भारत-फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ की डील आज

भारत को 114 राफेल मिलेंगे, मुबंई में राष्ट्रपति मैक्रों से मिलेंगे पीएम मोदी ब्रह्मास्त्र मुंबई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आज मुंबई में मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच 3.25 लाख करोड़ रुपए की डिफेंस डील होगी। यह डील कीमत के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी सैन्य खरीद होगी। इसके तहत भारत को 114 राफेल फाइटर जेट मिलेंगे। आज होने वाली बैठक में रक्षा, समुद्री सहयोग, इंडो-पैसिफिक रणनीति, उभरती तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक दोपहर 3:15 बजे…

Read More

जम्मू के जुवेनाइल आॅब्जर्वेशन सेंटर से 3 कैदी फरार

ब्रह्मास्त्र जम्मू जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में जुवेनाइल आॅब्जर्वेशन सेंटर से सोमवार शाम तीन कैदी फरार हो गए। कैदियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5:15 बजे हुई। एसपीओ विनय कुमार और हेड कांस्टेबल पर्वीन कुमार को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक कैदी के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं कि पिस्टल कहां…

Read More

भारतीय लड़की भी यौन अपराधी एपस्टीन का शिकार हुई

वॉशिंगटन। यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी नई फाइलों में खुलासा हुआ है कि एक भारतीय लड़की भी उसका शिकार हुई थी। दस्तावेजों के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने उसे पीड़ित मुआवजा फंड से भुगतान दिलाने के लिए भारत में तलाश शुरू की थी। 13 जनवरी 2020 की एक ईमेल में अमेरिकी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत सामने आई है। इसमें भारत में मौजूद पीड़िता का पता और जानकारी जुटाने को कहा गया है, ताकी भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के जरिए उससे संपर्क किया जा सके। यह ईमेल एपस्टीन की अगस्त…

Read More

अमेरिका में हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी, 2 की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका के रोड आइलैंड में सोमवार दोपहर हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें हमलावर भी शामिल है। तीन अन्य लोग गंभीर हालत में हैं। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने इसे टारगेटेड इवेंट बताया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि मकसद अब तक साफ नहीं है। पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों टीमें सीनियर नाइट…

Read More

पुलों की सुरक्षा और उनकी स्थिति की सटीक निगरानी के लिए डिजिटल सर्वे

  उज्जैन। उज्जैन जिले सहित पूरे मप्र में मप्र में पुलों की सुरक्षा और उनकी स्थिति की सटीक निगरानी के लिए डिजिटल सर्वे कराया जा रहा है। सरकार प्रदेश के सभी प्रमुख, पुराने और विशेषकर शार्प टर्न (तीखे मोड़) वाले पुलों का तकनीकी सर्वे डिजिटल माध्यमों से करवाएगी। जानकारी के अनुसार,  पुलों की सुरक्षा, मरम्मत और मजबूती की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है। मप्र सड़क विकास निगम लिमिटेड ने मोबाइल ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट के जरिए राज्य भर के पुलों का डिजिटल सर्वे कराने की प्रक्रिया शुरू कर…

Read More

शराब कंपनी के वाहन पर पथराव कर रोकने का प्रयास

उज्जैन। रूपाखेड़ी से तराना की ओर आ रहे शराब कंपनी के वाहन को रविवार-सोमवार रात कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया, चालक के वाहन नहीं रोकने पर बेरिकेट्स लगा दिये और पथराव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। इंदौर के छोटी खजरानी थाना एमआईजी क्षेत्र में रहने वाला जसवंत पिता कन्हैयालाल बागड़ी शराब कंपनी में काम करता है। उसका हाल मुकाम तराना की कृष्णकुंज कालोनी में है। रात में रूपाखेड़ी शराब दुकान से राशि का कलेक्शन कर बोलेरो क्रमांक एमपी 13 झेड एम 3086 से…

Read More

10 माह बाद हिरासत में आया दुष्कर्म का इनामी आरोपी

उज्जैन। युवती के साथ जबरदस्ती होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। माकडोन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अप्रैल 2025 में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती को चार दिन बाद एक होटल से दस्तयाब किया था। उस दौरान युवती ने बताया था कि उसे लाड़सिंह पिता मांगीलाल गुर्जर निवासी ग्राम सेडू…

Read More

बाइक सवारों ने बोरी में छुपाकर रखी थी देशी शराब -ठिकाने लगाने आये थे, पुलिस घेराबंदी में पकडाये

उज्जैन। बाइक पर सवार 2 युवक रात के अंधेरे में बोरी में शराब छुपाकर ठिकाने लगाने आये थे। पुलिस ने खबर मिलते ही घेराबंदी की और दोनों को पकड़ा। उनके पास से देशी शराब के 300 क्वार्टर बरामद हो गये। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि सर्कल भ्रमण के दौरान प्रधान आरक्षक गोविंद को खबर मिली कि पिपलोदा द्वारकाधीश कांकड पर बिना नम्बर की हीरो एचएफ बाइक से 2 युवक आये हुए है। उनके पास अवैध शराब…

Read More

16 दिन बाद 2 गिरफ्त में, 2 फरार साथियों की तलाश राजगढ़ के चार बदमाशों ने चुराई थी लाखों की 2 मुर्रा भैंस

उज्जैन। लाखों की मुर्रा भैंस चोरी करने वाले 2 बदमाशों को 16 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को 18 फरवरी तक रिमांड पर लिया गया है। उन्होने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर भैंसों को बेच दिया था। पुलिस ने भैंसे बरामद कर ली है।   दोनों के 2 साथी फरार है। पुलिस ने मुर्रा भैंसे बरामद कर ली है। माकडोन थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि 26 जनवरी की रात ग्राम झलारा में रहने वाले मुकेशसिंह सौंधिया के बाड़े में बंधी 2 मुर्रा भैंस अज्ञात…

Read More

घूर कर देखने की बात पर जान से मारने की धमकी

उज्जैन। तराना तहसील के ग्राम नौगांवा में रहने वाला विक्रम पिता मांगीलाल जाट 22 साल घर के बाहर खड़ा था उसी दौरान वहां से गांव में ही रहने वाला माणकचंद पिता जगन्नाथ जाट 58 साल गुजरा। विकास ने घूरकर देखा तो दोनों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई। मामला मारपीट में बदल गया और जान से मारने की धमकी दी गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों जान से मारने की धमकी देने की शिकायत लेकर तराना थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज…

Read More