुवनंतपुरम।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत और अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी 6 छंदों को बजाने या गाना अनिवार्य करने पर सवाल उठाया। उन्होंने इसे गैर जरूरी और लोगों के लिए बोझिल बताया।केरल के तिरुवनंतपुरम में सोमवार को थरूर ने कहा, ‘वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगीत है। जब इसे गाया जाता है, तो हम सम्मान में खड़े हो जाते हैं। इसका पहला छंद या पहले दो छंद ज्यादातर लोगों को जुबानी याद होते हैं।थरूर ने बताया कि पारंपरिक रूप से यह गीत किसी कार्यक्रम की शुरुआत…
Read Moreपहलगाम आतंकियों के मोबाइल लाहौर में डिलीवर हुए थे: NIA ने चीनी कंपनी से हासिल की जानकारी हासिल की
नई दिल्ली।पहलगाम हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बताया कि आतंकियों के 2 मोबाइल फोन कराची-लाहौर के पते पर डिलीवर हुए थे। दोनों मोबाइल चीनी स्मार्टफोन थे।फोन की फोरेंसिक जांच में सामने आया कि आतंकियों के मोबाइल में बायसरन इलाके की लोकेशन पहले से थी। इलाके की जियोग्राफिकल लोकेशन नेविगेशन एप में रिकॉर्ड थी। लोकेशन के स्क्रीनशॉट फोन में सेव किए गए थे। NIA सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने अटैक की तैयारी पहले से कर रखी थी। हमले से करीब एक हफ्ते पहले रेकी की थी।बायसरन…
Read Moreलेबनान हमलों के विरोध में ईरान ने अमेरिका से सीजफायर वार्ता रोकी:होर्मुज बंद करने की तैयारी
तेल अवीव/तेहरान।ईरान ने अमेरिका के साथ सीजफायर वार्ता फिलहाल रोक दी है। ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, तेहरान ने कहा है कि जब तक लेबनान में इजराइली हमले नहीं रुकते, तब तक मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का कहना है कि लेबनान में शांति बनाए रखना सीजफायर की अहम शर्तों में शामिल था। लेकिन अब लेबनान समेत कई मोर्चों पर इस समझौते का उल्लंघन हो रहा है।ईरान ने गाजा और लेबनान में इजराइल की सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने और लेबनानी…
Read Moreनाबालिगों ने फेंके थे वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर: बांड भरवाकर छोड़ा; जुवेनाइल कोर्ट में करेंगे पेश
उज्जैन।वंदे भारत एक्सप्रेस पर सात दिन पहले हुए पथराव मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच के बाद तीन नाबालिग को पकड़ा है। उन्हें बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। जल्द ही जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना में ट्रेन के छह कोचों के कांच क्षतिग्रस्त हुए हैं।जानकारी के अनुसार 25 मई को उज्जैन रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर गदा पुलिया क्षेत्र के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था। घटना के दौरान ट्रेन गदा पुलिया और नीलगंगा रेलवे ट्रैक के बीच से गुजर रही…
Read Moreसिंहस्थ आरक्षित भूमि से हटाया अतिक्रमण मदीना कॉलोनी के पीछे 3 हेक्टेयर जमीन कराई खाली
उज्जैन।उज्जैन में सिंहस्थ मेले के लिए आरक्षित भूमि पर बने अवैध मकानों को हटाने के लिए सोमवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम के अमले ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से 20 मकान ध्वस्त कर दिए। हालांकि, कब्जाधारियों की मांग पर उन्हें पहले घरों से सामान निकालने का समय दिया गया।जूना सोमवारिया स्थित मदीना कॉलोनी टंकी के पीछे करीब तीन हेक्टेयर भूमि सिंहस्थ मेले के लिए आरक्षित है। इस जमीन पर वर्षों से लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे। सिंहस्थ आयोजन की दृष्टि से…
Read More