टीम तेजस्विनी ने बेटियों को लाठी चलाना सिखाया:परीक्षितगढ़ के गांधारी सरोवर में ऑनलाइन प्रशिक्षण; एक दिन में 74 हजार से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किया

 मेरठ\ अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति से जुड़ी टीम तेजस्विनी ने बेटियों को लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण परीक्षितगढ़ के गांधारी सरोवर परिसर से ऑनलाइन चलाया जा रहा है।अखिल विद्या समिति की अध्यक्ष पूनम रुहेला ने बताया कि टीम तेजस्विनी में महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए अलग-अलग तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीम को देश की सबसे शक्तिशाली टीम बनाने का लक्ष्य है।टीम तेजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रशिक्षण अधिकारी स्वाति चौधरी ने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा के लिए मजबूत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि लाठी चलाने का प्रशिक्षण उनकी सुरक्षा में मदद करेगा।अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने कहा कि महिलाएं समय के साथ अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हो रही हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रशिक्षण का लाभ देशभर की बेटियों को मिलेगा।आयोजकों के मुताबिक, एक दिन में 74 हजार से ज्यादा महिलाओं ने शिविर के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। प्रशिक्षण में ओजस्विनी रुहेला, पायल, तान्या, वंशिका, कनिका, अनोखी, नीलम और परीक्षिता ने सहयोग किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment