लालपुल छूने को आतूर दिखी क्षिप्रा के ऊपर पानी आने से पुराने शहर के अधिकांश क्षेत्र डूबा

उज्जैन। शुक्रवार शाम से लगातार हो रही बारिश के बाद उज्जैन-बडऩगर मार्ग पर बना बड़ा पुल क्षिप्रा का जलस्तर बढऩे से डूबा दिखाई दे रहा है। वहीं अब क्षिप्रा रेलवे का लालपुल छूने को आतूर दिखाई दे रही है। कहा जाता है कि लालपुल के ऊपर पानी आने से पुराने शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पानी भर जाता है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Author: Dainik Awantika