इंगोरिया। राज्य स्तरीय महिला _पुरुष स्पर्धा का फाइनल मैच सोमवार की रात खेला गया। बोरेश्वर महादेव दंग वाडा कबड्डी समिति के तत्वावधान में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में धांसू क्लब टिमरनी की टीम को प्रथम पुरस्कार मिला 31000/- रुपए नकद राशि। द्वितीय पुरस्कार छिंदवाड़ा की महिला टीम को 21000/- देवास एकेडमी और संस्था वैष्णवी इंदौर दोनों को तीसरा ओर चौथा संयुक्त 11000-11000 रुपए प्रदान किए गए। इसी तरह पुरुष वर्ग में आर सी सी टीम भोपाल ने 31000रुपए प्राप्त कर प्रथम स्थान पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर डकाच्या कबड्डी…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर अधिवक्ता न्यायालयीन कार्य से विरत
बड़नगर। जिला शिवपुरी के करैत क्षेत्र में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी को दिन-दहाड़े गोली मारकर की गई निर्मम हत्या की घटना से संपूर्ण प्रदेश का अधिवक्ता समाज स्तब्ध, व्यथित एवं आक्रोशित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे अपने न्यायिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे, उसी दौरान आपराधिक तत्वों द्वारा उन्हें निशाना बनाया गया। इस जघन्य कृत्य को अभिभाषक संघ बड़नगर ने न्याय व्यवस्था एवं विधि के शासन पर सीधा एवं गंभीर प्रहार करार दिया है। अभिभाषक संघ बड़नगर द्वारा इस अमानवीय घटना की घोर निंदा करते…
Read Moreशिवसेना ने आमजन के साथ नगर की समस्याओं को लेकर दिया धरना
बड़नगर। नगर की विभिन्न आमजन की समस्याओ को लेकर निरंतर आवाज उठा रही शिवसेना ने विभिन्न मांगो को लेकर नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया तथा सोमवार को स्थानीय नगर पालिका बड़नगर के गेट के सामने विभिन्न मांगो जैसे स्वाध्याय भवन चौड़ी करण, यातायात व्यवस्था दुरुस्तीकरण, सड़को पर पड़े गड्ढों को ठीक करने, फायर ब्रिगेड उपलब्ध करवाने व साफ सफाई सहित विभिन्न विषयो को लेकर युवा शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरानिया ने आम जन व शिवसैनिको के साथ धरना आंदोलन किया। नगर पालिका अधिकारी मंशाराम निगवाल अपने कर्मचारियों के साथ स्थल…
Read Moreऐसे स्वास्थ्य शिविरों आमजन के स्वास्थ्य की सेवा हेतु एक महत्वपूर्ण पहल- पण्ड्या
बड़नगर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सफल एवं उपलब्धियों भरे दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उज्जैन जिले में आयोजित श्रृंखलाबद्ध नि:शुल्क हृदय जाँच शिविर अभियान का आज बड़नगर नगर में विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पंड्या, सत्यनारायण खोईवाल, नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिता वर्मा, जिला महामंत्री श्याम शर्मा, द्वारा शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण विधानसभा संयोजक विराग मिश्रा द्वारा किया। इस अभियान के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल में नागरिकों के हृदय स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जाँचें पूर्णत: नि:शुल्क की गई। उक्त शिविर…
Read Moreशिव भक्ति में देर रात तक गूंजे जय शिव के जयकारें
सारंगपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की बरात गांधी चौक व्टकेश्वर महादेव मंदिर से शाम 5 बजे बैंड बाजों के साथ निकाली गई, जो देर रात्रि तक चलती रही। भगवान शिव की बारात में सभी झूम रहे थे। अम्बे माता मंदिर प्रांगण से भगवान शिव पार्वती विवाह पश्चात बरात में शहरवासियों सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। डीजे, बैंड के कलाकारों द्वारा भोले की बारात में भोले के सुंदर धार्मिक गीतों पर नगरवासी वासी सभी शिवप्रेमियों के साथ नाचते झूमते चल रहे थे। बरात का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।…
Read More9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को अंतरिम जमानत
परिवार ने बताया खुशी का दिन जल्द करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को उन्हें 18 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत दे दी। इससे पहले 5 फरवरी को अभिनेता ने सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। अदालत ने यह राहत उस समय दी जब मामले में 1.5 करोड़ रुपये जमा किए जाने की पुष्टि निजी कंपनी एम/एस मुरली प्रोजेक्ट के वकील द्वारा की गई। राजपाल यादव को…
Read Moreपंजाबी मॉडल हिमांशी खुराना को लॉरेंस गैंग की धमकी
10 करोड़ नहीं दिए तो मार देंगे बिग बॉस-13 में नजर आ चुकीं पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। थ्रेट कॉल आने के बाद हिमांशी ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थ्रेट कॉल में गैंगस्टर ने एक्ट्रेस को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है।…
Read Moreआॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में पहला शतक
निसांका की 52 बॉल में सेंचुरी, इंग्लैंड का सेकेंड हाईएस्ट टोटल ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को रिकॉर्ड्स का दिन रहा। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका के पथुम निसांका ने टूर्नामेंट इतिहास का यादगार शतक जड़ते हुए सिर्फ 52 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। यह आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक भी रहा। दूसरे मैच में इंग्लैंड ने इटली के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना दूसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टीम ने 24 रन से मैच भी अपने नाम…
Read Moreएमबीए छात्रा की हत्या करने वाला बोला- मुझे मरना है, छात्रा के शव से भी दरिंदगी, हैवानियत सुन रो पड़ी एसआई
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के द्वारकापुरी थाने में पुलिस एमबीए छात्रा की हत्या के आरोपी पीयूष धमनोदिया के खिलाफ सबूत जुटा रही है। आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन डर के कारण पटरी से हट गया। एडीशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल और शिवांशु जोशी जब आरोपी से पूछताछ करने पहुंचे, तो उसने सादा कागज मांगा। कागज मिलने पर आरोपी ने लिखा कि उसने गलत किया और उसके हाथों अनर्थ हो गया।…
Read Moreभारत में राज्यों की निरंतर रूप से कर्ज लेने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही, कर्जदारों की सूची में मप्र भी आगे बढ़ रहा
बढ़ता कर्ज, नंबर वन होने को राज्य बेकरार, तमिलनाडु प्रथम 10 की सूची में पहले नंबर पर, बडेÞ कर्जदारों की सूची में दूसरे नंबर पर यूपी ब्रह्मास्त्र भोपाल भारत में राज्यों की निरंतर रूप से कर्ज लेने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। वर्तमान में तमिलनाडु प्रथम 10 की सूची में पहले नंबर पर हैं। बडेÞ कर्जदारों की सूची में दूसरे नंबर पर उत्तरप्रदेश चल रहा है और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र चल रहा है। कर्जदारों की इस सूची में मध्यप्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश का…
Read More