ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे महिंद्रा शोरूम के सामने स्थित आरती भोजनालय में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आग बुझ गई है। कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैलती नजर आई, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
मणिपुर में बीएसएफ जवान की हत्या
उखरुल में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे, यहां फरवरी से हिंसा जारी है ब्रह्मास्त्र इंफाल मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक कांस्टेबल मिथुन मंडल को शाम करीब 4:30 बजे गोली लगी। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत इंफाल के अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 6 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि मिथुन मंडल पश्चिम बंगाल के भगजन टोला गांव के रहने वाले थे और…
Read Moreवृंदावन हादसा : 10 पर्यटकों की मौत, 5 अभी लापता
यमुना में 250 गोताखोर तलाश कर रहे, लोगों को मरता छोड़कर भागा नाव मालिक गिरफ्तार ब्रह्मास्त्र मथुरा मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी 5 लोग लापता हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू आॅपरेशन चल रहा है। आर्मी समेत 250 लोगों की टीम रेस्क्यू आॅपरेशन में लगी हुई है। 14 किमी के दायरे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। लापता लोग अभी तक क्यों नहीं मिल रहे हैं? इस…
Read Moreअसम के एक पोलिंग बूथ में आज दोबारा वोटिंग
तिरुवनंतपुरम। असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग होगी। वोट सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे। बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच हुई झड़पों के बाद दोबारा चुनाव का आदेश दिया गया है। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की तीन रैलियां होंगी। सबसे पहले वे दोपहर 12 बजे कटवा में जनता को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:45 बजे जंगीपुर जाएंगे फिर दोपहर 3:45 बजे…
Read Moreस्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी रेड्डी ने इस्तीफा दिया
नई दिल्ली। फूड और ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी नंदन रेड्डी ओबुल ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। स्विगी ने शुक्रवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। ओबुल कंपनी में होल-टाइम डायरेक्टर और हेड आॅफ इनोवेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनका इस्तीफा आज (10 अप्रैल) से प्रभावी होगा। कंपनी ने बताया कि ओबुल अब अपने दूसरे प्रोफेशनल हितों पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। ओबुल के जाने के साथ ही स्विगी के बोर्ड में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों और…
Read More12 राज्यों-यूटी में एसआईआर, 6.08 करोड़ लोगों के नाम कट
नई दिल्ली। चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दूसरे फेज के तहत उत्तर प्रदेश में फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई। इसके पूरा होने के बाद 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट में कुल 6.08 करोड़ नाम कम हुए हैं। पिछले साल 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 51 करोड़ थी। फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद यह संख्या 44.92 करोड़ रह गई है। एसआईआर के दूसरे फेज में उत्तर…
Read Moreकमला हैरिस 2028 का चुनाव लड़ सकती हैं, कहा- मैं इस बारे में सोच रही
वाशिंगटन। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने 2028 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर संकेत दिया है कि वह दोबारा चुनाव लड़ सकती हैं। न्यूयॉर्क में नेशनल एक्शन नेटवर्क की बैठक के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने कहा, हो सकता है, मैं इस बारे में सोच रही हूं। उनके इस जवाब पर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं। हैरिस ने यह भी कहा कि वह 2028 में अपना फैसला इस आधार पर लेंगी कि अमेरिकी जनता के लिए कौन सबसे बेहतर…
Read More12 नामजद सहित 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज:; पूर्व MLA ने कहा, लड़ाई जारी रहेगी
शाजापुर।शाजापुर में गुरुवार को कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने देर रात 12 नामजद सहित 150 से अधिक अज्ञात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह मामला लालघाटी थाने में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में एसपी ने टीआई को जवाब देने की बात कही है, तो वहीं कांग्रेस नेता आगे भी उग्र होने की बात कर रहे हैं।एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए 5 निरीक्षक, 4 उप…
Read More22 घंटे बाद बोरवेल से भागीरथ को निकाला, मौत:; NDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू
उज्जैन। बड़नगर में 2 साल के भागीरथ देवासी की 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसने से मौत हो गई। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF-NDRF की टीम ने लोहे की छड़, रस्सी और बोरवेल की मोटर निकालने वाली मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला। SP प्रदीप मिश्रा ने बताया- झालरिया गांव से बच्चे के शव को बड़नगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। हमारी टीम भी वहीं जा रही है। जिसकी-जिसकी लापरवाही सामने आएगी, जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं SP ने…
Read Moreयमुना में स्टीमर डूबा, 6 की मौत:वृंदावन में हादसा, 10 लोग लापता; एसडीआरएफ को बुलाया
मथुरा।मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया। हादसे में 6 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इसकी पुष्टि मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने की है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। टीम ने एक पर्यटक की लाश यमुना से बाहर निकाली है। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे
Read More