उज्जैन।श विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और फिल्म अभिनेता राज अर्जुन ने अपने परिवार के साथ दर्शन किए। ये सभी वीआईपी दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे।संध्या आरती के दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सपरिवार के साथ भगवान महाकाल का नंदी हॉल से आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उन्हें बाबा महाकाल के अद्भुत और दिव्य दर्शन हुए हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
सोमनाथ के पुरातात्विक अवशेषों से बने दो शिवलिंग महाकाल में:आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा लाए गए, भक्तों ने किए दर्शन
उज्जैन।आर्ट ऑफ लिविंग मुख्यालय, बेंगलुरु से भगवान सोमनाथ के पुरातात्विक 11 अवशेषों (बाण लिंग) से निर्मित दो विशेष शिवलिंग रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इन्हें भगवान महाकालेश्वर की भोग आरती में लाया गया। आरती के बाद दोनों शिवलिंगों का गर्भगृह में पूजन किया गया। इसके पश्चात इन्हें जूना महाकाल मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। आर्ट ऑफ लिविंग के डायरेक्टर दर्शक हाथी और मध्यप्रदेश यात्रा प्रभारी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सतयुग में चंद्रदेव द्वारा निर्मित सोमनाथ मंदिर का शिवलिंग महमूद…
Read Moreमेसी के टूर ऑर्गनाइजर को जमानत नहीं:14 दिन की कस्टडी में भेजा; ,
कोलकाता।अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता को जमानत नहीं मिली है। बिधाननगर कोर्ट ने मेसी के GOAT इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।दत्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट को फंसाया जा रहा है।सताद्रु पर इवेंट में मिसमैनेजमेंट के आरोप हैं। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट में कस्टडी की मांग करते हुए कुछ कॉन्स्टेबलों को चोट लगने और मेसी के मैदान में आने पर भीड़ को मैनेज करने…
Read Moreनितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने:बिहार सरकार में मंत्री हैं; नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यभार संभालेंगे
नई दिल्ली।बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं। नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे…
Read Moreनेशनल लोक अदालत में जज ने पौधा भेंट कर कराया समझौता, दोनों खुशी-खुशी गये
खातेगांव। खातेगांव न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से त्वरित निराकरण करना था। इसमें आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस (निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट) और कुटुम्ब न्यायालय से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इस लोक अदालत में एक महत्वपूर्ण मामला डेढ़ साल से…
Read Moreतनु ने सीनियर महिला कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज, अहमदाबाद में म.प्र. का किया प्रतिनिधित्व
खातेगाँव। खातेगांव के ग्राम बोरदा की तनु जाट ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता में यह पदक जीता है। उन्होंने 68 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। स्पोर्ट्स कोच योगेश जाणी ने बताया कि तनु ने अपने खेल सफर की शुरूआत मॉडल स्कूल खातेगांव में कक्षा दसवीं से की थी। शुरूआत में उन्होंने वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण लिया और संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लगभग छह…
Read Moreकिसानों के खेतों में पहुंच मोहनपुरा परियोजना सिंचाई का पानी किसान खुश
सारंगपुर। मोहनपुरा सिंचाई परियोजना देश की ऐसी पहली ऐसी परियोजना है जिससे प्रेशर से खेतों में सिंचाई की जाएगी। भ्याना क्षेत्र में मोहनपुरा परियोजना से सिंचाई का पानी छोडने के कारण किसान खुश हैं, क्योंकि यह परियोजना उनके खेतों तक पानी पहुंचाकर उनकी समृद्धि और खुशहाली का आधार बन रही है। इस परियोजना के तहत किसानों को अब अपने खेतों में पानी मिलेगा, जिससे वे खेती-किसानी कर सकेंगे और पलायन की मजबूरी से बचेंगे। मोहनपुरा परियोजना देश की पहली ऐसी परियोजना है जो प्रेशरयुक्त पाइपलाइन से खेतों की सिंचाई…
Read Moreरामलीला मैदान की महारैली में शामिल होनेकांग्रेस कार्यकर्ता रवाना
सुसनेर। विधायक भैरो सिंह बापू के नेतृत्व में शनिवार को करीब 5 बसों के माध्यम से लगभग 500 कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह जत्था नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ महारैली में सहभागिता के लिए प्रस्थान किया। रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी के साथ बसों को विदा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Read Moreशासकीय भूमि पर सख्ती अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाईं अवैध गुमटियां
सुसनेर। नगर परिषद एवं प्रशासन द्वारा शनिवार को शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगर रोड स्थित तहसील परिसर के समीप रखी गई अवैध गुमटियों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। यह कार्रवाई नगर को व्यवस्थित करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रित बनी रही। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आगर रोड स्थित तहसील परिसर के आसपास लंबे समय से कुछ…
Read Moreपूरा शहर जिन आवाजों से कभी कांप उठता था, वे अब फिर गूंजने लगी पुलिस की सख्ती गई छुट्टी पर… पटाखा बुलेटें फिर निकलीं ड्यूटी पर.. सड़कों पर टशन दिखाते नजर आते हैं
उज्जैन। शहर की सड़कों पर एक बार फिर पटाखा साइलेंसर वाली बुलेटों का आतंक लौट आया है। जिन आवाजों से कभी पूरा शहर कांप उठता था, वे अब फिर गूंजने लगी हैं। रात ढलते ही हर गली-मोहल्ले और मुख्य मार्गों पर धड़-धड़, पट-पट की आवाजें सुनाई देती हैं। , जिनमें युवा तेज रफ्तार में बुलेट दौड़ाते और धमाके जैसी आवाजें निकालते दिख रहे हैं। फ्रीगंज, सांवेर रोड, देवास रोड नानाखेड़ा, इंदौर रोड सहित आरटीओ की तरफ अधिकतर यह पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही है।…
Read More