उज्जैन। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार-मंगलवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार-सोमवार रात 14.5 डिग्री रहा था। शासकीय जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र गुप्त के अनुसार कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रात के तापमान में आई कमी के बाद दिन के तापमान में 1 डिग्री की तेजी दर्ज की गई है। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवातीय की वजह से मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी, जो अब थम गई है। आगामी 3-4 दिनों में तापमान में गिरावट का क्रम शुरू हो जायेगा। दिसंबर में कडाके की ठंड का अनुमान है।
सीजन की सबसे ठंडी रही रात, न्यूनतम 11.5 डिग्री