तबादला : हाउसिंग बोर्ड इंदौर के नए उपायुक्त महेंद्र सिंह

यशवंत कुमार दोहरे उपायुक्त वृत उज्जैन बनाए गए

इंदौर। मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल के उपायुक्त महेंद्र सिंह अब इंदौर वृत के नए उपायुक्त होंगे।
इंदौर में पदस्थ यशवंत कुमार दोहरे अपने लंबे कार्यकाल के बाद अब उज्जैन वृत के उपायुक्त के रूप में अपनी नई भूमिका की शुरुआत करेंगे।
इसी प्रकार एमके साहू उपायुक्त वृत दो भोपाल एवं एनके वर्मा उपायुक्त रीवा से भोपाल और श्री प्रबोध पर आते रीवा उपायुक्त अपनी नई जिम्मेदारी की भूमिका निर्वाह करेंगे।
इंदौर उपायुक्त यशवंत कुमार दोहरे लगभग 5 वर्ष से अधिक का कार्यकाल इंदौर में विभिन्न जिम्मेदारियों और मंडल की नीतियों का क्रियान्वयन करने के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद अब महाकाल की नगरी इंदौर में नई भूमिका का निर्वाह करेंगे।
श्री यशवंत कुमार दोहरे के कार्यकाल में जहां विभागीय जन समस्याओं से जुड़े लीज नामांतरण इत्यादि से जुड़ी जनसमस्याओं के निराकरण को गति मिली थी, वहीं विकास कार्यों में मंडल द्वारा 200 करोड़ रुपए की लागत के रेनबो रेसीडेंसी के निर्माण के कार्य की शुरुआत हुई है। मंडल के नए उपायुक्त भोपाल के पूर्व उज्जैन मैं अपनी सेवाएं दे चुके हैं।