उज्जैन\ सिंहस्थ की तैयारियों के तहत रेलवे ने शनिवार सुबह माधव नगर रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्लेटफॉर्म नंबर 8 के पास रेलवे की जमीन पर बने मजार, मस्जिद, शाही मकबरे और अन्य निर्माण जेसीबी से हटाए गए। कार्रवाई सुबह 5 बजे से 11 बजे तक चली। इसके लिए करीब 6 जेसीबी लगाई गई थीं।रेलवे के मुताबिक, करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन पर अतिक्रमण था। इसे खाली कराने के बाद यहां सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। हाईकोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद कार्रवाई रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि जमीन खाली कराने की कार्रवाई हाईकोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद की गई है। मौके पर 100 से अधिक आरपीएफ जवानों के साथ रेलवे और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इनमें एसडीएम पवन बारिया और सीएसपी दीपिका शिंदे भी शामिल थे। काजी बोले- भोपाल वक्फ ट्रिब्यूनल में केस, कार्रवाई गलत दूसरी ओर कमेटी के अध्यक्ष काजी मौलाना आरिफ नदवी ने रेलवे की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि रेलवे ने गलत तरीके से एक दर्जन से अधिक मजार, मस्जिद कलंदरी, शाही मकबरा और मुतवल्ली का मकान तोड़ दिया।उन्होंने कहा कि इस जमीन से जुड़ा केस भोपाल वक्फ ट्रिब्यूनल कोर्ट में अभी भी लंबित है। कमेटी का आरोप है कि एक व्यक्ति को फर्जी किरायेदार बताकर सुबह 4 बजे कार्रवाई की गई। इसके खिलाफ वे कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई करेंगे।
सिंहस्थ की तैयारियों के तहत रेलवे ने शनिवार सुबह माधव नगर रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई