कार्तिक पूर्णिमा पर हिंगलाज माता का श्रृंगार कर मनाई देव दीपावली

बड़नगर। प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर रंगार सेरी में महत्वपूर्ण पर्व कार्तिक पूर्णिमा को  माता का विशेष श्रृंगार कर दीपों से मंदिर को सजाकर देव दीपावली मनाई गई । पुजारी देवपुरी गोस्वामी ने बताया कि शास्त्रों की मान्यता अनुसार इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को मुक्ति दिलाई थी। देवताओं ने दीप जलाकर देव दीपावली मनाई थी, इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली कहा जाता है। यह आस्था एवं दान्य पुण्य का महत्वपूर्ण पर्व माना गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment