मन्दसौर। जिले के थाना सीतामऊ पुलिस ने करीब दो माह से लापता 19 वर्षीय युवती को मुंबई के वसई क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काचरिया जाट निवासी आवेदक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री विगत 28 सितंबर को बिना बताए घर से चली गई थी और वापस नहीं लौटी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए युवती को वसई (मुंबई) से दस्तयाब किया।
दो माह से लापता युवती मुंबई के वसई से दस्तयाब