दुल्हन व सहेलियों से छेड़खानी पर बारातियों को रातभर पीटा, पुलिस ने आकर छुड़वाया

रीवा। दुल्हन से छेड़खानी करने पर घरातियों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया और रातभर उन्हें डंडों से पीटा। घटना रीवा जिले के मऊगंज थाना इलाके के वनपाडर गांव के यादव परिवार की है। लड़कीवालों का आरोप है कि बारातियों ने उनके घर की लड़कियों पर बताशे फेंके। इसके बाद जयमाला के दौरान दुल्हन को ही गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। उधर दूल्हे के पिता ने लड़कीवालों पर 75 हजार की लूट का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि लड़के की दिमागी हालत ठीक नहीं है। विवाद की असल जड़ यही है। दूल्हे का पिता मऊगंज थाने पहुंचा, तब पिटते हुए बारातियों को पुलिस ने बचाया।