विधिक सेवा सप्ताह के तहत कोर्ट परिसर से निकली बाइक रैली विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

बड़नगर। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन पुरनचंद गुप्ता के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के सचिव एवं जिला न्यायाधीश गौरव प्रज्ञानन के निर्देशन में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह-2026 के अंतर्गत अभिभाषक संघ बड़नगर द्वारा शुक्रवार को विधिक जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कोर्ट परिसर से हुआ। जहां से न्यायिक अधिकारियों एवं अभिभाषकों ने बाइक रैली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया तथा आमजन को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं न्याय तक सहज पहुंच के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

रैली में अपर सत्र न्यायाधीश राम बिलास गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव चौरसिया, भावना जाटवा एवं अवनी व्यास सहित अभिभाषक संघ अध्यक्ष करण राठौड़ तथा संघ के सदस्य शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 14 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य आमजन को विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी देना तथा पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराना है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment