उज्जैन में कार-ट्रक की टक्कर भाजपा नेता समेत 3 की मौत

ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक की टक्कर में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। घायल और शव करीब आधे घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त कार में ही फंसे रहे। मौके पर इकट्?ठा हुए लोगों ने गेट तोड़कर उनको बाहर निकाला। हादसा उज्जैन-नागदा रोड पर उन्हेल टोल नाके से 5 किलोमीटर पहले गोयला बुजुर्ग गांव में हुआ। कार में आगे की सीट पर बैठे उज्जैन भाजपा के जीवाजी गंज मंडल उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा उर्फ रिंकू (45) और देवेंद्र जोशी (47)…

Read More

एनआईए ने 6 यूक्रेनी 1 अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने 6 यूक्रेनियों और एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया। इन पर म्यांमार के जातीय युद्ध समूहों को हथियार और आतंकवादी साजो-सामान की आपूर्ति करके तथा उन्हें प्रशिक्षण देकर उनका समर्थन कर रहे थे। साथ ही भारत में उग्रवाद का भी समर्थन कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैथ्यू एरॉन वैन डाइक (अमेरिकी नागरिक), हुर्बा पेट्रो (यूक्रेनी नागरिक), स्लीव्याक तारास (यूक्रेनी नागरिक), इवान सुकमानोव्स्की (यूक्रेनी नागरिक), स्टेफानकिव मारियन (यूक्रेनी नागरिक), होनचारुक मैक्सिम (यूक्रेनी नागरिक) और कामिंस्की विक्टर (यूक्रेनी नागरिक) के रूप में हुई है।…

Read More

नेपाल में शी जिनपिंग की किताब जलाने पर विवाद चीन ने नाराजगी जताई

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की किताब जलाए जाने को लेकर नेपाल में विवाद खड़ा हो गया है। मोरंग जिले के मनमोहन टेक्निकल कॉलेज में शनिवार रात सैकड़ों किताबें जलाई गईं। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की लिखी किताब ह्यद गवर्नेंस आॅफ चाइना की भी कई कॉपियां शामिल थीं। इस घटना के बाद चीन ने कड़ी नाराजगी जताई है। काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने नेपाल के विदेश मंत्रालय को आधिकारिक नोट भेजकर इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद मोरंग…

Read More

राष्ट्रपति मुर्मू यूपी में तीन दिन रहेगी, संत प्रेमानंद महाराज से मिलेंगी

मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन में संत प्रेमानंदजी महाराज से मिलने जा रही हैं। वह 19 से 21 मार्च तक तीन दिन यूपी में रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। श्रीरामयंत्र स्थापित करेंगी। मथुरा- वृंदावन में इस्कॉन और प्रेम मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाएंगी। 20 मार्च को राष्ट्रपति संत उड़िया बाबा के निर्वाण दिवस पर उनके आश्रम पहुंचकर समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। संत उड़िया बाबा की जन्मस्थली ओडिशा है। राष्ट्रपति मुर्मू भी वहीं की रहने वाली हैं। राष्ट्रपति का…

Read More

शराब के साथ जहर मिलाकर पीने वाले युवक की मौत ,  बीमार बुजुर्ग की मौत

शराब के साथ जहर मिलाकर पीने वाले युवक की मौत उज्जैन। झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडला सौंधिया में रहने वाले श्याम पिता जुवानसिंह ने सोमवार को शराब के साथ मिलकर जहर पी लिया था। उसे बाथरूम में बेसुध हालत में मां करणबाई ने देखा तो परिजनों की मदद से उपचार के लिये उज्जैन निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां मंगलवार तड़के श्याम की मौत हो गई। मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि श्याम 2 बच्चों का पिता था और मजदूरी करने के…

Read More

विक्रमोत्सव: रामघाट क्षेत्र में कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था -5 मार्गो पर वाहन रहेगें प्रतिबंधित, 3 मार्गो पर होगी पार्किंग

उज्जैन। क्षिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर गुरूवार को विक्रमोत्सव का आयोजन शाम 7 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम में भजन संध्या होगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रोता पहुंचेगें। यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिये कुछ मार्गो पर वाहनो की आवाजही पर प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि क्षिप्रा नदी के घाट पर होने वाले विक्रमोत्सव में गुरूवार शाम विशाल मिश्रा की भजन संध्या का आयोजन भी रख गया है। क्षिप्रा नदी के बीच में बनाये गये मंच पर होने वाली भजन संध्या और…

Read More

गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर सर्च करना पड़ा भारी -साइबर ठग ने क्यूआर कोड भेज खाते से उड़ाये 42 हजार से अधिक

उज्जैन। जीयो वाईफाई की राशि रिफंड कराने के लिये वृद्ध को गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर सर्च करना भारी पड़ गया। शातिर ठग ने क्यूआर कोड भेज खाते से 3 बार ट्रांजेक्शन किया और 43 हजार के लगभग राशि निकाल ली। 8 माह बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। नागदा थाना एसआई विरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि आदिनाथ कालोनी में रहने वाले सलीम पिता बाबू खान 55 साल के साथ 12 जुलाई 2025 को आॅनलाईन 42 हजार 990 रूपये की धोखाधड़ी हुई थी। मामले…

Read More

श्री महाकालेश्वर के उद्घोषक (चौपदार) श्री महाकाल पाठक की आवाज अनंत कोटि,ब्रम्हाण्ड नायक में समाई

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में आगे-आगे रजत दंड लेकर चलने और सवारी के आने की उद्घोषणा करने वाले चौपदार श्री महाकाल पाठक 63 वर्ष निवासी सिंहपुरी की आवाज अब श्रद्धालुओं को सुनाई नहीं देगी। मंगलवार सुबह स्नान के बाद मंदिर जाने के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10.30 बजे सिंहपुरी आताल-पाताल भैरव  के पास से निकाली जाएगी।मार्ग पर सवारी आने के पूर्वअखिल ब्रह्मांड नायक जगाधाधिपति जगदीशवर अनंत…

Read More

जयस छात्र संगठन का प्रदर्शन:कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने पर भड़के छात्र; , पुलिस से धक्का-मुक्की

इंदौर।छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर जयस छात्र संगठन के साथ छात्र मंगलवार को इंदौर कलेक्टर ऑफिस के बाहर पहुंचे। काफी देर तक वे ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर का इंतजार करते रहे, लेकिन जब उनका धैर्य खत्म हो गया तो उन्होंने कलेक्टर ऑफिस में घुसने की कोशिश की, मगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। काफी देर तक कलेक्टर ऑफिस के बाहर यह प्रदर्शन चलता रहा।मंगलवार को कलेक्टर ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में छात्र जयस छात्र संगठन के बैनर तले पहुंचे। हाथों में मांगों…

Read More

अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट का एक्शन:डिवाइडर-फुटपाथ पर लगे होर्डिंग्स हटाने के इंदौर नगर निगम को निर्देश

इंदौर।मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शहर में डिवाइडर और फुटपाथ पर लगे अवैध होर्डिंग्स को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने इंदौर नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि नियमों के विरुद्ध लगाए गए होर्डिंग्स की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। यह आदेश जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें याचिकाकर्ता सुदेश गुप्ता की ओर से अधिवक्ता अभिनव पी. धनोडकर ने पैरवी की। याचिका में आरोप लगाया गया कि निजी पक्षों को विज्ञापन अधिकार देने और शहर…

Read More