कोझिकोड। इंडिया आर्कियोलॉजिकल सर्वे के पूर्व रीजनल डायरेक्टर केके मुहम्मद ने कहा है कि मुसलमानों को दो और ऐतिहासिक जगहें छोड़ देनी चाहिए जो मंदिर भी हैं। पहली- मथुरा जो भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है। दूसरी- ज्ञानवापी जो भगवान शिव से जुड़ी है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए केके मुहम्मद ने कहा कि ये जगहें मुसलमानों को हिंदू समुदाय को भव्य हिंदू मंदिर बनाने के लिए सौंप देनी चाहिए। मथुरा-काशी हिंदुओं के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने मक्का और मदीना मुसलमानों के लिए हैं। हालांकि उन्होंने यह सुझाव…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
आतंकवादियों से लड़ना ही असली जिहाद : मदनी
नई दिल्ली। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट मौलाना महमूद मदनी ने जिहाद वाले बयान पर सफाई दी है। मदनी ने कहा कि उनके बयान से होने वाले किसी भी कन्फ्यूजन की जिम्मेदारी वे खुद लेते हैं। उनके शब्दों को उनके पूरे कॉन्टेक्स्ट के अलावा गलत समझा गया है। न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में मदनी ने कहा कि उनका इरादा जिहाद के पवित्र और ऐतिहासिक मतलब को हाईलाइट करना था। लेकिन वे यह पक्का करने की जिम्मेदारी नहीं निभा सके कि इसका गलत मतलब न निकाला जाए।
Read Moreमैं लालची नहीं हूं पर मुझे नोबेल मिलना चाहिए, मैंने 8 युद्ध खत्म किए
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से नोबेल पीस प्राइज का मुद्दा उठाया है। ट्रम्प का कहना है कि अगर वे यूक्रेन युद्ध खत्म कर देते हैं तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने जिन युद्धों को खत्म किया, उसके लिए भी उन्हें शांति का पुरस्कार मिलना चाहिए था, हालांकि वे इसे लेकर लालची नहीं हैं। ट्रम्प ने दावा किया कि इस साल जिस महिला को नोबेल शांति पुरस्कार मिला है, उसने भी कहा कि यह पुरस्कार ट्रम्प को मिलना चाहिए…
Read Moreसिंहस्थ मुख्यमंत्री के लिए सबसे बड़ी चुनौती, आशीष सिंह और रोशन सिंह है सीएम मोहन यादव के ’नवरत्न’
उज्जैन। संभागायुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह के साथ ही कलेक्टर रौशन सिंह भी सीएम डॉक्टर मोहन यादव के ’नवरत्नों’ में शामिल है। इनके अलावा अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला, सचिव आलोक सिंह, अपर सचिव डॉ. इलैया राजा टी, अपर सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे, राजेश कुमार हिंगणकर, जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना भी शामिल है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऐसे अफसरों की टीम बनाई है जो सीएम सचिवालय से लेकर मैदान तक मोर्चा संभाल रखा है।…
Read Moreबैंकों में भूला हुआ पैसा वापस लेने का मौका
आरबीआई चला रहा विशेष अभियान; अब आसानी से कर पाएंगे क्लेम ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली क्या आपको पता है, बैंकों में 67,000 करोड़ रुपये (जून, 2025 तक) लावारिस (अनक्लेम्ड) पड़े हैं? यह आपकी और हमारी ही वह भूली हुई संपत्ति है, जिसे कई सारे लोग बैंक खातों में रखकर भूल गए, या उनके नॉमिनी इन खातों से अनजान हैं। कई मामलों में पुराने बैंक खाते के विवरण, दस्तावेज या जागरूकता के अभाव में, परिवार इस बेकार पड़ी राशि तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। अगर आपका या आपके परिवार के किसी…
Read Moreअवतार 3 के लिए जल्द शुरू होगी एडवांस बुकिंग
भारत में 6 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म, देशभर के आईमैक्स में बनाए जाएंगे स्पेशल टिकट काउंटर हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार फायर एंड ऐश’ भारतीय बॉक्स पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। अवतार फ्रेंचाइजी की नई फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को रिलीज करने के लिए देश भर के आईमैक्स थियेटर में तैयारियां जोरों पर है। ये फिल्म 19 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है। इसके एडवांस बुकिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। आईमैक्स और डॉल्बी विजन के लिए 5…
Read Moreबीआरटीएस तोड़ने में देरी पर कलेक्टर-निगम कमिश्नर तलब
इंदौर हाईकोर्ट सख्त, 15 दिन में एक लेन तोड़ने के आदेश, 16 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई ब्रह्मास्त्र इंदौर शहर में बिगड़ते ट्रैफिक को लेकर लगी जनहित याचिका के मामले में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें बीआरटीएस तोड़ने में हो रही देरी पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए 15 दिन में बीआरटीएस की एक तरफ की लाइन का हिस्सा तोड़कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। साथ ही कोर्ट ने शहर के ट्रैफिक सुधार के कामों पर निगरानी के लिए वकीलों की पांच सदस्यीय कमेटी गठित…
Read Moreअभिनेता पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, सिद्धार्थ इस्सर एवं अमित पचौरी ने भस्म आरती में किए दर्शन
ब्रह्मास्त्र उज्जैन प्रात: कालीन ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में आज प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, सिद्धार्थ इस्सर एवं अमित पचौरी ने पावन दर्शन लाभ लिए। मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी एवं इंजीनियर शिवाकांत पांडे द्वारा समस्त अभिनेताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य स्नेहा राणा ने प्रात:कालीन भस्म आरती में ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन का लाभ लिया। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन.…
Read Moreधार जिले के धामनोद स्थित खलघाट टोल पर मंगलवार सुबह 5 बजे किसानों ने चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया
धार कलेक्टर का सीएम-पीएम तक मांगें पहुंचाने का आश्वासन, दिल्ली जाएगा एक प्रतिनिधिमंडल ब्रह्मास्त्र धार मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद स्थित खलघाट टोल पर मंगलवार सुबह 5 बजे राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ के नेतृत्व में किसानों ने चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन शुरू किया। यह आंदोलन दिनभर चला और किसान नेशनल हाईवे-52 पर सड़क पर ही बैठे रहे। देर शाम करीब 8 बजे धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, धार एसपी मयंक अवस्थी और खरगोन एसपी मौके पर किसानों से चर्चा करने पहुंचे। किसान संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगें प्रशासन के…
Read Moreबंगाल की खाड़ी में 4.2 तीव्रता का भूकंप
नई दिल्ली। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज सुबह 7:26 बजे बंगाल की खाड़ी में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर होने के कारण तटीय इलाकों में किसी बड़े नुकसान या खतरे की सूचना नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के हल्के झटके समुद्री क्षेत्र में आम हैं और अक्सर जमीन तक इनका प्रभाव नहीं पहुंचता। फिलहाल किसी भी राज्य में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। ठउर लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और…
Read More