दीया मिर्जा बोलीं- नवाजुद्दीन को बात करने की तमीज नहीं:लोग बोले- यह नई सीरीज के लिए पब्लिसिटी स्टंट; जानिए नवाज के बड़े विवाद

बॉलीवुड \ एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव को किसी बुरे सपने (नाइटमेयर) जैसा बताया है। दीया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीधे नवाजुद्दीन को टैग करते हुए लिखा “बात करने की तमीज नहीं, एटीट्यूड अलग लेवल का” ऑफेंसिव कैरेक्टर!।दीया के इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि उन्होंने अपने गुस्से के पीछे की कोई ठोस वजह नहीं बताई। हालांकि इस पूरे विवाद के पीछे पब्लिसिटी स्टंट होने की बात भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे दोनों एक्टर्स की अपकमिंग सीरीज ‘डॉ. हसन’ के लिए पीआर स्टंट बता रहे हैं। इस मामले पर नवाजुद्दीन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।2017 में अपनी आत्मकथा ‘एन ऑर्डिनरी लाइफ’ वापस लेने से लेकर चित्रांगदा सिंह के फिल्म छोड़ने, पत्नी आलिया के साथ कानूनी जंग तक, नवाजुद्दीन का करियर उपलब्धियों के साथ-साथ बड़े विवादों से भी घिरा रहा है।अब पढ़िए नवाज से जुड़े 8 बड़े विवादों की कहानी….2017 का ‘एन ऑर्डिनरी लाइफ’ विवाद: किताब लेनी पड़ी वापस नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर का सबसे बड़ा और चर्चित विवाद अक्टूबर 2017 में उनकी आत्मकथा ‘एन ऑर्डिनरी लाइफ: ए मेमॉयर’के प्रकाशन के साथ शुरू हुआ था।पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी के साथ मिलकर लिखी गई और पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित इस किताब में नवाज ने अपने संघर्ष के दिनों के साथ-साथ अपने प्रेम संबंधों का भी बेहद निजी और अंतरंग विवरण छापा था।किताब के अंश सामने आते ही उन महिलाओं ने नवाज पर झूठ बोलने और बिना सहमति निजी बातें सार्वजनिक करने के गंभीर आरोप लगाए, जिनका जिक्र किताब में किया गया था।इस मामले में पूर्व मिस इंडिया और फिल्म ‘मिस लवली’ में नवाज की को-स्टार रहीं अभिनेत्री निहारिका सिंह ने खुलकर नाराजगी जताई। किताब में नवाज ने निहारिका के साथ अपने रिश्ते और इंटीमेट पलों को डिटेल में लिखा था।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए निहारिका सिंह ने नवाजुद्दीन पर अपनी किताब बेचने के लिए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने और महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया। इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग  (NCW)  में भी नवाज के खिलाफ निहारिका सिंह की गरिमा को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पंचायत एक्ट्रेस ने भी लगाए गंभीर आरोप  इसी किताब को लेकर वेब सीरीज ‘पंचायत’ में ‘क्रांति देवी’ का मशहूर किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुनीता राजवार ने भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।नवाज ने अपनी किताब में सुनीता को अपना पहला प्यार बताते हुए लिखा था कि संघर्ष के दिनों में गरीब होने के कारण सुनीता ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था, जिसके बाद वे डिप्रेशन में चले गए थे और आत्महत्या तक का विचार उनके मन में आया था।इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए सुनीता राजवार ने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखा और किताब की बातों को असाधारण झूठ करार देते हुए नवाज को सहानुभूति बटोरने वाला बताया।सुनीता ने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि एक नाटक के तीन शो के भीतर ही उनका रिश्ता खत्म हो गया था, क्योंकि उन्हें नवाज की सोच से घिन आने लगी थी। उन्होंने तीखे शब्दों में लिखा था, “मैंने तुम्हें तुम्हारी गरीबी की वजह से नहीं, तुम्हारी गरीब सोच की वजह से छोड़ा था”।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment