April 25, 2024

दसवीं की छात्रा से एक साल तक दुष्कर्म, बेल्ट से भी पीटा, पिता को मार डालने की धमकी भी दी

इंदौर। दसवीं क्लास में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा से उसके साढ़े सत्रह साल के बॉयफ्रेंड ने एक साल तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं लगातार संबंध बनाने के लिए बेल्ट से पीटा। जब लड़की नहीं मानी तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फिर भी वह दोस्त की करतूत बताने के लिए अड़ी तो लड़के ने पिता की हत्या की धमकी तक दे डाली। घबराई लड़की ने यह बात अपनी दादी को बताई। जब दादी ने अपने बेटे को पूरा मामला बताया इसके बाद दुष्कर्म को लेकर केस दर्ज हो पाया।
मामला परदेशीपुरा इलाके का है। पुलिस ने 16 साल की नाबालिग की शिकायत पर उसके दोस्त लोकेश (परिवर्तित नाम) के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट सहित धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। लोकेश साढ़े सत्रह साल का नाबालिग है। पुलिस को आपबीती सुनाते वक्त नाबालिग काफी घबराई हुई थी।
नाबालिग ने बताया कि वह- “10वीं क्लास में पढ़ रही है। जनवरी 2022 के पहले से लोकेश को जानती है। वह घर से कुछ ही दूरी पर रहता है। एक-दूसरे से मिलने के दौरान लोकेश ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसके एक्सेप्ट करने के बाद लोकेश ने बात करने की पहल की। तब दोनों बातें करने लगे।
8 फरवरी 2022 को लोकेश ने कहा कि उसे मां से मिलवाना है। वह घर आ जाए। नाबालिग उसकी बातों में आ गई। जब वह लोकेश के घर पहुंची तो लोकेश के घर पर कोई नहीं था। इसके बाद उसने कमरे में बैठा लिया।
यहां कुछ देर बातचीत करने के बाद वह अश्लील हरकतें करने लगा। उसने दोस्ती की बात कहते हुए दुष्कर्म किया। फिर उसने मेरी मांग मे सिंदूर भर दिया और गले में काला धागा बांधकर कहा मैंने तुम्हें पत्नी मान लिया है। अब हमने शादी कर ली है। पुलिस ने लोकेश को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।