, रोहतक/झज्जर।हरियाणा के रोहतक में बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1 बजे चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चारों लोग खरावड़ गांव स्थित मिलन होटल में खाना खा रहे थे।वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई। आरोप है कि हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। मारे गए तीन युवक बाबा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं, जबकि चौथे का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं था।मृतकों की पहचान झज्जर के डीघल गांव निवासी रिंकू (28), विनीत (22), यश उर्फ गंजू (22) और बेरी निवासी हिमांशु (26) के रूप में हुई है।भाऊ गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में दो हत्याओं का बदला लेने की बात कही गई है।IMT थाना पुलिस ने रिंकू के चचेरे भाई मन्नु की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं। चारों के शव PGI के डेडहाउस में रखवाए गए हैं। अभी पोस्टमॉर्टम नहीं हुए हैं।